RPSC 2nd Grade Group A GK Paper 1 Answer Key 2026 PDF Download in Hindi, Complete Solved Question Paper
मेरे सभी भावी वरिष्ठ शिक्षक भाइयों और बहनों को सूचित किया जाता है कि ग्रुप A GK का पेपर 1 बजे तक सॉल्व कर दिया हैं | नीचे पढ़ें

Rajasthan Public Service Commission has been released the RPSC 2nd Grade Group A Paper 1 Answer Key 2026 on 28 july 2026 on its official website https://rpsc.rajasthan.gov.in/answerkeys. Candidates who appeared in the 12 July 2026 Group A Paper 1 (General Awareness and General Studies) GK examination can download the answer key PDF in Hindi and check unofficial solutions, solved questions, and detailed paper analysis. The direct PDF link for the RPSC 2nd Grade Group A Paper 1 Answer Key 2026 will be updated here after the official announcement.
The RPSC Senior Teacher Group A Paper 1 examination was conducted for General Awareness and General Studies which is common for all Group A candidates.
RPSC 2nd Grade Group A GK Paper 1 Solved Question Paper 12 July 2026 in Hindi
The RPSC 2nd Grade Group A Paper 1 Exam 2026 was held on 12 July 2026 at different exam centres across Rajasthan. A huge number of candidates participated in the examination and are now searching for the solved paper and unofficial answer key PDF in Hindi.
Q.1 राजस्थान के आर्द्र दक्षिण-पूर्वी मैदानी कृषि-जलवायु क्षेत्र में, निम्नलिखित में से कौनसे जिले सम्मिलित हैं?
[Which of the following districts are included in the Humid South-Eastern Plain Agro-Climatic Zone of Rajasthan?]
(A) कोटा [Kota]
(B) झालावाड़ [Jhalawar]
(C) बाँसवाड़ा [Banswara]
(D) डूंगरपुर [Dungarpur]
(1) केवल (C) और (D) [Only (C) and (D)]
(2) (A), (B), (C) और (D) [(A), (B), (C) and (D)]
(3) केवल (A) और (B) [Only (A) and (B)]
(4) केवल (A), (B) और (C) [Only (A), (B) and (C)]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (3) केवल (A) और (B)
Q.2 सहरिया जनजाति के पेड़ों पर बनी मचाननुमा झोपड़ी को कहते हैं:
[The scaffolding hut on tree of Saharia tribe is known as:]
(1) टापरी [Tapri]
(2) लुड़ [Lur]
(3) टोपा/कोरुआ [Topa/Korua]
(4) ढूंढे [Dhundhe]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (3) टोपा/कोरुआ [Topa/Korua]
Q.3 राजस्थान में समवर्षा रेखाओं की सामान्य प्रवृत्ति होती है:
[The general trend of Isohyets in Rajasthan is:]
(1) पश्चिम से पूर्व की ओर [West to East]
(2) उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर [North-West to North-East]
(3) उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर [North-East to South-West]
(4) उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर [North-West to South-East]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (3) उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर [North-East to South-West]
Q.4 वर्ष 2011 में, राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में बाल/शिशु जनसंख्या (0-6 वर्ष) का सर्वाधिक व सबसे कम अनुपात रखने वाले जिले थे:
[In the year 2011, the districts having the highest and the lowest proportion of child population (0-6 years) in urban areas in Rajasthan were:]
| सर्वाधिक [Highest] | सबसे कम [Lowest] |
|---|---|
| (1) धौलपुर [Dholpur] | उदयपुर [Udaipur] |
| (2) जैसलमेर [Jaisalmer] | डूंगरपुर [Dungarpur] |
| (3) उदयपुर [Udaipur] | डूंगरपुर [Dungarpur] |
| (4) करौली [Karauli] | गंगानगर [Ganganagar] |
(1) धौलपुर – उदयपुर
(2) जैसलमेर – डूंगरपुर
(3) उदयपुर – डूंगरपुर
(4) करौली – गंगानगर
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (2) जैसलमेर – डूंगरपुर [Jaisalmer – Dungarpur]
Q.5 निम्नांकित में से किसकी ऊँचाई समुद्र तल से सर्वाधिक है?
[Which among the following has the maximum height from the sea level?]
(1) अचलगढ़ [Achalgarh]
(2) ऋषिकेश [Rishikesh]
(3) जेलिया डूंगर [Jeliya Dungar]
(4) कमलनाथ [Kamalnath]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (1) अचलगढ़
Q.6 राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements about the Rajasthan Cooperative Dairy Federation (RCDF):]
(A) इसकी स्थापना 1977 में राजस्थान में डेयरी विकास कार्यक्रमों के लिए की गई थी।
[It was set up in 1977 for dairy development programmes in Rajasthan.]
(B) यह राजस्थान सहकारी समिति अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत है।
[It is registered under the Rajasthan Cooperative Societies Act.]
(1) (A) और (B) दोनों [Both (A) and (B)]
(2) केवल (A) [Only (A)]
(3) न तो (A) और ना ही (B) [Neither (A) nor (B)]
(4) केवल (B) [Only (B)]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (1) (A) और (B) दोनों [Both (A) and (B)]
Q.7 राजस्थान की निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए:
[Consider the following rivers of Rajasthan:]
(A) माज़म [Mazam]
(B) बेड़च [Berach]
(C) रूपारेल [Ruparel]
(D) काली सिंध [Kali Sindh]
उपर्युक्त में से कितनी चम्बल नदी तंत्र का भाग हैं?
[How many of the above are part of the Chambal river system?]
(1) केवल दो [Only two]
(2) केवल तीन [Only three]
(3) केवल एक [Only one]
(4) सभी चार [All four]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (1) केवल दो [Only two]
आइए एक-एक नदी के वास्तविक भौगोलिक विवरण को समझते हैं:
1. माज़म (Mazam)
- वास्तविक स्थिति: माज़म नदी राजस्थान के अरावली पहाड़ियों से निकलकर साबरमती नदी में मिलती है।
- समुद्र में निकास: यह अरब सागर नदी तंत्र (Arabian Sea Drainage System) का भाग है। इसका चम्बल या यमुना/बंगाल की खाड़ी तंत्र से कोई सम्बंध नहीं है।
2. बेड़च (Berach)
- वास्तविक स्थिति: बेड़च (आयड़) नदी उदयपुर की गोगुंदा पहाड़ियों से निकलती है। यह चित्तौड़गढ़ (भीलवाड़ा के पास बीगोद) में बनास नदी में मिलती है।
- चम्बल से सम्बंध: बनास नदी आगे जाकर चम्बल में मिलती है, इसलिए बेड़च अप्रत्यक्ष रूप से चम्बल नदी तंत्र का हिस्सा है।
3. रूपारेल (Ruparel)
- वास्तविक स्थिति: रूपारेल (वराह/लसवारी) नदी अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र की उदयनाथ पहाड़ियों से निकलती है और भरतपुर के मैदानों में जाकर विलुप्त हो जाती है।
- तंत्र: यह पूरी तरह से आंतरिक प्रवाह तंत्र (Inland Drainage System) की नदी है। यह न तो उदयपुर की नदी है और ना ही किसी अन्य नदी में मिलकर चम्बल में जाती है।
4. काली सिंध (Kali Sindh)
- वास्तविक स्थिति: यह मध्य प्रदेश से निकलकर राजस्थान के झालावाड़ और कोटा (नानवेरा) में सीधे चम्बल नदी में मिलती है।
- तंत्र: यह चम्बल नदी तंत्र की प्रमुख सीधी सहायक नदी है।
Q.8 निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
[Consider the following:]
| उद्योग (सीमेंट) [Industry (Cement)] | स्थान [Place] |
|---|---|
| (A) जे.के. सीमेंट [J.K. Cement] | मांगरोल [Mangrol] |
| (B) ए.सी.सी. [A.C.C.] | लाखेरी [Lakheri] |
| (C) मंगलम सीमेंट [Mangalam Cement] | राबरियावास [Rabriyawas] |
| (D) अल्ट्राटेक सीमेंट [UltraTech Cement] | चित्तौड़गढ़ [Chittorgarh] |
उपर्युक्त में से कितने सुमेलित हैं?
[How many of the above are correctly matched?]
(1) केवल दो [Only two]
(2) केवल तीन [Only three]
(3) सभी चार [All four]
(4) केवल एक [Only one]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (2) केवल तीन [Only three]
Q.9 भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2023 के अनुसार, राजस्थान में वनों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसा/से सही है/हैं?
[According to India State of Forest Report-2023, which among the following is/are correct about forests in Rajasthan?]
| वैधानिक स्थिति [Legal status] | प्रतिशत [Percentage] |
|---|---|
| (A) आरक्षित वन [Reserve forest] | 36.05 |
| (B) रक्षित वन [Protected forest] | 57.55 |
| (C) अवर्गीकृत वन [Unclassified forest] | 6.40 |
(1) केवल (A) [Only (A)]
(2) केवल (C) [Only (C)]
(3) (B) तथा (C) [(B) and (C)]
(4) (A) तथा (B) [(A) and (B)]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (3) (B) तथा (C) [(B) and (C)]
Q.10 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिये गए कूट से कीजिए:
[Match List-I with List-II and select the correct answer using the code given below:]
| सूची-I (पर्यटन स्थल) [List-I (Tourist centres)] | सूची-II (अवस्थिति) [List-II (Location)] |
|---|---|
| (A) बाला किला [Bala Fort] | (i) बालोतरा [Balotra] |
| (B) गागरोन किला [Gagron Fort] | (ii) अलवर [Alwar] |
| (C) नाकोड़ा [Nakoda] | (iii) बीकानेर [Bikaner] |
| (D) करणी माता मंदिर [Karni Mata Temple] | (iv) झालावाड़ [Jhalawar] |
(1) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
(2) (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iv)
(3) (A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(iii)
(4) (A)-(iv), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(i)
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (1) (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
Q.11 बूंदी स्कूल के कलात्मक विकास पर पड़ने वाले बाहरी प्रभावों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding the external influences on the artistic development of the Bundi School:]
(A) राव सुरजन हाड़ा द्वारा 1569 में अकबर की अधीनता स्वीकार करने के बाद, बूंदी शैली में मुगल तत्वों का प्रवेश हुआ।
[After Rao Surjan Hada accepted the suzerainty of Akbar in 1569, Mughal elements were introduced into the Bundi style.]
(B) राव रतन सिंह के समय की चित्रकला में जहांगीर काल के मुगल चित्रों का प्रभाव दिखाई देता है।
[The influence of Mughal paintings from the Jahangir era is evident in the artwork of Rao Ratan Singh’s time.]
(C) बूंदी की सामरिक भौगोलिक स्थिति ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली चित्रकारों को आकर्षित करने में मदद की।
[Bundi’s strategic geographical location helped attract talented painters from different regions.]
(1) केवल (B) एवं (C) [Only (B) and (C)]
(2) सभी (A), (B) एवं (C) [All (A), (B) and (C)]
(3) केवल (A) एवं (B) [Only (A) and (B)]
(4) केवल (A) एवं (C) [Only (A) and (C)]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (2) सभी (A), (B) एवं (C) [All (A), (B) and (C)]
Q.12 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए:
[Consider the following statements and choose the correct option:]
(A) रणथम्भौर के शासक वाग्भट्ट ने तुर्कों के आक्रमणों का सफलतापूर्वक सामना किया।
[Vagbhatta, the ruler of Ranthambore, successfully withstood the invasions of Turks.]
(B) बलबन ने बूंदी एवं चित्तौड़ पर सैन्य अभियान किए।
[Balban conducted military campaigns against Bundi and Chittor.]
(1) केवल (A) [Only (A)]
(2) केवल (B) [Only (B)]
(3) (A) व (B) दोनों सत्य हैं [Both (A) and (B) are correct]
(4) न तो (A) ना ही (B) सत्य है [Neither (A) nor (B) is correct]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (3) (A) व (B) दोनों सत्य हैं [Both (A) and (B) are correct]
Q.13 निम्नलिखित में से किस नेता को मद्रास प्रेसीडेंसी की वेल्लोर जेल में बन्दी रखा गया था?
[Which leader among the following was imprisoned in the Vellore Jail of Madras Presidency?]
(1) गोपाल सिंह खरवा [Gopal Singh Kharwa]
(2) प्रताप सिंह बारहठ [Pratap Singh Barhath]
(3) विजय सिंह पथिक [Vijay Singh Pathik]
(4) अर्जुनलाल सेठी [Arjun Lal Sethi]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (4) अर्जुन लाल सेठी [Arjun Lal Sethi]
Q.14 निम्नलिखित में से कौन संयुक्त राज्य राजस्थान और वृहत्तर राजस्थान दोनों के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे?
[Who among the following was a member of the Council of Ministers of both the United States of Rajasthan and Greater Rajasthan?]
(1) भूरेलाल बया [Bhurelal Baya]
(2) रघुवीर दयाल [Raghuveer Dayal]
(3) वेदपाल त्यागी [Vedpal Tyagi]
(4) नरसिंह कच्छवाहा [Narsingh Kachhwaha]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (2) रघुवीर दयाल [Raghuveer Dayal]
Q.15 लोक देवता हड़बू जी किस वंश से सम्बन्धित थे?
[With which dynasty Lok Devta Hadbu ji was associated?]
(1) साँखला [Sankhla]
(2) पंवार [Panwar]
(3) चौहान [Chauhan]
(4) राठौड़ [Rathore]
(5) अनुत्तरित प्रश्न [Question not attempted]
Ans. (1) साँखला [Sankhla]
Q.16 भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के निम्नलिखित अधिवेशनों में से कौनसे अधिवेशन में मारवाड़ लोक परिषद् की स्थापना का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ?
[Which one of the following Indian National Congress Sessions approved the proposal of establishment of Marwar Lok Parishad?]
(1) लखनऊ अधिवेशन
(2) फैज़पुर अधिवेशन
(3) हरिपुरा अधिवेशन
(4) त्रिपुरी अधिवेशन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) हरिपुरा अधिवेशन
Q.17 अब्दुल कादिर बदायूनी के अनुसार, निम्नलिखित में से किसने मानसिंह की महाराणा प्रताप के विरुद्ध मुगल सेना के प्रधान सेनापति के रूप में नियुक्ति का विरोध किया था?
[As per Abdul Qadir Badayuni, who among the following opposed the appointment of Man Singh as a Commander-in-Chief of Mughal army against Maharana Pratap?]
(1) शाहबाज़ खान
(2) नकीब खान
(3) कुतुबुद्दीन खान
(4) सुल्तान खान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) नकीब खान
Q.18 निम्नलिखित में से कौनसा एक वस्त्र शेष तीनों से भिन्न है?
[Which one of the following garments is different from the other three?]
(1) लहरिया
(2) मिरजाई
(3) चुनरी
(4) पोमचा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) मिरजाई
Q.19 निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए:
[Consider the following statements and choose the correct option:]
(A) कैलादेवी का मेला प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की शुक्ल अष्टमी को लगता है।
(B) शीतला माता का पूजन चैत्र शुक्ल सप्तमी को किया जाता है।
(C) रणथम्भौर में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणेश मेला लगता है।
(1) (A) एवं (C)
(2) केवल (A)
(3) केवल (B)
(4) (A), (B) एवं (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A) एवं (C)
Q.20 जोधपुर के पॉलिटिकल एजेंट मैक मेसन के आदेश से, जोधपुर नरेश ने किस सेनानायक के नेतृत्व में अपनी अश्वारोही सेना को अजमेर के रक्षार्थ के लिए भेजा था?
[In accordance with the orders of Jodhpur’s Political Agent Mac Mason, under the leadership of which of the following commander was the cavalry force dispatched to defend Ajmer by the Jodhpur king?]
(1) मोहम्मद अली बेंग
(2) कुशलराज सिंघवी
(3) अर्जुन सिंह
(4) फिरोज़
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) कुशलराज सिंघवी
Q.21 गणेश्वर पुरास्थल से सम्बन्धित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए:
[Consider the following statements about Ganeshwar archaeological site and choose the correct option:]
(A) गणेश्वर का टीला ढूँढ नदी के उद्गम स्थल पर अवस्थित है।
(B) गणेश्वर स्थल की तिथि 3800 ई.पू. निर्धारित की गई है।
(C) गणेश्वर के उत्खनन से ताम्र आयुध व ताम्र उपकरण पुनः प्राप्त हुए हैं।
(1) केवल (A) सत्य है
(2) (A) एवं (C) दोनों सत्य हैं
(3) केवल (C) सत्य है
(4) (B) एवं (C) दोनों सत्य हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) केवल (C) सत्य है
Q.32 भारत के संविधान का अनुच्छेद 243T संबंधित है:
[Article 243T of the Constitution of India deals with:]
(1) राज्य निर्वाचन आयोग की शक्तियों से
(2) नगरपालिका वित्तीय व्यवस्था से
(3) नगरपालिकाओं की अवधि से
(4) नगरपालिकाओं में सीटों के आरक्षण से
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) नगरपालिकाओं में सीटों के आरक्षण से
Q.33 राजस्थान लोकायुक्त तथा उप लोकायुक्त अधिनियम कब से प्रभावी हुआ?
[When did the Rajasthan Lokayukta and Up-Lokayukta Act come into force?]
(1) 03 फरवरी 1973 से
(2) 26 मार्च 1973 से
(3) 16 जनवरी 1973 से
(4) 01 जनवरी 1973 से
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 03 फरवरी 1973 से
Q.34 राजस्थान राज्य महिला आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
[With reference to the Rajasthan State Commission for Women, consider the following statements:]
(i) आयोग के अधिनियम की धारा 3 (2) के अनुसार, आयोग में एक अध्यक्ष और राज्य सरकार द्वारा नियुक्त सदस्यों व सदस्य सचिव के अलावा चार अन्य सदस्य होंगे।
(ii) सदस्यों में से, एक अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति की, एक अन्य पिछड़ी जाति की और एक सामान्य श्रेणी की महिला होगी।
(1) न तो (i) और ना ही (ii)
(2) (i) और (ii) दोनों
(3) केवल (i)
(4) केवल (ii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (i) और (ii) दोनों
Q.35 30 अप्रैल 2026 तक, राजस्थान के 7वें राज्य वित्त आयोग में सदस्य सचिव सहित कितने सदस्य हैं?
[As of 30th April 2026, how many members are there in the seventh State Finance Commission of Rajasthan including the Member Secretary?]
(1) 4
(2) 3
(3) 2
(4) 1
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 4
Q.36 राजस्थान के राज्य सचिवालय की स्थापना कब हुई?
[When was the State Secretariat of Rajasthan established?]
(1) 1956
(2) 1952
(3) 1950
(4) 1949
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) 1950
Q.37 “फ्रॉम मार्जिन टू मेनस्ट्रीम मैमोयर्स” पुस्तक राजस्थान के किस पूर्व मुख्यमंत्री से संबंधित है?
[The book “From Margin to Mainstream Memoirs” is associated with which former Chief Minister of Rajasthan?]
(1) अशोक गहलोत से
(2) जगन्नाथ पहाड़िया से
(3) शिव चरण माथुर से
(4) हरिदेव जोशी से
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) जगन्नाथ पहाड़िया से [Jagannath Pahadia]
Q.38 राजस्थान विधान सभा की निम्नांकित स्थायी समितियों में से कौनसी एक वित्तीय समिति नहीं है?
[Which one of the following Standing Committees of Rajasthan Legislative Assembly is NOT a Financial Committee?]
(1) प्राक्कलन समिति
(2) लोक उपक्रम समिति
(3) लोक लेखा समिति
(4) सरकारी आश्वासनों पर समिति
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) सरकारी आश्वासनों पर समिति
Q.39 राजस्थान उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति द्वारा वर्ष 2017 में, निम्नलिखित में से किन स्थानों पर ‘बाल सचिवालय’ की स्थापना की गई?
[The ‘Child Secretariat’ was established in which of the following places by the Juvenile Justice Committee of the Rajasthan High Court in the year 2017?]
(i) जोधपुर
(ii) जयपुर
(iii) अजमेर
(1) केवल (ii) और (iii)
(2) (i), (ii) और (iii)
(3) केवल (i)
(4) केवल (i) और (ii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (i), (ii) और (iii)
Q.40 राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में पंचायत प्रशिक्षण केंद्र स्थापित नहीं किया गया है?
[The Panchayat Prashikshan Kendra has not been established in which of the following district of Rajasthan?]
(1) पाली
(2) कोटा
(3) बीकानेर
(4) डूंगरपुर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) पाली
Q.41 14 मई 2026 को श्री राव दूदाजी की मूर्ति का अनावरण केन्द्रीय रक्षा मंत्री द्वारा किस स्थान पर किया गया?
[Where was the statue of Shri Rao Dudaji unveiled by Union Defence Minister on May 14, 2026?]
(1) मेड़ता
(2) परबतसर
(3) डेगाना
(4) खींवसर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) मेड़ता
Q.42 आईआईटी जोधपुर द्वारा हाल ही में विकसित थेरानोस्टिक्स प्लेटफॉर्म के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
[Consider the following statements in the context of Theranostics platform recently developed by IIT Jodhpur and choose the correct option:]
(A) थेरानोस्टिक्स चिकित्सा विज्ञान में एक नई क्रांति (Paradigm Shift) का प्रतीक है, जिसमें निदान (Diagnosis) और उपचार (Therapy) को एक ही प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया जाता है।
(B) इस अग्रणी कार्य का नेतृत्व डॉ. रविराज वकायला कर रहे हैं।
(C) इस शोध की एक प्रमुख विशेषता “फोटोथेरानोस्टिक्स” (Phototheranostics) है, जिसमें प्रकाश (Light) और नैनोप्रौद्योगिकी की पारस्परिक क्रिया से रोगों का निदान, उपचार और निगरानी की जाती है।
(1) तीनों कथन (A), (B) और (C) सत्य हैं
(2) केवल कथन (A) और (B) सत्य हैं
(3) केवल कथन (A) सत्य है
(4) केवल कथन (B) और (C) सत्य हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) तीनों कथन (A), (B) और (C) सत्य हैं
Q.43 राजस्थान में डेयरी विकास और बुनियादी ढांचे के संबंध में निम्नलिखित कथनों का विश्लेषण कीजिए (अप्रैल 2026 में दी गई आधिकारिक सूचना के संदर्भ में):
[Analyse the following statements regarding dairy development and basic infrastructure in Rajasthan (in context with official information given in April 2026):]
(I) राज्य में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता को अगले दो वर्षों में बढ़ाकर 94 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है।
(II) सरस स्वरोजगार योजना के तहत, 3000 नए बूथ स्थापित किए गए हैं और ब्रांड का विस्तार दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा तक किया जा रहा है।
(1) केवल कथन (I) सही है
(2) कथन (I) तथा कथन (II) दोनों सही हैं
(3) केवल कथन (II) सही है
(4) कथन (I) तथा कथन (II) दोनों गलत हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) कथन (I) तथा कथन (II) दोनों सही हैं
Q.44 13 मई 2026 को राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागड़े ने किन्हें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है?
[On May 13, 2026, Governor and Chancellor Shri Haribhau Bagade appointed whom as the Vice-Chancellor of Mohanlal Sukhadia University, Udaipur?]
(1) प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल
(2) प्रो. कैलाश डागा
(3) प्रो. मदन सिंह राठौड़
(4) प्रो. रमण कुमार दवे
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल
Q.45 राजस्थान बजट 2026-27 के अनुसार, रिफाइनरी तथा इसकी एनसिलरी यूनिट्स में कार्य करने के लिए स्थानीय युवाओं के कौशल विकास हेतु किस जिले में “कौशल विकास हब” विकसित किया जायेगा?
[According to the Rajasthan Budget 2026-27, in which district “Skill Development Hub” will be developed for skill development of local youth for work in the refinery and its ancillary units?]
(1) जैसलमेर
(2) बालोतरा
(3) बाड़मेर
(4) जोधपुर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) बालोतरा
Q.46 राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-2026 में विभिन्न सहायता योजनाओं में सहयोग के सन्दर्भ में, निम्न कथनों पर विचार कीजिये एवं सही विकल्प चुनिए:
[Consider the following statements regarding the Rajasthan Sahitya Academy support under various assistance schemes for the financial year 2025-2026 and choose the correct option:]
(A) अकादमी द्वारा पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग योजनान्तर्गत 112 पाण्डुलिपियों को स्वीकृत किया गया।
(B) 2025-2026 में कुल 8 साहित्यकारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। साहित्यिक पत्र-पत्रिका सहयोग योजना में कुल 21 पत्रिकाओं को सहयोग राशि स्वीकृत की गई।
(1) (A) तथा (B) दोनों कथन सत्य हैं
(2) कथन (A) सत्य तथा कथन (B) असत्य है
(3) (A) तथा (B) दोनों कथन असत्य हैं
(4) कथन (A) असत्य तथा कथन (B) सत्य है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A) तथा (B) दोनों कथन सत्य हैं
Q.47 अप्रैल 2026 में, चीन में आयोजित एशियन बीच कबड्डी गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयनित निम्नलिखित खिलाड़ियों में से कौन राजस्थान से संबंधित हैं?
[Who among the following players, selected in the Indian Women’s Kabaddi Team for the Asian Beach Kabaddi Games held in China in April 2026, belongs to Rajasthan?]
(1) निकिता
(2) मनीषा कुमारी
(3) सिमरन कम्बोज
(4) मनप्रीत कौर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) सिमरन कम्बोज
Q.48 मई 2026 में, उदयपुर में आयोजित पांचवीं जूनियर और सीनियर वेस्ट जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में राजस्थान ने कितने पदक जीते?
[How many medals did Rajasthan win at the 5th Junior and Senior West Zone Roll Ball Championship held in Udaipur in May 2026?]
(1) दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक
(2) एक स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और दो कांस्य पदक
(3) एक स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक
(4) दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक
Q.49 राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 के द्वारा “खतरनाक रोग” की परिभाषा में से किस रोग को हटाया गया है?
[Which disease has been removed from the definition of “dangerous disease” by the Rajasthan Municipalities (Amendment) Bill, 2026?]
(1) प्लेग
(2) उपदंश
(3) कुष्ठ
(4) चेचक
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) कुष्ठ
Q.50 एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए:
[Consider the following statements regarding the Asian Para Throwball Championship and choose the correct option:]
(A) इस वर्ष कुआलालंपुर में आयोजित, दूसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया।
(B) तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में 5 से 8 मार्च 2027 को किया जाएगा।
(1) (A) तथा (B) दोनों कथन सत्य हैं
(2) कथन (A) सत्य तथा कथन (B) असत्य है
(3) (A) तथा (B) दोनों कथन असत्य हैं
(4) कथन (A) असत्य तथा कथन (B) सत्य है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) कथन (A) असत्य तथा कथन (B) सत्य है
Q.51 निम्नलिखित में से कौनसा भूभाग डेविस जलडमरूमध्य के द्वारा विभाजित होता है?
[Which of the following landmass is separated by Davis Strait?]
(1) क्यूबा तथा जमैका
(2) ग्रीनलैंड तथा आइसलैंड
(3) ग्रीनलैंड तथा बैफिन द्वीप
(4) बैफिन द्वीप तथा विक्टोरिया द्वीप
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) ग्रीनलैंड तथा बैफिन द्वीप
Q.52 करनपुरा तथा चन्द्रपुरा कोयला क्षेत्र किस राज्य में अवस्थित हैं?
[In which state Karanpura and Chandrapura coal fields are located?]
(1) झारखण्ड
(2) छत्तीसगढ़
(3) ओडिशा
(4) बिहार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) झारखण्ड
Q.53 निम्नलिखित में से कौनसी पहाड़ी/श्रृंखला पूर्वी घाट का हिस्सा नहीं है?
[Which of the following Hills/Ranges is NOT a part of the Eastern Ghats?]
(1) पालकोण्डा श्रृंखला
(2) बालाघाट श्रृंखला
(3) जावदी पहाड़ियाँ
(4) शेवरॉय पहाड़ियाँ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) बालाघाट श्रृंखला
Q.54 निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में, विस्तृत व्यापारिक अन्नोत्पादक कृषि की जाती है?
[In which of the following regions, extensive commercial grain cultivation is practised?]
(A) अर्जेण्टीना के पम्पास
(B) न्यूज़ीलैंड के कैण्टरबरी मैदान
(C) अमेज़न बेसिन
(D) दक्षिण अफ्रीका के वेल्ड्स
(1) (B), (C) तथा (D)
(2) (A), (B), (C) तथा (D)
(3) केवल (A) तथा (B)
(4) (A), (B) तथा (D)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) केवल (A) तथा (B)
Q.55 भारत के निम्नलिखित जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों में से कौनसे यूनेस्को के विश्व जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र नेटवर्क (WNBR) में सम्मिलित हैं?
[Which of the following Biosphere Reserves of India are included in UNESCO’s World Network of Biosphere Reserves (WNBR)?]
(A) नंदा देवी
(B) सिमलीपाल
(C) नोकरेक
(D) कोल्ड डेज़र्ट
(1) केवल (A), (C) और (D)
(2) केवल (A), (B) और (C)
(3) केवल (B) और (D)
(4) (A), (B), (C) और (D)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (A), (B), (C) और (D)
Q.56 निम्नलिखित में से कौनसी नदी पश्चिम प्रवाहित नहीं है?
[Among the following, which is NOT a West flowing river?]
(1) सुवर्णरेखा
(2) भरतपुझा
(3) शरावती
(4) पेरियार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) सुवर्णरेखा
Q.57 जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुँचने की सामान्य तिथियाँ हैं:
[The normal dates of the arrival of the South-West monsoon at Jaipur, Lucknow and Chandigarh are:]
(1) 10 जुलाई से 25 जुलाई
(2) 15 जून से 1 जुलाई
(3) 1 जुलाई से 15 जुलाई
(4) 10 जून से 15 जून
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) 1 जुलाई से 15 जुलाई
Q.58 उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनें प्रवाहित होती हैं:
[North-East trade winds blow from:]
(1) दक्षिणी गोलार्द्ध में उपोष्ण कटिबंध से उप-ध्रुवीय कटिबंध की ओर
(2) उत्तरी गोलार्द्ध में उपोष्ण कटिबंध से भूमध्यरेखा की ओर
(3) दक्षिणी गोलार्द्ध में उपोष्ण कटिबंध से भूमध्यरेखा की ओर
(4) उत्तरी गोलार्द्ध में उपोष्ण कटिबंध से उप-ध्रुवीय कटिबंध की ओर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) उत्तरी गोलार्द्ध में उपोष्ण कटिबंध से भूमध्यरेखा की ओर
Q.59 निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
[Consider the following:]
(A) वाल्विस कटक
(B) सुंडा गर्त
(C) सारगैसो सागर
(D) मेरियाना गर्त
उपर्युक्त में से कितने अटलांटिक महासागर से संबंधित हैं?
[How many of the above are associated with the Atlantic Ocean?]
(1) केवल एक
(2) सभी चार
(3) केवल तीन
(4) केवल दो
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल दो
Q.60 मीथेन (CH₄) उत्सर्जन के संदर्भ में, निम्नलिखित स्त्रोतों पर विचार कीजिए:
[With reference to methane (CH₄) emissions, consider the following sources:]
(A) धान की कृषि
(B) मवेशियों और अन्य पशुधन का अपशिष्ट
(C) दीमक
(D) अपशिष्ट भराव क्षेत्र
(1) केवल (B), (C) और (D)
(2) (A), (B), (C) और (D)
(3) केवल (A) और (B)
(4) केवल (A), (B) और (D)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A), (B), (C) और (D)
Q.61 भारत के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भौगोलिक वितरण के मामले में, भारत के विनिर्माण क्षेत्र में कुल रोज़गार में निम्न में से कौनसे राज्य ने अधिकतम योगदान दिया?
[As per the Economic Survey of India 2025-26, in terms of geographical distribution, which of the following state contributed maximum to the total employment in the manufacturing sector of India?]
(1) गुजरात
(2) महाराष्ट्र
(3) उत्तर प्रदेश
(4) तमिलनाडु
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) तमिलनाडु
Q.62 यदि वर्ष 2024 के लिए:
[If for the year 2024:]
a – भारत के कुल आयात में खनिज ईंधन, तेल, आसवन उत्पादों आदि के अंश को दर्शाये।
b – भारत के कुल आयात में वैद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के अंश को दर्शाये।
c – भारत के कुल आयात में मोती, कीमती पत्थर, धातु सिक्के आदि के अंश को दर्शाये।
d – भारत के कुल आयात में नाभिकीय रिएक्टर, बॉयलर, मशीनरी आदि के अंश को दर्शाये।
तो निम्न में से कौनसा विकल्प सही है?
(1) a > b > c > d
(2) a > c > b > d
(3) a > c > d > b
(4) a > d > c > b
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) a > c > d > b
Q.63 भारत के सेवा क्षेत्र के बारे में, निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?
[Which of the following statements are correct about service sector of India?]
(i) राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का पहला वार्षिक सर्वेक्षण शुरू किया है।
(ii) इस सर्वेक्षण की सन्दर्भ अवधि वित्तीय वर्ष 2025-26 है।
(iii) इस सर्वेक्षण का उद्देश्य देश के निगमित सेवा क्षेत्र का एक व्यापक डेटाबेस विकसित करना है।
(1) केवल (ii) और (iii) सही हैं
(2) केवल (i) और (iii) सही हैं
(3) (i), (ii) और (iii) सही हैं
(4) केवल (i) और (ii) सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल (i) और (iii) सही हैं
Q.64 प्रधानमन्त्री मुद्रा योजना के बारे में, निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये:
[Consider the following statements about Pradhan Mantri MUDRA Yojana:]
(i) इस पहल के अन्तर्गत लघु व्यवसायों को समर्थन देने हेतु 50 लाख ₹ तक के साथ आसान और बिना गारन्टी वाले ऋण उपलब्ध करवा कर, वित्तीय पहुँच में वर्तमान अंतर को कम किया जाता है।
(ii) इस योजना के अंतर्गत, 80 प्रतिशत से अधिक ऋण महिला उद्यमियों को स्वीकृत किये गये हैं।
(iii) सभी ऋणों का लगभग एक-पाँचवाँ हिस्सा पहली बार उद्यम शुरू करने वाले उद्यमियों को दिया गया है।
(1) केवल (iii) सही है
(2) (i), (ii) और (iii) सही हैं
(3) केवल (i) और (ii) सही हैं
(4) केवल (i) और (iii) सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (i) और (iii) सही हैं
Q.65 भारत सरकार वर्ष 2007 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का क्रियान्वयन विभिन्न फसलों के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिये कर रही है। वित्तीय वर्ष 2025 में, इस योजना का नाम बदलकर कर दिया गया:
[The Government of India has been implementing the National Food Security Mission since 2007 to enhance the productivity and production of various crops. In the financial year 2025, the scheme was renamed as:]
(1) राष्ट्रीय फसल उत्पादन वृद्धि मिशन
(2) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन
(3) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और उत्पादकता वृद्धि मिशन
(4) राष्ट्रीय कृषि उत्पादकता वृद्धि मिशन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन
Q.66 उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding the election of the Vice-President:]
(i) उपराष्ट्रपति का निर्वाचन संसद के दोनों सदनों के मात्र निर्वाचित सदस्य मिलकर करते हैं।
(ii) कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने का पात्र तभी होगा, जब वह 30 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है।
(1) (i) तथा (ii) दोनों सही हैं
(2) केवल (ii) सही है
(3) केवल (i) सही है
(4) न तो (i) ना ही (ii) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) न तो (i) ना ही (ii) सही है
Q.67 निम्नलिखित में से किसने कहा था कि “भारतीय संविधान ने संघवाद के कठोर ढाँचे से परहेज किया है और समय तथा परिस्थितियों की आवश्यकताओं के अनुसार यह एकात्मक और संघात्मक, दोनों हो सकता है”?
[Who among the following stated that the “Indian Constitution avoided the tight mold of federalism and could be both unitary as well as federal according to the requirements of time and circumstances”?]
(1) डॉ. बी.आर. अंबेडकर
(2) ए.के. अय्यर
(3) एम.वी. पायली
(4) के.सी. व्हीयर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) डॉ. बी.आर. अंबेडकर [Dr. B.R. Ambedkar]
Q.68 भारत के संविधान के अनुच्छेद 39 में उल्लेखित राज्य के नीति निदेशक तत्वों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements in the context of the Directive Principles of State Policy mentioned in Article 39 of the Constitution of India:]
(i) पुरुषों और स्त्रियों दोनों का समान कार्य के लिए समान वेतन हो।
(ii) पुरुष और स्त्री, सभी नागरिकों को समान रूप से जीविका के पर्याप्त साधन प्राप्त करने का अधिकार हो।
(1) केवल (i) सही है
(2) (i) तथा (ii) दोनों सही हैं
(3) न तो (i) ना ही (ii) सही है
(4) केवल (ii) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (i) तथा (ii) दोनों सही हैं
Q.69 मार्च-अप्रैल 2025 में भारत एवं रूस का निम्नलिखित में से कौनसा द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास हुआ था?
[Which one of the following bilateral naval exercise of India and Russia was held in March-April 2025?]
(1) कोंकण
(2) मिलन
(3) वरुण
(4) इन्द्र
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) इन्द्र
Q.70 1935 के भारत शासन अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत, गवर्नर-जनरल के कार्यों का उल्लेख किया गया?
[Under which section of the Government of India Act, 1935, were the functions of the Governor-General outlined?]
(1) धारा 6
(2) धारा 4
(3) धारा 7
(4) धारा 5
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) धारा 6
Q.71 1946 में संविधान सभा में प्रक्रिया नियम समिति की बैठक निम्नलिखित में से किसकी अध्यक्षता में हुई?
[Under whose chairmanship was the meeting of the Rules of Procedure Committee held in the Constituent Assembly in 1946?]
(1) के.एम. मुंशी
(2) डॉ. बी.आर. अंबेडकर
(3) बेनेगल नरसिंह राव
(4) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) डॉ. राजेंद्र प्रसाद [Dr. Rajendra Prasad]
Q.72 भारत के संविधान के अनुच्छेद 15(1) के अन्तर्गत निम्नलिखित में से किस शब्द का उल्लेख नहीं किया गया है?
[Which of the following term is NOT mentioned under Article 15(1) of the Constitution of India?]
(1) लिंग
(2) क्षेत्र
(3) धर्म
(4) मूलवंश
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) क्षेत्र
Q.73 विद्यमान निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) से अपना नाम हटवाने के लिए निम्नलिखित में से कौनसा फॉर्म भरा जाता है?
[Which of the following forms is filled out to have one’s name deleted from the existing electoral roll?]
(1) फॉर्म 7
(2) फॉर्म 12C
(3) फॉर्म 8
(4) फॉर्म 6A
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) फॉर्म 7
Q.74 नीचे दिए गए अभिकथन (A) और कारण (R) के आधार पर, निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए:
[For the Assertion (A) and Reason (R) given below, choose the correct option from the following:]
अभिकथन (A): जो व्यक्ति स्वेच्छा से किसी विदेशी राज्य की नागरिकता प्राप्त करता है, वह भारत का नागरिक नहीं रहता।
कारण (R): भारत के संविधान का अनुच्छेद 9 संसद को ऐसे व्यक्तियों को नागरिकता प्रदान करने हेतु कोई भी कानून बनाने से प्रतिबंधित करता है।
(1) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है
(2) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है
(3) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है
Q.75 अप्रैल 2026 में, निम्नलिखित में से किस पूर्व केंद्रीय मंत्री को पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया?
[In April 2026, which of the following former Union Minister was appointed as the next High Commissioner of India to the People’s Republic of Bangladesh?]
(1) दिलीप रे
(2) दिनेश त्रिवेदी
(3) सोमपाल शास्त्री
(4) अरविंद सावंत
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) दिनेश त्रिवेदी
Q.76 भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में कहा गया है कि मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत अपने पद धारण करेंगे?
[In which of the following Articles of the Constitution of India is it stated that Ministers shall hold office during the pleasure of the President?]
(1) अनुच्छेद 75
(2) अनुच्छेद 77
(3) अनुच्छेद 76
(4) अनुच्छेद 74
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) अनुच्छेद 75
Q.77 निम्न में से भारत के संविधान का कौनसा अनुच्छेद अन्तर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा को प्रोत्साहन देता है?
[Which of the following Article of the Constitution of India promotes international peace and security?]
(1) अनुच्छेद 48
(2) अनुच्छेद 52
(3) अनुच्छेद 53
(4) अनुच्छेद 51
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) अनुच्छेद 51
Q.78 भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि राज्य सभा का विघटन नहीं होगा?
[Which Article of the Constitution of India states that the Council of States shall not be subject to dissolution?]
(1) अनुच्छेद 87
(2) अनुच्छेद 88
(3) अनुच्छेद 84
(4) अनुच्छेद 83
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) अनुच्छेद 83
Q.79 भारत के संविधान के अनुसार, कोई व्यक्ति जो राष्ट्रपति के रूप में पद धारण करता है या कर चुका है, वह संविधान के अन्य उपबंध के अधीन रहते हुए उस पद के लिए कितनी बार पुनर्निर्वाचन का पात्र होगा?
[According to the Constitution of India, how many times shall a person who holds, or who has held, the office of President be eligible for re-election to that office, subject to other provisions of the Constitution?]
(1) दो बार
(2) एक बार
(3) कोई सीमा निर्धारित नहीं है
(4) तीन बार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) कोई सीमा निर्धारित नहीं है
Q.80 सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के लिए न्यूनतम आयु क्या रखी गयी है?
[What is the minimum age prescribed for appointment as a Judge of the Supreme Court?]
(1) 45 वर्ष
(2) न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है
(3) 35 वर्ष
(4) 30 वर्ष
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है
Q.81 निम्नलिखित में से कौनसा मेयर, कारुसो तथा सैलोवी द्वारा प्रदत्त सांवेगिक बुद्धिमत्ता का घटक नहीं है?
[Which of the following is NOT the component of Emotional Intelligence as given by Mayer, Caruso and Salovey?]
(1) सांवेगिक एकीकरण
(2) सांवेगिक परिपक्वता
(3) सांवेगिक समझ
(4) सांवेगिक प्रत्यक्षीकरण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) सांवेगिक परिपक्वता
Q.82 समालोचनात्मक चिंतन कौशलों को उनके अर्थ से सुमेलित कीजिए:
[Match the following Critical thinking skills with their Meanings:]
| समालोचनात्मक चिंतन कौशल [Critical thinking skill] | अर्थ [Meaning] |
|---|---|
| (a) अवबोध [Comprehension] | (i) अभिमत या निर्णय विकसित करना [Developing opinions or decisions] |
| (b) विश्लेषण [Analysis] | (ii) विचारों का संगठन एवं चयन करना [Organization and selection of ideas] |
| (c) संश्लेषण [Synthesis] | (iii) संपूर्ण को घटक भागों में विभाजित करना [Separating a whole into component parts] |
| (d) मूल्यांकन [Evaluation] | (iv) विचारों को मिलाकर एक नया संपूर्ण रूप देना [Combining ideas to form a new whole] |
(1) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(2) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
(3) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(4) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
Q.83 नीचे मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों के शिक्षा के क्षेत्र में अनुप्रयोग के बारे में दो कथन दिए गये हैं:
[There are two statements given below about the application of psychological principles in the field of education:]
अभिकथन (A): एक प्रभावी विद्यालय प्रशासन और संगठन के लिए मनोविज्ञान का ज्ञान आवश्यक है।
कारण (R): मनोविज्ञान, विद्यालय में अनुशासन संबंधी समस्याओं से निपटने में सहायक है।
(1) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
(2) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(3) (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है
(4) (A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
Q.84 निम्नलिखित में से कौनसा कथन अधिगम के क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत के संबंध में सत्य नहीं है?
[Which of the following statement is NOT true about Operant Conditioning Theory of Learning?]
(1) पुनर्बलन, जीव की अनुक्रिया के बाद प्रदान किया जाता है।
(2) उद्दीपक और अनुक्रिया के मध्य साहचर्य, निकटता के नियम पर आधारित होता है।
(3) अधिगम का सार अनुक्रिया संशोधन है।
(4) अनुबंधन अनुक्रिया उन्मुख होती है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) उद्दीपक और अनुक्रिया के मध्य साहचर्य, निकटता के नियम पर आधारित होता है।
Q.85 मैक्लीलैंड का अभिप्रेरणा सिद्धांत, अभिप्रेरणा की अवधारणा को समझाने के लिए कुछ मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं के महत्व पर प्रकाश डालता है। पता लगाएँ कि निम्नलिखित में से कौनसी इन मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं से संबंधित नहीं है?
[McClelland’s Theory of Motivation highlights the importance of some psychological needs to explain the concept of motivation. Find out which of the following is NOT related to these psychological needs?]
(1) शक्ति की आवश्यकता
(2) उपलब्धि की आवश्यकता
(3) संबद्धता की आवश्यकता
(4) समस्थिति की आवश्यकता
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) समस्थिति की आवश्यकता
Q.86 नीचे दो कथन दिए गये हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
[Two statements are given below, one labeled as Assertion (A) and the other as Reason (R). Read both statements carefully and choose the correct answer from the options given below:]
अभिकथन (A): संबद्धता की आवश्यकता तब जागृत होती है, जब लोग स्वयं को खतरे में या असहाय महसूस करते हैं या वे खुश होते हैं।
कारण (R): लोगों को दोस्तों की जरूरत होती है, या वे दूसरों के साथ किसी न किसी रूप में संबंध बनाए रखना चाहते हैं।
(1) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य
(2) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है
(3) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
(4) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
Q.87 परिवर्तन के अनुकूल होने के लिए कौनसा 21वीं सदी का कौशल महत्वपूर्ण है?
[Which 21st century skill is important for adapting to change?]
(1) उत्पादकता
(2) लचीलापन
(3) रटना
(4) दोहराव
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) लचीलापन
Q.88 सूची-I में दिए गए प्रत्येक बुद्धि परीक्षण का मिलान सूची-II में दी गई उपयुक्त मुख्य विशेषता से कीजिए। नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनिए:
[Match each Intelligence test in List-I with the appropriate Defining feature in List-II. Choose the correct answer from the code given below:]
| सूची-I (बुद्धि परीक्षण) | सूची-II (मुख्य विशेषता) |
|---|---|
| (a) स्टैनफोर्ड-बिने स्केल | (i) मानसिक आयु एवं बुद्धि लब्धि की अवधारणा पर आधारित |
| (b) वेक्स्लर व्यस्क बुद्धि परीक्षण | (ii) शाब्दिक और अशाब्दिक उप-परीक्षणों का समावेश |
| (c) रेवन प्रोग्रेसिव मैट्राइसेस | (iii) अशाब्दिक उद्दीपनों से आगमन तर्क का आकलन |
| (d) बिने-साइमन स्केल | (iv) बुद्धि मापन का पहला व्यवस्थित प्रयास |
(1) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(2) (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
(3) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(4) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
Q.89 निम्नलिखित में से कौनसा तत्व नैतिक परिपक्वता के अन्तर्गत नहीं माना जा सकता?
[Which of the following is NOT an element considered for moral maturity?]
(1) जिम्मेदारी
(2) तार्किकता
(3) नैतिक निर्भरता
(4) परोपकारिता
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) नैतिक निर्भरता
Q.90 अवलोकनात्मक अधिगम के अनुसार, विद्यार्थियों के वांछित व्यवहार को दोहराने के लिए कुछ प्रकार के प्रोत्साहनों का उपयोग किया जा सकता है। पता लगाएं कि इनमें से कौनसा प्रोत्साहन सहायक नहीं है?
[According to Observational Learning, some type of reinforcements can be used to reproduce desired behaviour of students. Find out which reinforcement is NOT helpful?]
(1) विद्यार्थी को पुरस्कृत करना
(2) विद्यार्थियों को दूसरों की प्रशंसा करने का निर्देश देना
(3) यह दर्शाना कि व्यवहार किस प्रकार सकारात्मक परिणामों की ओर ले जाता है
(4) प्रतिमान को पुरस्कृत करना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) विद्यार्थियों को दूसरों की प्रशंसा करने का निर्देश देना
Q.91 वैयक्तिक भिन्नताएँ व्यक्तियों की विशेषताओं और व्यवहार के तरीकों में विशिष्टता और विविधता को संदर्भित करती हैं। लोगों का व्यवहार उन परिस्थितियों से अधिक प्रभावित होता है, जिनमें वे रहते हैं। यह विचार कहलाता है:
[Individual differences refer to distinctiveness and variations among peoples’ characteristics and behaviour patterns. Peoples’ behaviour are influenced more by circumstances in which they are placed. This view is known as:]
(1) स्थितिवाद
(2) संबंधवाद
(3) यथार्थवाद
(4) प्रकृतिवाद
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) स्थितिवाद
Q.92 जब व्यक्ति अपनी वास्तविक भावनाओं के ठीक विपरीत प्रकार का व्यवहार अपनाकर अपनी दुश्चिंता से रक्षा करने का प्रयास करता है, तो यह समायोजन युक्ति कहलाती है:
[When a person defends against anxiety by adopting behaviour opposite to his/her true feelings, that adjustment mechanism is called:]
(1) प्रतिक्रिया निर्माण
(2) प्रक्षेपण
(3) युक्तिकरण
(4) अस्वीकरण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) प्रतिक्रिया निर्माण
Q.93 आइज़ेंक के व्यक्तित्व के सिद्धांत / शीलगुण पदानुक्रम के संबंध में, नीचे दो कथन दिए गए हैं:
[Regarding Eysenck’s Theory of Personality two statements are given below:]
S1: नियमित रूप से होने वाली प्रतिक्रियाएँ शीलगुणों से उत्पन्न होती हैं और संबंधित शीलगुण आदतों से तथा अनेक आदतों के समूह से मिलकर एक प्रकार के व्यक्तित्व का निर्माण करती हैं।
S2: व्यक्तित्व किसी व्यक्ति के चरित्र, स्वभाव, बुद्धि और शारीरिक बनावट का कमोबेश स्थिर और स्थायी संगठन है।
(1) S1 सही है और S2 गलत है
(2) S1 गलत है और S2 सही है
(3) S1 और S2 दोनों गलत हैं
(4) S1 और S2 दोनों सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) S1 और S2 दोनों सही हैं
Q.94 निम्नलिखित में से समावेशन के लिए विद्यालयों को तैयार करने के प्रमुख कारक कौनसे हैं?
[Which of the following are key factors in preparing schools for inclusion?]
(a) कठोर परीक्षा प्रणाली
(b) अनुकूली पाठ्यचर्या
(c) परम्परागत शिक्षण विधि
(d) सुगम वातावरण
(1) (b) तथा (c)
(2) (b) तथा (d)
(3) (a) तथा (c)
(4) (a) तथा (b)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (b) तथा (d)
Q.95 निम्नलिखित में से कौनसा स्टर्नबर्ग के त्रितंत्रीय सिद्धांत के अनुसार बुद्धि का एक प्रकार नहीं है?
[Which of the following is NOT a type of intelligence according to Sternberg’s Triarchic Theory?]
(1) संदर्भात्मक अथवा प्रायोगिक
(2) घटकीय अथवा विश्लेषणात्मक
(3) संक्रियात्मक अथवा प्रकार्यात्मक
(4) अनुभवात्मक अथवा सृजनात्मक
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) संक्रियात्मक अथवा प्रकार्यात्मक
Q.96 पियाजे के संज्ञानात्मक विकास संबंधी दृष्टिकोण पर नीचे दो कथन दिए गए हैं:
[Two statements are given below on Piaget’s views on cognitive development:]
S1: पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार, बच्चे अपने परिवेश का प्रतिहस्तन (मैनिपुलेट) और अन्वेषण करते हुए सक्रिय रूप से ज्ञान का निर्माण करते हैं।
S2: पियाजे का मानना था कि बच्चों का सीखना वयस्कों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों जैसे पुनर्बलकों पर निर्भर करता है।
(1) S1 और S2 दोनों सही हैं
(2) S1 और S2 दोनों गलत हैं
(3) S1 सही है और S2 गलत है
(4) S1 गलत है और S2 सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) S1 सही है और S2 गलत है
Q.97 नीचे दो कथन दिए गये हैं, एक को (A) और दूसरे को (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
[Two statements are given below, one labeled as (A) and the other as (R). Read both statements carefully and choose the correct answer from the options given below:]
(A): शिक्षा मनोविज्ञान पूर्वानुमानात्मक है।
(R): यह व्यवहार की पूर्ण निश्चितता के साथ पूर्वानुमान कर सकता है।
(1) (A) असत्य है, (R) सत्य है
(2) (A) और (R) दोनों असत्य हैं
(3) (A) और (R) दोनों सत्य हैं
(4) (A) सत्य है, (R) असत्य है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (A) सत्य है, (R) असत्य है
Q.98 कैटल के शीलगुण सिद्धांत के बारे में कौनसा कथन गलत है?
[Which statement about Cattell’s Trait Theory is incorrect?]
(1) सतही शीलगुण दिखायी देने वाले होते हैं।
(2) कारक विश्लेषण द्वारा शीलगुणों की पहचान की जाती है।
(3) स्त्रोत शीलगुण सीधे अवलोकनीय होते हैं।
(4) स्त्रोत शीलगुण आधारभूत होते हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) स्त्रोत शीलगुण सीधे अवलोकनीय होते हैं।
Q.99 एरिक्सन के मनो-सामाजिक विकास के सिद्धांतानुसार:
[According to Erikson’s Psycho-Social Development Theory:]
अभिकथन (A): किशोरों को स्वयं के लिए भूमिका निर्धारित करने में मिली सफलता से उनमें पहचान की भावना का विकास होता है।
कारण (R): जब बच्चे नए कौशल विकसित करने में असफल होते हैं, तो इससे उनमें हीन भावना उत्पन्न हो सकती है।
(1) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
(2) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है
(3) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है
(4) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
Q.100 गैने के अधिगम पदानुक्रम में सम्प्रत्यय अधिगम से पहले और बाद में क्रमशः कौनसे अधिगम प्रकार आते हैं?
[In Gagne’s Hierarchy of Learning, which types of learning precede and succeed concept learning respectively?]
(1) बहु विभेदन अधिगम → सिद्धांतों का अधिगम
(2) शाब्दिक साहचर्य अधिगम → बहु विभेदन अधिगम
(3) बहु विभेदन अधिगम → समस्या समाधान अधिगम
(4) सिद्धांतों का अधिगम → समस्या समाधान अधिगम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) बहु विभेदन अधिगम → सिद्धांतों का अधिगम
The complete solved paper, memory-based questions, and expert solutions will be added here after the exam is over and candidates share the paper details from examination centres.
RPSC 2nd Grade Group A Paper 1 Answer Key 2026 Overview
| Group A GK Paper 1 Answer Key | Details |
|---|---|
| Exam Name | RPSC 2nd Grade Group A Paper 1 GK Exam 2026 |
| Conducting Authority | Rajasthan Public Service Commission |
| Group | Group A |
| Subject | General Awareness and General Studies |
| Exam Date | 12 July 2026 |
| Exam Time | 10:00 AM TO 12:00AM |
| Category | Answer Key |
| 2nd Grade Group A GK Answer Key Release Date | July 28, 2026 |
| Answer Key Mode | Online PDF |
| Official Website | https://rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC 2nd Grade Group A GK Paper 1 Question Paper 2026
The 2nd Grade Group A GK Paper 1 examination covered questions from General Awareness, General Studies, Rajasthan GK, Current Affairs, History, Geography, Indian Polity, Economy, and Education-related topics. According to candidates, the paper was moderate and a few questions were repeated from previous exam trends.
The complete paper review along with memory-based questions and unofficial solutions will be updated soon.
RPSC 2nd Grade Group A Paper 1 Official Answer Key 2026 Release Date
Rajasthan Public Service Commission is likely to release the RPSC 2nd Grade Group A Paper 1 Official Answer Key 2026 in July 2026. The board will first publish the provisional answer key and later release the final answer key after reviewing objections submitted by candidates.
How to Download RPSC 2nd Grade Group A Paper 1 Answer Key PDF
Candidates can follow these simple instructions to download the RPSC 2nd Grade Group A Paper 1 Answer Key PDF:
- Visit the official RPSC website: rpsc.rajasthan.gov.in
- Open the Answer Key section available on the homepage.
- Click on the Group A Paper 1 Answer Key 2026 link.
- The answer key PDF will appear on the screen.
- Download and save the PDF for future reference.
RPSC 2nd Grade Group A GK Paper 1 Answer Key 2026 Direct Link
Candidates can access the RPSC 2nd Grade Group A Paper 1 Answer Key 2026 PDF through the official answer key portal after release. The direct download link for Group A Paper 1 solved paper PDF and official answer key will be activated below.
Direct Link: https://rpsc.rajasthan.gov.in/answerkeys
RPSC 2nd Grade Group A Paper 1 Final Answer Key 2026
Rajasthan Public Service Commission will publish the RPSC 2nd Grade Group A Paper 1 Final Answer Key 2026 after checking all objections received from candidates. If any modifications are made in the provisional answer key, the updated answers will be included in the final PDF. Candidates can use the final answer key to estimate their final marks.