RPSC 2nd Grade Hindi Answer Key 2026 PDF Download , Complete Solved Question Paper

Rajasthan Public Service Commission has release the RPSC 2nd Grade Hindi Answer Key 2026 on 28 july 2026 on its official website https://rpsc.rajasthan.gov.in/answerkeys. Candidates who appeared in the 13 July 2026 Hindi examination can download the answer key PDF in Hindi and check unofficial solutions, solved questions, and detailed paper analysis. The direct PDF link for the RPSC 2nd Grade Hindi Answer Key 2026 will be updated here after the official announcement.
Candidates searching for the Senior Teacher Hindi Answer Key 2026 PDF Download can also access the official and unofficial answer key through the direct link provided below after release.
RPSC 2nd Grade Hindi Question Paper 13 July 2026 Solved
The RPSC 2nd Grade Hindi Exam 2026 was held on 13 July 2026 at different exam centres across Rajasthan. A huge number of candidates participated in the examination and are now searching for the solved paper and unofficial answer key PDF in Hindi.
Q.1 निबन्ध संग्रह एवं निबन्धकार की दृष्टि से असंगत विकल्प है –
(1) नया साहित्य : नये प्रश्न – आचार्य नंददुलारे वाजपेयी
(2) रेती के फूल – विद्यानिवास मिश्र
(3) लिखि कागद कोरे – अज्ञेय
(4) विचार और वितर्क – आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) रेती के फूल – विद्यानिवास मिश्र
Q.2 ‘अनु’ उपसर्ग से निर्मित शब्द है –
(1) अनुपम
(2) अनुनय
(3) अनुत्तर
(4) अनुचित
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) अनुनय
Q.3 निम्नलिखित में से स्थानवाचक क्रिया विशेषण का उदाहरण है –
(1) गाड़ी तुरंत लौटी।
(2) सिपाही पैदल जायेगा।
(3) लड़का आगे खड़ा है।
(4) मैं यह बात बिल्कुल भूल गया।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) लड़का आगे खड़ा है।
Q.4 राजस्थानी वर्ग की वह बोली जो बूंदी-कोटा में प्रचलित है वह किस नाम से प्रसिद्ध है?
(1) अहीरवाटी
(2) हाड़ौती
(3) मेवाती
(4) ढूंढ़ाड़ी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) हाड़ौती
Q.5 किस शब्द में ‘ला’ प्रत्यय नहीं है?
(1) लाड़ला
(2) शिवाला
(3) बावला
(4) धुँधला
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) शिवाला
Q.6 “जदुपति लख्यो तेहि मुसकात । कहत हम मन रही जोई सोइ भई यह बात ।। बचन परगट करन लागे प्रेम-कथा चलाय ।” उपरिलिखित अंश की दोषपूर्ण व्याख्या है –
(1) उद्धव से कृष्ण का संवाद
(2) कृष्ण की मुस्कान का वर्णन
(3) कृष्ण की प्रेम-कथा का संदर्भ
(4) ‘हम’ का आशय कृष्ण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) उद्धव से कृष्ण का संवाद
Q.7 किस विकल्प में ‘चंद्रमा’ के पर्यायवाची शब्द नहीं हैं?
(1) सुधानिधि, सुधाघट
(2) सुधाकर, सुधासदन
(3) सुधापाणि, सुधाहर
(4) सुधाधर, सुधांग
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) सुधापाणि, सुधाहर
Q.8 तत्सम शब्द तथा उससे निर्मित तद्भव शब्द की दृष्टि से असंगत विकल्प है –
(1) कर्कट – केकड़ा
(2) मधुक – महन्त
(3) पर्पट – पापड़
(4) नकुल – नेवला
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) मधुक – महन्त
Q.9 “उसका चरित्र एक प्रेयसी और प्रेरणा का ही नहीं, भूमि में रोपित उस स्थिर आस्था का भी है, जो ऊपर से झुलसकर भी अपने मूल में विरोपित नहीं होती।” ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक की इन पंक्तियों में किस चरित्र की ओर संकेत है?
(1) प्रियंगुमंजरी
(2) अम्बिका
(3) मल्लिका
(4) रंगिणी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) मल्लिका
Q.10 लेखक एवं उनके द्वारा रचित उपन्यासों की दृष्टि से असंगत विकल्प है –
(1) रांगेय राघव – सूखा पत्ता, ग्राम सेविका, कँटीली राह के फूल
(2) विष्णु प्रभाकर – तट के बन्धन, दर्पण का व्यक्ति, अर्द्धनारीश्वर
(3) अमृतलाल नागर – बूँद और समुद्र, शतरंज के मोहरे, सुहाग के नूपुर
(4) अमृतराय – बीज, हाथी के दाँत, भटियाली
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) रांगेय राघव – सूखा पत्ता, ग्राम सेविका, कँटीली राह के फूल
Q.11 रसत्व को प्राप्त होने वाले मुख्य भाव कहलाते हैं –
(1) स्थायी भाव
(2) संचारी भाव
(3) विभाव
(4) अनुभाव
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) स्थायी भाव
Q.12 अशुद्ध वाक्य है –
(1) यह संभव हो सकता है।
(2) मैं यह कहे बिना नहीं रह सकता।
(3) इस बात के स्पष्टीकरण की आवश्यकता है।
(4) मैं इसे स्वीकृत करता हूँ।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) यह संभव हो सकता है।
Q.13 शुद्ध शब्द है –
(1) उत्तरायन
(2) कृत्यकृत
(3) अनुशंसा
(4) अपन्हुति
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) अनुशंसा
Q.14 हिंदी शब्दकोश के अनुसार किस विकल्प में सभी शब्द वर्ण क्रम से हैं?
(1) प्रक्षिप्त, प्रख्यात, प्रकृत
(2) ज्वलंत, ज्योत्स्ना, ज्योतिष
(3) क्रीड़ा, क्लिष्ट, क्षण
(4) श्रद्धा, श्याम, शौच
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) क्रीड़ा, क्लिष्ट, क्षण
Q.15 निम्नलिखित में से स्त्रीलिंग शब्द है –
(1) रूख
(2) सुख
(3) शाख
(4) पाख
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) शाख
Q.16 “अखिल भुवन चर-अचर जग हरिमुख में लखि मातु । चकित भयी, गद्गद वचन विकसित दृग पुलकातु ।।” अद्भुत रस युक्त इस छन्द में दोषपूर्ण विकल्प है –
(1) अनुभाव – रोमांच
(2) आश्रय – यशोदा
(3) उद्दीपन – कृष्ण का मुख
(4) संचारी भाव – त्रास
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) संचारी भाव – त्रास
Q.17 ‘निपट बंकट छवि नैना अटके।’ मीरां के इस पद में ‘बंकट छवि’ द्वारा श्री कृष्ण के किस रूप का वर्णन किया गया है?
(1) त्रिभंगी रूप
(2) दामोदर रूप
(3) मुरारि रूप
(4) गोवर्धन धारी रूप
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) त्रिभंगी रूप
Q.18 ‘के हो कढता कायरां, वाढां चाबुक-वैण।’ वीर सतसई की इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है –
(1) अनुप्रास
(2) उत्प्रेक्षा
(3) उपमा
(4) रूपक
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) रूपक
Q.19 तत्सम एवं उससे निर्मित तद्भव शब्द की दृष्टि से असंगत विकल्प है –
(1) वायु – बयार
(2) स्वामी – साईं
(3) पक्षी – पाँख
(4) कार्य – काज
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) पक्षी – पाँख
Q.20 “ओस-बिन्दु चुग रही हंसिनी, मोती उसको जान” पंक्ति में कौनसा अलंकार है?
(1) असंगति
(2) विरोधाभास
(3) उत्प्रेक्षा
(4) भ्रांतिमान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) भ्रांतिमान
Q.21 शुद्ध वाक्य है –
(1) विशिष्ट अतिथियों में निम्नलिखित नाम उल्लेखनीय है।
(2) उसके बाद फिर यह हुआ।
(3) मैं आपको इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता।
(4) इसकी परम आवश्यकता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) मैं आपको इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता।
Q.22 “कटकटहिं मर्कट बिकट भट, बहु कोटि कोटिन्ह धावहीं।” पंक्ति में निहित गुण है –
(1) माधुर्य
(2) प्रसाद
(3) कांति
(4) ओज
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) ओज
Q.23 “परबति परबति मैं फिरया नैन गंवाये रोइ । सो बूटी पाऊँ नहीं, जाते जीवनि होइ ।।” इस साखी की त्रुटिपूर्ण व्याख्या वाला विकल्प है –
(1) प्रियतम की खोज
(2) जीवनदायिनी औषधि का संधान
(3) पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार
(4) रो-रोकर अवसर गँवाना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) पुनरुक्तिप्रकाश अलंकार
Q.24 हिंदी साहित्य के प्रारम्भिक काल के नामकरण कर्ता एवं नाम के विषय में बेमेल विकल्प है –
(1) मिश्र बंधु – चारण काल
(2) राहुल सांकृत्यायन – सिद्ध सामंत काल
(3) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी – आदिकाल
(4) महावीर प्रसाद द्विवेदी – बीजवपन काल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) मिश्र बंधु – चारण काल
Q.25 किस विकल्प में मुहावरा और तत्संबंधी अर्थ असंगत है?
(1) खाक चाटना = झूठ बोलना
(2) खाक में मिलना = चौपट हो जाना
(3) खाक छानना = बहुत खोजना
(4) खाक उड़ाना = बेकार रहना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) खाक उड़ाना = बेकार रहना
Q.26 “पूरे सूँ परचा भया, सब दुख मेल्या दूरि ।” कबीर की इस पंक्ति में ‘परचा’ शब्द से क्या तात्पर्य है?
(1) भ्रम
(2) परिचय
(3) पराया
(4) पुर्जा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) परिचय
Q.27 अशुद्ध वाक्य है –
(1) हमारा अध्यापक बहुत श्रेष्ठ आदमी है।
(2) आपके विचार में क्या ऐसा हो सकता है?
(3) यह पत्र आपके अनुरूप है।
(4) उस पर मुकद्दमा चलाया गया।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) यह पत्र आपके अनुरूप है।
Q.28 पूर्वी हिंदी वर्ग की बोलियों में शामिल है –
(1) अवधी
(2) बघेली
(3) भोजपुरी
(4) छत्तीसगढ़ी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) भोजपुरी
Q.29 ‘षोडस कँवल जब चेतिया, तब मिलि गये श्री बनवारि रे ।’ कबीर ‘षोडस कँवल’ के माध्यम से किस चक्र का संकेत कर रहे हैं?
(1) विशुद्ध चक्र
(2) अनाहत चक्र
(3) मूलाधार चक्र
(4) सहस्रार चक्र
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) सहस्रार चक्र
Q.30 ‘कौतुकहीं कैलास पुनि लीन्हेसि जाइ उठाइ ।’ इस पंक्ति में तुलसीदास ने किसके द्वारा कैलास को उठाने का उल्लेख किया है?
(1) शिवजी द्वारा
(2) हनुमान द्वारा
(3) रावण द्वारा
(4) परशुराम द्वारा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) रावण द्वारा
Q.31 गोदान उपन्यास में ‘नवयुग की साक्षात् प्रतिमा’ किस पात्र को कहा गया है?
(1) झुनिया को
(2) मालती को
(3) धनिया को
(4) कामिनी खन्ना को
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) मालती को
Q.32 निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का उदाहरण नहीं है –
(1) जैसे आप बोलते हैं, वैसे मैं नहीं बोल सकता।
(2) या तो आप स्वतः आइए या अपने नौकर को भेजिए।
(3) आप सब प्रकार से समर्थ हैं, आप इस काम को कर सकते हैं।
(4) मैं बड़ी देर तक राह देखता रहा, पर न राम आया, न मोहन।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) जैसे आप बोलते हैं, वैसे मैं नहीं बोल सकता।
Q.33 किस विकल्प में सही विलोम शब्द नहीं है?
(1) खरा – खोटा
(2) क्षुद्र – विशाल
(3) अथ – इति
(4) जड़ – जंगम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) जड़ – जंगम
Q.34 ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक के संदर्भ में त्रुटिपूर्ण कथन है –
(1) इस नाटक की प्रत्यक्ष विषयवस्तु कवि कालिदास के जीवन से संबंधित है।
(2) मल्लिका के लिए कालिदास उसके संपूर्ण व्यक्तित्व के जीवन में, साथ एकाकार सुदूर स्वप्न की भाँति है।
(3) नाट्यरूप की दृष्टि से यह नाटक सुगठित आदर्शवादी नाटक है।
(4) कालिदास के लिए मल्लिका उसके प्रेरणादायक परिवेश का एक अत्यंत जीवंत तत्व मात्र है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) नाट्यरूप की दृष्टि से यह नाटक सुगठित आदर्शवादी नाटक है।
Q.35 अशुद्ध शब्द है –
(1) सीढ़ी
(2) ढेर
(3) पीढ़ा
(4) लुढ़कना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) पीढ़ा
Q.36 जब वाक्य में शब्द का क्रम वाक्य-रचना की दृष्टि से दूषित हो, तो निम्न में से कौनसा काव्य दोष होता है?
(1) अक्रमत्व
(2) ग्राम्यत्व
(3) दुष्क्रमत्व
(4) अप्रतीतत्व
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) दुष्क्रमत्व
Q.37 किस विकल्प के सभी शब्द तद्भव हैं?
(1) तिनका, दंश
(2) तालाब, ताप
(3) डाह, जाँघ
(4) जौ, स्थान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) डाह, जाँघ
Q.38 मन्नू भण्डारी की कहानी ‘यही सच है’ के विषय में असंगत विकल्प है –
(1) नारी-मन के द्वन्द्व का चित्रण
(2) पारंपरिक सपाट प्रेम का चित्रण
(3) दो प्रेमियों के बीच प्रेयसी की संक्रांत मानसिकता का चित्रण
(4) परंपरा और आधुनिकता की टकराहट
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) पारंपरिक सपाट प्रेम का चित्रण
Q.39 ‘जिंदगी और जोंक’ कहानी के लेखक हैं –
(1) शेखर जोशी
(2) अमरकांत
(3) मोहन राकेश
(4) भीष्म साहनी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) अमरकांत
Q.40 ‘सनि-कज्जल चख झख लगन उपज्यौ सुदिन सनेहु । क्यौं न नृपति ह्वै भोगबै लहि सुदेसु सबु देहु ।’ उक्त दोहे की व्याख्या के संबंध में असंगत विकल्प है –
(1) बिहारी के ज्योतिष सम्बन्धी ज्ञान का परिचय प्राप्त होता है।
(2) सनेहु शब्द का अर्थ स्नेह रूपी बालक है।
(3) लगन शब्द में श्लेष अलंकार है।
(4) नायक द्वारा नायिका के नेत्रों के सौन्दर्य का वर्णन किया गया है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) सनेहु शब्द का अर्थ स्नेह रूपी बालक है।
Q.41 जब शास्त्र विशेष का पारिभाषिक शब्द सामान्य प्रयोग में लाया जाए, तो कौनसा काव्य दोष होता है?
(1) अप्रतीतत्व
(2) दुष्क्रमत्व
(3) क्लिष्टत्व
(4) अक्रमत्व
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) अप्रतीतत्व
Q.42 छन्दोमयी रचना में कुछ परिस्थितियों में मात्रा गणना करते समय लघु वर्ण गुरु हो जाता है तथा उसकी दो मात्राएँ गिनी जाती हैं। निम्न में से उन परिस्थितियों में शामिल नहीं है –
(1) अनुनासिक से युक्त होने पर
(2) विसर्ग से युक्त होने पर
(3) संयुक्त व्यंजन से पूर्व
(4) अनुस्वार से युक्त होने पर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) अनुनासिक से युक्त होने पर
Q.43 निम्नलिखित में से कौनसा संख्यावाची शब्द केन्द्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा स्वीकृत मानक रूप के अनुरूप नहीं है?
(1) छियानवे
(2) उन्यासी
(3) सड़सठ
(4) तिरानवे
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) उन्यासी
Q.44 द्वन्द्व समास का उदाहरण है –
(1) दहीबड़ा
(2) छायातरु
(3) गुड़धानी
(4) दूधरोटी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) दूधरोटी
Q.45 ‘जब सबेरा हुआ, तब हम लोग बाहर गए।’ वाक्य में रेखांकित उपवाक्य है –
(1) विशेषण उपवाक्य
(2) मुख्य उपवाक्य
(3) संज्ञा उपवाक्य
(4) क्रिया-विशेषण उपवाक्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) क्रिया-विशेषण उपवाक्य
Q.46 यण संधि से निर्मित शब्द नहीं है –
(1) अन्वेषण
(2) महर्षि
(3) पित्रनुमति
(4) यद्यपि
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) महर्षि
Q.47 मुख्यार्थ एवं लक्ष्यार्थ में सादृश्य संबंध होने पर कौनसी शब्दशक्ति होती है?
(1) आर्थी व्यंजना
(2) शाब्दी व्यंजना
(3) शुद्ध लक्षणा
(4) गौणी लक्षणा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) गौणी लक्षणा
Q.48 रचना और रचनाकार की दृष्टि से बेमेल है –
(1) खुमाण रासो – दलपति विजय
(2) बीसलदेव रासो – नरपति नाल्ह
(3) आल्हा खण्ड – जगनिक
(4) बेलि क्रिसन रुकमणी री – सूर्यमल्ल मिश्रण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) बेलि क्रिसन रुकमणी री – सूर्यमल्ल मिश्रण
Q.49 ‘बहुमूल्य वस्तुओं की बरबादी पर ध्यान न देकर साधारण चीजों की हिफ़ाज़त करना’ अर्थ को व्यक्त करने वाली लोकोक्ति है –
(1) भौंर न छोड़े केतकी तीखे कंटक जान
(2) मोहरों की लूट कोयलों पर छाप
(3) यह मुँह और मसूर की दाल
(4) भूख में गूलर पकवान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) मोहरों की लूट कोयलों पर छाप
Q.50 ‘पर क्या न विषयोत्कृष्टता करती विचारोत्कृष्टता’ में काव्य दोष है –
(1) ग्राम्यत्व
(2) क्लिष्टत्व
(3) अप्रतीतत्व
(4) श्रुतिकटुत्व
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) क्लिष्टत्व
Q.51 निम्नलिखित में से राजस्थानी वर्ग की बोली नहीं है –
(1) ढूंढाड़ी
(2) मालवी
(3) बुंदेली
(4) मेवाती
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) बुंदेली
Q.52 ‘उसने कहा था’ के संबंध में असंगत कथन है –
(1) इस कहानी की मूल चेतना वैज्ञानिक है।
(2) कहानी की कथा की समूची बुनावट को कहानी की जीवंत-भाषा रूपायित करती चलती है।
(3) इस कहानी की चेतना की परिवेश के साथ घनी सम्पृक्ति इसकी शक्ति को कमजोर करती है।
(4) यह कहानी आदर्श के एक बिंदु से परिचालित होकर भी यथार्थ के एक व्यापक विस्तार में फैली है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) इस कहानी की चेतना की परिवेश के साथ घनी सम्पृक्ति इसकी शक्ति को कमजोर करती है।
Q.53 निम्नलिखित में से ‘नंदिनी’ का अर्थ नहीं है –
(1) गंगा
(2) उमा
(3) दुर्गा
(4) यशोदा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) यशोदा
Q.54 निम्नलिखित में से किस विकल्प में ‘श्रद्धा और भक्ति’ निबन्ध के संदर्भ में त्रुटिपूर्ण कथन है –
(1) श्रद्धा और प्रेम के योग का नाम भक्ति है।
(2) प्रेम में घनत्व अधिक है और श्रद्धा में विस्तार।
(3) प्रेम का कारण निर्दिष्ट और ज्ञात होता है पर श्रद्धा का कारण अनिर्दिष्ट और अज्ञात होता है।
(4) प्रेम स्वप्न है तो श्रद्धा जागरण है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) प्रेम का कारण निर्दिष्ट और ज्ञात होता है पर श्रद्धा का कारण अनिर्दिष्ट और अज्ञात होता है।
Q.55 ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक में चारित्र्य-सृष्टि की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण टिप्पणी है –
(1) विलोम मोहन राकेश की एक अनुपम नाटकीय चरित्र-सृष्टि है।
(2) कालिदास का प्रतिद्वन्द्वी विलोम वास्तव में उसका विलोम तो है ही।
(3) अम्बिका और मातुल दोनों ही अपने प्रतिपालितों से संतुष्ट चरित्र हैं।
(4) नाटक का कालिदास आत्मकेन्द्रित और स्वार्थी व्यक्ति है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) अम्बिका और मातुल दोनों ही अपने प्रतिपालितों से संतुष्ट चरित्र हैं।
Q.56 स्वर वर्गीकरण के संबंध में असंगत विकल्प है –
(1) सभी स्वर घोष होते हैं।
(2) अनुनासिक स्वर का चिह्न (ँ) चन्द्रबिन्दु कहलाता है।
(3) ‘ऋ’ का उच्चारण तालु से होता है।
(4) सभी स्वर अल्पप्राण होते हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) ‘ऋ’ का उच्चारण तालु से होता है।
Q.57 निम्नलिखित शब्दों के आधार पर असंगत उत्तर विकल्प चुनिए –
(क) स्थानापन
(ख) बरात
(ग) धनाढ्य
(घ) आथित्य
(1) (ग) शुद्ध, (घ) अशुद्ध
(2) (ग), (घ) दोनों अशुद्ध
(3) (क) अशुद्ध, (ख) शुद्ध
(4) (ख), (ग) दोनों शुद्ध
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (ख), (ग) दोनों शुद्ध
Q.58 किस विकल्प के सभी शब्द व्यंजन संधि से निर्मित हैं?
(1) सप्तर्षि, संवाद
(2) सदानंद, वागीश
(3) भूषण, न्यून
(4) गवीश, दिग्गज
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) सदानंद, वागीश
Q.59 दिनकर जी की कुरुक्षेत्र विषयक मान्यताओं से भिन्न कथन है –
(1) दिनकर यह दावा करते हैं कि कुरुक्षेत्र के भीष्म और युधिष्ठिर, ठीक-ठीक, महाभारत के ही भीष्म और युधिष्ठिर हैं।
(2) कुरुक्षेत्र में महाभारत की कथा का आश्रय लेकर दिनकर ने युद्ध और उसकी विभीषिका का आख्यान रचा है।
(3) कुरुक्षेत्र के प्रबंध की एकता उसमें वर्णित विचारों को लेकर है।
(4) कुरुक्षेत्र का पूरा का पूरा छठा सर्ग ऐसा ही क्षेपक है, जो इस काव्य से टूटकर अलग भी जी सकता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) दिनकर यह दावा करते हैं कि कुरुक्षेत्र के भीष्म और युधिष्ठिर, ठीक-ठीक, महाभारत के ही भीष्म और युधिष्ठिर हैं।
Q.60 किस समश्रुत शब्द-युग्म का अर्थभेद असंगत है?
(1) शोच – शौच = दुःख – शुद्धता
(2) सपत्नी – सपत्नीक = पत्नी सहित – सौत
(3) सुदी – सुधी = शुक्ल पक्ष – विद्वान
(4) शोथ – शोध = सूजन – शुद्धि संस्कार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) सपत्नी – सपत्नीक = पत्नी सहित – सौत
Q.61 निम्नलिखित में से संप्रदान कारक का उदाहरण है –
(1) हरि मोहन को रुपये देता है।
(2) माँ ने बच्चे को खेलते देखा।
(3) शिकारी ने बाघ मारा।
(4) उसने लड़के को बुलाया।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) हरि मोहन को रुपये देता है।
Q.62 ‘कारण के न होने पर भी कार्य का होना वर्णित हो वहाँ अलंकार होता है –
(1) असंगति
(2) संदेह
(3) विभावना
(4) विरोधाभास
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) विभावना
Q.63 “ये चपला चमकैं नहीं, चमकें रिपु-कर वाल । ये मतबारे गजनिकर, ये नहिं जलद रसाल ।।” पंक्तियों में निहित अलंकार है –
(1) भ्रांतिमान
(2) उत्प्रेक्षा
(3) अपह्नुति
(4) संदेह
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) अपह्नुति
Q.64 यदि किसी काव्य पद में विषम चरण में 11 मात्रा, सम चरण में 13 मात्रा हों तथा विषम चरणों की तुक मिल रही हो, तो निम्न में से कौनसा छंद माना जाएगा?
(1) उल्लाला
(2) हरिगीतिका
(3) सोरठा
(4) चौपाई
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) सोरठा
Q.65 ‘मैं आपको पहले जानता तो आपका विश्वास न करता।’ अर्थ के आधार पर प्रस्तुत वाक्य है –
(1) संकेतार्थक
(2) संदेशसूचक
(3) इच्छाबोधक
(4) संदेहसूचक
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) संकेतार्थक
Q.66 आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के निबंध ‘लोभ और प्रीति’ में व्यक्त विचारों के संबंध में असंगत विकल्प है –
(1) हिसाब-किताब करने वाले भाड़े पर भी मिल सकते हैं पर प्रेम करने वाले नहीं।
(2) लोभ विशेषोन्मुख होता है और प्रेम मान्योन्मुख होता है।
(3) प्रेम हिसाब-किताब की बात नहीं है।
(4) जन्म-भूमि का प्रेम, स्वदेश प्रेम यदि वास्तव में अन्तःकरण का कोई भाव है तो स्थान के लोभ के अतिरिक्त और कुछ नहीं है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) जन्म-भूमि का प्रेम, स्वदेश प्रेम यदि वास्तव में अन्तःकरण का कोई भाव है तो स्थान के लोभ के अतिरिक्त और कुछ नहीं है。
Q.67 कुरुक्षेत्र के संबंध में उपयुक्त कथन नहीं है –
(1) ध्वंस और विनाश के दृश्यों से विचलित युधिष्ठिर किसी की शरण में नहीं जाते।
(2) कुरुक्षेत्र के युधिष्ठिर विजयी होने पर भी हारे हुए हैं।
(3) युधिष्ठिर के पास आँसू, उच्छ्वास, ग्लानि और परिताप है।
(4) कुरुक्षेत्र में राष्ट्र का स्थान विश्व ने ले लिया है, और स्वतंत्रता की लड़ाई का स्थान विश्वयुद्ध ने।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) कुरुक्षेत्र में राष्ट्र का स्थान विश्व ने ले लिया है, और स्वतंत्रता की लड़ाई का स्थान विश्वयुद्ध ने।
Q.68 “बरबस राम सुमंत्र पठाये। सुरसरि तीर आपु तब आये । मांगी नाव न केवट आना । कहइ तुम्हार मरमु में जाना ।।” पंक्तियों में निहित छंद है –
(1) मत्तगयन्द सवैया
(2) हरिगीतिका
(3) चौपाई
(4) द्रुतविलम्बित
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) चौपाई
Q.69 शुद्ध वाक्य है –
(1) वे लोग विविध विषय से परिचित थे।
(2) सब श्रेणी या वर्ग के लोग आये।
(3) फल पका होना चाहिए।
(4) हमें बहुत-सी बातों को सीखना है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) फल पका होना चाहिए。
Q.70 ‘जिस शक्ति के द्वारा शब्द के संकेतित अर्थात् कोशगत अर्थ का ज्ञान हो’ वह शब्दशक्ति कहलाती है –
(1) शाब्दी व्यंजना
(2) अभिधा
(3) आर्थी व्यंजना
(4) लक्षणा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) अभिधा
Q.71 ‘पुरातनता का यह निर्मोक सहन करती न प्रकृति पल एक’ कामायनी की इस पंक्ति में प्रयुक्त ‘निर्मोक’ शब्द का अर्थ है –
(1) आडम्बर
(2) केंचुली
(3) जाल
(4) ढोंग
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केंचुली
Q.72 “इस कहानी की जटिल बुनावट में क्रूरता और सदाशयता, और व्यक्ति, नियति और प्रयत्न का ऐसा पारस्परिक जटिल आंतरिक तनाव है कि इनसे पैदा होने वाला प्रभाव हमारे भीतर एक तरल इकहरे बिंदु पर ही न सिमटकर अपनी पूरी यात्रा के साथ व्याप्त हो जाता है।” ‘पूस की रात’ कहानी की विवेचना के संदर्भ में उक्त कथन किसका है?
(1) रामविलास शर्मा
(2) रामदरश मिश्र
(3) रामस्वरूप चतुर्वेदी
(4) रामचन्द्र शुक्ल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) रामदरश मिश्र
Q.73 ‘आप दैनिक पत्र ‘बिजली’ के यशस्वी संपादक हैं, जिन्हें देश-चिंता ने घुला डाला है।’ गोदान उपन्यास की यह पंक्ति किसके परिचय में कही गई है?
(1) मिर्जा खुर्शेद के
(2) मिस्टर खन्ना के
(3) श्याम बिहारी तंखा के
(4) ओंकारनाथ के
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) ओंकारनाथ के
Q.74 ‘चोर के घर मोर’ लोकोक्ति का उचित निहितार्थ है –
(1) जो जैसा होता है, वैसों का हाल जानता है।
(2) धूर्त के साथ धूर्तता करना।
(3) बेईमानी के पैसों में बरकत नहीं होती।
(4) जब कोई अपना ही आदमी धोखा दे।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) जो जैसा होता है, वैसों का हाल जानता है。
Q.75 ‘महल-अटारी हम सब त्याग्या, त्याग्यौ थाँरो सहर । काजल-टीकी हम सब त्याग्या, भगवी चादर पहर ।।’ इन पंक्तियों में मीरां का संसार के प्रति कौनसा भाव व्यक्त हुआ है?
(1) अनूठे प्रेम का
(2) विरक्ति का
(3) आसक्ति का
(4) लोभ का
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) विरक्ति का
Q.76 ‘सारंग ओट तजे कुल अंकुस, बदन दिये मुसकाय’ मीरां की इस पंक्ति में आए ‘सारंग’ शब्द का अर्थ है –
(1) दीवार
(2) द्वार
(3) घूँघट
(4) कुल-मर्यादा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) घूँघट
Q.77 ‘शुतुरमुर्ग होना’ मुहावरे का निहितार्थ है –
(1) मूर्ख होना
(2) कलात्मक चित्रण करना
(3) कलह करना
(4) मन की बात जान लेना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) मूर्ख होना
Q.78 “कहत, नटत, रीझत, खिझत, मिलत, खिलत, लजियात । भरे भौन में करत है, नैनन ही सों बात ।।” काव्य पंक्तियाँ उदाहरण हैं –
(1) शांत रस का
(2) संयोग श्रृंगार का
(3) वीर रस का
(4) विप्रलंभ श्रृंगार का
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) संयोग श्रृंगार का
Q.79 ‘आसगु’ कवि की रचना का नाम है –
(1) रेवंतगिरिरास
(2) बाहुबली रास
(3) चन्दनबालारास
(4) पद्मावत रास
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) चन्दनबालारास
Q.80 रचना और रचनाकार सुमेलित कीजिए –
| रचना | रचनाकार |
|---|---|
| (i) रतनहजारा | (क) वृन्द |
| (ii) विषय शतक | (ख) बख्तावर |
| (iii) अंग | (ग) अकबर |
| (iv) नवरस तरंग | (घ) शंकरसेन |
(1) (i)–(ग), (ii)–(क), (iii)–(घ), (iv)–(ख)
(2) (i)–(क), (ii)–(ग), (iii)–(घ), (iv)–(ख)
(3) (i)–(क), (ii)–(घ), (iii)–(ख), (iv)–(ग)
(4) (i)–(ग), (ii)–(क), (iii)–(ख), (iv)–(घ)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (i)–(ग), (ii)–(क), (iii)–(घ), (iv)–(ख)
Q.81 ‘कुरुक्षेत्र’ काव्य के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन है –
(1) कुरुक्षेत्र का मुख्य प्रतिपाद्य युद्ध का दर्शन है।
(2) कुरुक्षेत्र की रचना द्वितीय महायुद्ध के संहार की प्रतिक्रियाओं के फलस्वरूप हुई।
(3) कुरुक्षेत्र का प्रारंभ युधिष्ठिर के गौरव-बोध से होता है।
(4) दिनकर के शंकाकुल हृदय का प्रतिनिधित्व युधिष्ठिर करते हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) कुरुक्षेत्र का प्रारंभ युधिष्ठिर के गौरव-बोध से होता है。
Q.82 किस विकल्प में जातिवाचक संज्ञा से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है?
(1) पंडिताई
(2) मौन
(3) लड़कपन
(4) बड़प्पन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) मौन
Q.83 अशुद्ध शब्द चुनिए –
(1) पश्चात्ताप
(2) पर्यवसान
(3) प्रायश्चित
(4) शिरमौर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) प्रायश्चित
Q.84 किस विकल्प में सभी शब्द गुणवाचक विशेषण हैं?
(1) लाल, सवा, दुष्ट
(2) प्राचीन, सुडौल, भला
(3) सच, भीतरी, पौन
(4) सूखा, सारा, अधूरा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) प्राचीन, सुडौल, भला
Q.85 ‘मसृण, गांधार देश के नील रोम वाले मेषों के चर्म, ढँक रहे थे उसका वपु कांत, बन रहा था वह कोमल वर्म ।’ कामायनी की उपर्युक्त पंक्तियों में ‘वर्म’ का अर्थ है –
(1) शरीर
(2) सुंदर
(3) मन
(4) कवच
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) कवच
Q.86 “तूं तूं करता तूं भया, मुझ मैं रही न हूँ। वारी फेरी बलि गई, जित देखौं तित हूँ ।।” कबीर की उक्त साखी की व्याख्या की दृष्टि से असंगत विकल्प है –
(1) सर्वत्र प्रभु को देखना
(2) नाम स्मरण
(3) अहम् का विसर्जन
(4) प्रभु की ओर से मुँह फेर लेना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) प्रभु की ओर से मुँह फेर लेना
Q.87 “वह जीते सर मैन के ऐसे देखे मैं हरिनी के नैनान तें हरि ! नीके यह नैन ।।” पंक्तियों में निहित अलंकार है –
(1) उत्प्रेक्षा
(2) अपह्नुति
(3) श्लेष
(4) यमक
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) यमक
Q.88 किस विकल्प में अर्थ के आधार पर वर्गीकृत वाक्य प्रकार का नाम व विवेचन सुमेलित नहीं है?
(1) संदेहसूचक – जो संभावना प्रकट करता है।
(2) संकेतार्थक – जिसमें शर्त पाई जाती है।
(3) विधानार्थक – जिससे किसी बात का होना पाया जाए।
(4) इच्छाबोधक – जिससे विनती या उपदेश का अर्थ सूचित होता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) इच्छाबोधक – जिससे विनती या उपदेश का अर्थ सूचित होता है。
Q.89 निम्नलिखित में से तत्सम शब्द नहीं है –
(1) पंख
(2) पंचक
(3) पंक्ति
(4) पंजर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) पंख
Q.90 “सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया।” उक्त वाक्य के निम्नलिखित में से कौनसे अंश विधेय से संबंधित हैं?
(क) सम्मान समारोह के
(ख) मुख्य अतिथि ने
(ग) वरिष्ठ कवि को
(घ) सम्मानित किया
(1) (ख), (ग)
(2) (क), (घ)
(3) (क), (ख)
(4) (ग), (घ)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (क), (घ)
Q.91 निम्नलिखित में से कौनसा शब्द ‘स्त्रीलिंग’ नहीं है?
(1) मिठास
(2) लू
(3) छत
(4) शीशम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) शीशम
Q.92 ‘धाईं सब गलगाजि के ऊधो देखे जाय ।’ सूरदास की इस पंक्ति में ‘गलगाजि के’ शब्द का अर्थ है –
(1) आनन्दित होकर
(2) सर्वप्रथम ज्ञात होते ही
(3) लोक लाज छोड़कर
(4) दौड़कर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) लोक लाज छोड़कर
Q.93 “निधड़क सूतो केहरी, तो भी विमुहा पांव । गज-गैंडा धीर न धरै वज्र पड़े वघ-वाव ।।” वीर सतसई के इस दोहे में ‘वघ-वाव’ का अर्थ है –
(1) शेर की दहाड़
(2) गज की चिंघाड
(3) सिंह की गंध
(4) वराह की दुर्गंध
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) शेर की दहाड़
Q.94 पूर्वी हिंदी वर्ग की बोलियों का उद्भव अपभ्रंश के किस रूप से माना जाता है?
(1) ब्राचड़
(2) शौरसेनी
(3) मागधी
(4) अर्धमागधी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) अर्धमागधी
Q.95 “शक्ति के विद्युत्कण, जो व्यस्त विकल बिखरे हैं, हो निरुपाय । समन्वय उसका करें समस्त, विजयिनी मानवता हो जाय ।।” श्रद्धा सर्ग की इस पंक्ति में विद्युत्कण के समन्वय से क्या आशय है?
(1) हृदय और बुद्धि पक्ष का एकीकरण
(2) बिखरी हुई शक्तियों का एकीकरण
(3) अणु और परमाणु का एकीकरण
(4) मनु और श्रद्धा के मन का एकीकरण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) बिखरी हुई शक्तियों का एकीकरण
Q.96 आचार्य विश्वनाथ की रस संबंधी मान्यताओं के अनुरूप नहीं है –
(1) रस चमत्कार प्राण है।
(2) सत्त्वगुण के अनुद्रेक से रस की अनुभूति होती है।
(3) विभावादि की भावना होने के पूर्व रस की स्थिति नहीं होती है।
(4) रसावस्था को प्राप्त होने वाला भाव ही स्थायी होता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) सत्त्वगुण के अनुद्रेक से रस की अनुभूति होती है।
Q.97 निम्नलिखित में से संचारी भाव नहीं है –
(1) व्रीड़ा, अवहित्था
(2) विबोध, वितर्क
(3) धृति, अमर्ष
(4) स्तम्भ, कंप
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) स्तम्भ, कंप
Q.98 शुद्ध वाक्य है –
(1) इसमें समस्त प्राणिमात्र का कल्याण है।
(2) उसके साथ उचित न्याय किया जायेगा।
(3) जीवन और साहित्य का घनिष्ठ संबंध है।
(4) मुझे बेशुमार कष्ट उठाना पड़ा।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) जीवन और साहित्य का घनिष्ठ संबंध है。
Q.99 निम्नलिखित में से कौनसा शब्द बहुधा बहुवचन में प्रयुक्त नहीं होता है?
(1) भाग्य
(2) पानी
(3) समाचार
(4) लोग
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) पानी
Q.100 ‘तुम बाल-बच्चे वाले आदमी हो, तुम्हारा तरह आग में कूदना अच्छा नहीं।’ गोदान उपन्यास में यह कथन किसने किससे कहा है?
(1) झुनिया ने गोबर से
(2) धनिया ने होरी से
(3) होरी ने गोबर से
(4) राय साहब ने होरी से
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) धनिया ने होरी से
Q.101 ‘कुण्डलिया छंद’ के संबंध में कौनसा कथन असंगत है?
(1) यह छह चरणों का छंद है।
(2) इसके प्रारम्भ के दो चरण ‘दोहा’ के तथा बाद के चार चरण ‘रोला’ के होते हैं।
(3) ‘दोहा’ और ‘रोला’ के मेल से यह छंद बनता है।
(4) दोहा का प्रथम चरण रोला के प्रारम्भ में आता है और दोहा का अन्तिम रोला का प्रथम शब्द होता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) दोहा का प्रथम चरण रोला के प्रारम्भ में आता है और दोहा का अन्तिम रोला का प्रथम शब्द होता है。
Q.102 ‘जीभ के नीचे जीभ होना’ मुहावरे का निकटतम उचित अर्थ है –
(1) शेखी मारना
(2) चुप्पी साधना
(3) धृष्टता से उत्तर देना
(4) कह कर बदल जाना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) कह कर बदल जाना
Q.103 ‘शब्द के जिस व्यापार से मुख्य और लक्ष्य अर्थ से भिन्न अर्थ का ज्ञान हो’ कौनसी शब्दशक्ति कहलाती है?
(1) सामान्य
(2) अभिधा
(3) लक्षणा
(4) व्यंजना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) व्यंजना
Q.104 ‘मन्दिर–अरध अवधि हरि बदि गये, हरि-अहार चलि जात।’ इस पंक्ति में कौनसा काव्य दोष है?
(1) अक्रमत्व
(2) अप्रतीतत्व
(3) ग्राम्यत्व
(4) क्लिष्टत्व
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) क्लिष्टत्व
Q.105 ‘हो सकता है कि उसने यह बात सुनी हो।’ प्रस्तुत वाक्य में काल है –
(1) आसन्न भूतकाल
(2) सामान्य भूतकाल
(3) संभाव्य भूतकाल
(4) संदिग्ध भूतकाल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) संभाव्य भूतकाल
Q.106 वाक्यांश के लिए एक शब्द की दृष्टि से असंगत विकल्प है –
(1) जो अपनी इच्छा पर हो – ऐच्छिक
(2) खाने की इच्छा – बुभुक्षु
(3) वर्तमान समय से संबंध रखने वाला – सामयिक
(4) जो तर्क या प्रमाण से न सिद्ध हो सके – अप्रमेय
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) खाने की इच्छा – बुभुक्षु
Q.107 ‘गोदान’ विषयक संगत टिप्पणी नहीं है –
(1) होरी का अपना व्यक्तित्व है, फिर भी वह वर्ग का प्रतिनिधि है।
(2) गोदान में विस्थापित किसान मजूर के रूप में स्थापित हो रहा है।
(3) गोदान की कथा का केन्द्र है – होरी नामक किसान का जीवन।
(4) गोदान मार्क्सवादी सिद्धांत से पूर्णतः परिचालित रचना है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) गोदान मार्क्सवादी सिद्धांत से पूर्णतः परिचालित रचना है。
Q.108 “जे दो-ही पख ऊजळा, जूझण पूरा जोध । सुतां वै भड़ सौगणा, वीर प्रकासण बोध ।।” वीर सतसई के उक्त दोहे के भावार्थ में निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प असंगत है?
(1) वीर प्रकासण बोध – वीरत्व प्रकट करने का बोध प्राप्त करेंगे।
(2) सुणतां वै भड़ सौगणा – वे वीर तो इसे सुनकर सौगुने हो जाते हैं।
(3) जूझण पूरा जोध – जिनकी पूरी धरा पर जय-जयकार होती है।
(4) जे दो-ही पख ऊजळा – जो दोनों पक्षों में उज्ज्वल हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) जूझण पूरा जोध – जिनकी पूरी धरा पर जय-जयकार होती है。
Q.109 किस विकल्प में सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है?
(1) लड़का चतुर है।
(2) आप मेरे मित्र ठहरे।
(3) नौकर चिट्ठी लाया।
(4) नौकर बीमार रहा।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) नौकर चिट्ठी लाया।
Q.110 निम्न में से अंतस्थ वर्ण है –
(1) च्
(2) य
(3) क्
(4) श्
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) य
Q.111 रचना और रचनाकार के अनुसार सुमेलित कीजिए –
| रचना | रचनाकार |
|---|---|
| (i) लहर | (क) सुमित्रानंदन पंत |
| (ii) ग्रंथि | (ख) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ |
| (iii) गीतिका | (ग) महादेवी वर्मा |
| (iv) नीहार | (घ) जयशंकर प्रसाद |
(1) (i)–(घ), (ii)–(क), (iii)–(ख), (iv)–(ग)
(2) (i)–(घ), (ii)–(ख), (iii)–(क), (iv)–(ग)
(3) (i)–(ग), (ii)–(क), (iii)–(ख), (iv)–(घ)
(4) (i)–(ख), (ii)–(ग), (iii)–(घ), (iv)–(क)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (i)–(घ), (ii)–(क), (iii)–(ख), (iv)–(ग)
Q.112 आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘चिंतामणि’ में किस मनोभाव को ‘उमंग’ कहा है?
(1) भक्ति
(2) प्रेम
(3) उत्साह
(4) करुणा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) उत्साह
Q.113 ‘जौं नहिं जाउँ रहइ पछितावा । करत बिचार न बनत बनावा ।।’ ‘रामचरित मानस’ की इस चौपाई में कौन विचार कर रहा है?
(1) शिव
(2) ब्रह्मा
(3) पार्वती
(4) विष्णु
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) शिव
Q.114 ‘तज्यौ मनौ तारन-बिरदु बारक बारनु तारि ।।’ बिहारी ने दोहे के अंतिम चरण में ‘बारनु’ शब्द का प्रयोग किया है –
(1) गाय के लिए
(2) हाथी के लिए
(3) दरिद्र के लिए
(4) गणिका के लिए
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) हाथी के लिए
Q.115 किस विकल्प में ‘कुछ’ का प्रयोग अनिश्चयवाचक सर्वनाम के रूप में हुआ है?
(1) दोनों की आकृति कुछ-कुछ मिलती है।
(2) मेरा हाल कुछ न पूछो।
(3) लड़की कुछ अशक्त है।
(4) घी में कुछ मिला है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) घी में कुछ मिला है。
Q.116 ‘इ, ई’ स्वर हैं –
(1) मूर्धन्य
(2) ओष्ठ्य
(3) तालव्य
(4) कंठ्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) तालव्य
Q.117 निम्नलिखित में से कौनसा विषय ‘रामचरितमानस’ के बालकाण्ड में वर्णित नहीं है?
(1) अहल्या उद्धार
(2) धनुष भंग
(3) विश्वमोहिनी का स्वयंवर
(4) केवट प्रसंग
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवट प्रसंग
Q.118 ‘गोरख जगायो जोग, भगति भगायो लोग’ पंक्ति किस कवि की मानी जाती है?
(1) रैदास
(2) कबीरदास
(3) गोरखनाथ
(4) तुलसीदास
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) तुलसीदास
Q.119 निम्नलिखित में से छंद के विषय में असंगत कथन है –
(1) दोहा एक अर्धसम मात्रिक छंद है।
(2) चौपाई के चरणान्त में गुरु-लघु न हो।
(3) द्रुतविलम्बित एक मात्रिक छंद है।
(4) हरिगीतिका के प्रत्येक चरण में 28 मात्राएँ होती हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) द्रुतविलम्बित एक मात्रिक छंद है।
Q.120 कोश-क्रम की दृष्टि से सही विकल्प है –
(1) तृष्णा, त्याज्य, त्रिशंकु, त्वरित
(2) त्रिशंकु, तृष्णा, त्याज्य, त्वरित
(3) त्वरित, त्रिशंकु, तृष्णा, त्याज्य
(4) त्याज्य, त्वरित, तृष्णा, त्रिशंकु
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) त्रिशंकु, तृष्णा, त्याज्य, त्वरित
Q.121 ‘जे जनमे कलिकाल कराला । करतब बायस बेष मराला ।।’ बालकाण्ड की इन पंक्तियों में शब्द तथा उसके अर्थ से संबंधित कौनसा विकल्प सही नहीं है?
(1) करतब – करनी
(2) बेष – वेषभूषा
(3) मराला – कोयल
(4) बायस – कौआ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) मराला – कोयल
Q.122 ‘संदेह’ अलंकार के संबंध में असंगत कथन है –
(1) यह सादृश्य गर्भ अभेद प्रधान आरोपमूलक अलंकार है।
(2) इसमें प्रकृताप्रकृत में सादृश्य या साम्य का होना आवश्यक है।
(3) इसमें संशय का वैचित्र्यपूर्ण वर्णन होता है।
(4) सादृश्य से भिन्न आधार या सादृश्येतर संबंध में संदेहालंकार की व्याप्ति होती है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) यह सादृश्य गर्भ अभेद प्रधान आरोपमूलक अलंकार है।
Q.123 जिस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं, वह है –
(1) श्रीयुत, सदृश्य, दाइत्व
(2) हितेच्छु, शुद्धिकरण, सम्राज्य
(3) सुषमा, उतकर्ष, एकत्रित
(4) ऐक्य, साधुवाद, अनुयायी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) ऐक्य, साधुवाद, अनुयायी
Q.124 माधुर्य गुण की अभिव्यक्ति मुख्यतः जिन रसों में होती है, उनमें निम्न में से शामिल नहीं है –
(1) अद्भुत
(2) करुण
(3) शांत
(4) श्रृंगार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) अद्भुत
Q.125 निम्नलिखित में से विदेशी शब्द है –
(1) दरार
(2) गुहार
(3) पतंगा
(4) रेशम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) रेशम
Q.126 ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक के संबंध में दोषपूर्ण कथन है –
(1) इसमें बिंबों के बड़े प्रभावी नाटकीय प्रयोग हैं।
(2) इस नाटक में शब्दों की अपूर्व मितव्ययिता है।
(3) इस नाटक में अतीत का पुनरुत्थानवादी गौरव गान है।
(4) इस नाटक में भाव और स्थिति की गहराई में जाने का प्रयास है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) इस नाटक में अतीत का पुनरुत्थानवादी गौरव गान है।
Q.127 निम्नलिखित में से कौनसी कृति गिरिजा कुमार माथुर की नहीं है?
(1) धूप के धान
(2) इत्यलम्
(3) शिलापंख
(4) चमकीले
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) चमकीले
Q.128 “कीनैं हूँ कोरिक जतन अब कहि काढ़े कौनु । भो मन मोहन-रूपु मिलि पानी मैं कौ लौनु ।।” बिहारी के इस दोहे की व्याख्या उपयुक्त नहीं है –
(1) सखी का कथन नायिका के प्रति
(2) श्लेष का चमत्कार
(3) अनुप्रास अलंकार
(4) मन अर्थात् मानस
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) श्लेष का चमत्कार
Q.129 “सुनियो एक सँदेसो ऊधो तुम गोकुल को जात । ता पाछे तुम कहियो उनसों एक हमारी बात ।।” भ्रमरगीत सार में उद्धव से यह बात कौन कह रहा है?
(1) अक्रूर
(2) गोपियाँ
(3) कुब्जा
(4) राधा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) राधा
Q.130 ग्राम्यत्व काव्य दोष का उदाहरण है –
(1) विश्व में मिलते नहीं वीर भीम समान के
(2) असुरों के सम्राट इन्द्र ने ऋषि मुनियों को किया प्रणाम
(3) मूँड़ पै मुकुट धरे सोहत हैं गोपाल
(4) है उर्मिल जल निश्चलत्प्राण पर शतदल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) मूँड़ पै मुकुट धरे सोहत हैं गोपाल
Q.131 निम्नलिखित में से किसका उद्देश्य हृदय की रोगात्मक वृत्तियों का संशोधन और संस्कार करना है?
(1) नाटक शिक्षण
(2) कविता शिक्षण
(3) कहानी शिक्षण
(4) निबंध शिक्षण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) नाटक शिक्षण
Q.132 “व्याकरण भाषा का व्यावहारिक विश्लेषण है” इस कथन को ध्यान में रखते हुए, व्याकरण की शिक्षा देने की सर्वोत्तम विधि है –
(1) आगमन-निगमन विधि
(2) सूत्र विधि
(3) भाषा संसर्ग विधि
(4) समवाय विधि
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) आगमन-निगमन विधि
Q.133 लिखित रचना शिक्षण हेतु निम्नलिखित में से कौनसी विधि प्राथमिक स्तर पर सर्वाधिक उपयुक्त मानी जा सकती है?
(1) प्रबोधन विधि
(2) चित्र वर्णन विधि
(3) विचार-विमर्श विधि
(4) उद्बोधन विधि
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) चित्र वर्णन विधि
Q.134 बोर्ड परीक्षा किस प्रकार के आकलन का उदाहरण है?
(1) निर्माणात्मक आकलन
(2) उपचारात्मक आकलन
(3) योगात्मक आकलन
(4) नैदानिक आकलन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) योगात्मक आकलन
Q.135 शुद्ध वाचन शिक्षण हेतु अक्षर बोध प्रणाली में शिक्षण का क्रम है –
(1) वाक्य → वर्णाक्षर → शब्द
(2) वर्णाक्षर → शब्द → वाक्य
(3) शब्द → वर्णाक्षर → वाक्य
(4) वाक्य → शब्द → वर्णाक्षर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) वर्णाक्षर → शब्द → वाक्य
Q.136 हिन्दी भाषा शिक्षण के अंतर्गत, कमजोर विद्यार्थियों की कमज़ोरी के कारणों का पता लगाने के लिए आप किस प्रकार के परीक्षण का उपयोग करेंगे?
(1) उपचारात्मक परीक्षण
(2) मानकीकृत परीक्षण
(3) निदानात्मक परीक्षण
(4) योगात्मक परीक्षण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) निदानात्मक परीक्षण
Q.137 मौखिक अभिव्यक्ति का आकलन करते समय अध्यापक को किस पक्ष पर विशेष ध्यान देना चाहिए?
(1) भाषण/अभिव्यक्ति की लंबाई पर
(2) विषयवस्तु की जटिलता पर
(3) उच्चारण की शुद्धता, स्पष्टता एवं विचारों की क्रमबद्धता पर
(4) केवल व्याकरण शुद्धता पर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) उच्चारण की शुद्धता, स्पष्टता एवं विचारों की क्रमबद्धता पर
Q.138 “यदि गद्य कवियों या लेखकों की कसौटी है, तो ….. गद्य की कसौटी है।”
(1) रेखाचित्र
(2) उपन्यास
(3) निबंध
(4) कहानी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) निबंध
Q.139 यदि बालक को अक्षरों को पहचानने में कठिनाई आती है, तो उपचार को सफल बनाने के लिए कक्षा में कौनसी क्रिया की व्यवस्था की जानी चाहिए?
(1) वाक्य विश्लेषण द्वारा
(2) मात्राओं संबंधी जानकारी
(3) उच्चारण की शुद्धता का ज्ञान
(4) प्रदर्शनात्मक पत्र द्वारा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) प्रदर्शनात्मक पत्र द्वारा
Q.140 श, ष और स के उच्चारण में अंतर न कर पाना किस प्रकार की त्रुटि है?
(1) वर्ण-रचना त्रुटि
(2) अर्थगत त्रुटि
(3) ध्वन्यात्मक त्रुटि
(4) व्याकरणिक त्रुटि
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) ध्वन्यात्मक त्रुटि
Q.141 पठन प्रक्रिया के सोपानों का सही क्रम चुनिए –
(1) अनुप्रयोग → अर्थग्रहण → मूल्यांकन → प्रत्याभिज्ञान
(2) मूल्यांकन → प्रत्याभिज्ञान → अर्थग्रहण → अनुप्रयोग
(3) प्रत्याभिज्ञान → अर्थग्रहण → मूल्यांकन → अनुप्रयोग
(4) अर्थग्रहण → मूल्यांकन → अनुप्रयोग → प्रत्याभिज्ञान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) प्रत्याभिज्ञान → अर्थग्रहण → मूल्यांकन → अनुप्रयोग
Q.142 निम्नलिखित में से कौनसा कथन मूल्यांकन की विशेषताओं के संबंध में उपयुक्त नहीं है?
(1) मूल्यांकन द्वारा विद्यार्थियों की स्थिति का आंकलन कर उनके व्यवहार परिवर्तन के संबंध में निर्णय लिया जा सकता है।
(2) मूल्यांकन पाठ्यवस्तु केन्द्रित होता है।
(3) मूल्यांकन द्वारा साक्ष्यों के विश्लेषण से निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
(4) मूल्यांकन आत्मनिष्ठ हो सकता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) मूल्यांकन पाठ्यवस्तु केन्द्रित होता है।
Q.143 अभिकथन (A): कक्षा में नाटक शिक्षण हेतु अध्यापक द्वारा समन्वित या संयुक्त प्रणाली का उपयोग सर्वाधिक उपयुक्त माना जाता है।
कारण (R): नाटक शिक्षण के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दृष्टि से कोई भी प्रणाली अपने आप में संपूर्ण नहीं है।
(1) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(2) (A) सत्य किन्तु (R) असत्य है
(3) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
(4) (A) असत्य किन्तु (R) सत्य है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
Q.144 निम्नलिखित कथनों में से कौनसे हिन्दी शिक्षण में वर्तनी की अशुद्धि के कारणों से संबंधित हैं?
(अ) शब्द-लाघव की प्रवृत्ति
(ब) लिखते समय मन की अशान्ति, आवेश एवं भावातिरेक
(स) कक्षा में अध्यापक द्वारा अशुद्ध उच्चारण करना
(द) हिन्दी शब्दकोष का प्रयोग करना
(1) केवल (अ) और (द)
(2) केवल (अ) और (ब)
(3) केवल (द) और (स)
(4) केवल (अ), (ब) और (स)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (अ), (ब) और (स)
Q.145 पाठ योजना निर्माण के हरबर्ट उपागम की पंचपदीय प्रणाली में, निम्नलिखित में से कौनसे पद सम्मिलित हैं?
(अ) प्रस्तुतीकरण या विषय प्रवेश
(ब) प्रस्तावना या तैयारी
(स) परिपाक या आत्मसातीकरण
(द) तुलना तथा साहचर्य
(य) नियमीकरण या सामान्यीकरण
(र) अभ्यास या प्रयोग
(1) केवल (अ), (ब), (स), (द) एवं (य)
(2) केवल (अ), (स), (द), (य) एवं (र)
(3) केवल (अ), (ब), (स), (द) एवं (र)
(4) केवल (अ), (ब), (द), (य) एवं (र)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (अ), (ब), (द), (य) एवं (र)
Q.146 अभिकथन (A) – हिन्दी शिक्षकों को अपने उत्तरदायित्वों का वहन करने के लिए भली-भांति चुनी हुई पाठ्यपुस्तकों और भली-भांति प्रशिक्षण के संयोग की आवश्यकता है।
कारण (R) – आधुनिक पाठ्यक्रम में हिन्दी पाठ्य पुस्तकें, शिक्षण सामग्री के रूप में स्वयं साध्य बन गई हैं。
(1) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है
(2) (A) असत्य है किन्तु (R) सत्य है
(3) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(4) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A) सत्य है किन्तु (R) असत्य है
Q.147 हिन्दी शिक्षण में श्रवण कौशल के विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है?
(1) श्रवण कौशल ध्वनियों को सुनने और शब्दों को पहचानने की क्षमता है, जिसमें अर्थ ग्रहण करना आवश्यक नहीं होता।
(2) श्रवण कौशल ज्ञानोपार्जन के साथ-साथ रचनात्मकता में भी कुशल बनाता है।
(3) श्रवण कौशल विद्यार्थियों में श्रुत सामग्री के अर्थ को ग्रहण करने की योग्यता विकसित करता है।
(4) श्रवण कौशल ध्वनियों के शुद्ध उच्चारण में निपुण बनाता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) श्रवण कौशल विद्यार्थियों में श्रुत सामग्री के अर्थ को ग्रहण करने की योग्यता विकसित करता है。
Q.148 कक्षा में शिक्षक द्वारा हिन्दी शिक्षण के अन्तर्गत ताजमहल की सुंदरता प्रकरण को पढ़ाते समय किस सहायक सामग्री से समझाना बेहतर एवं प्रभावी होगा?
(1) प्रदर्शनात्मक पत्र (फ्लैश कार्ड) द्वारा
(2) श्यामपट्ट द्वारा
(3) वास्तविक पदार्थ द्वारा
(4) प्रतिमूर्ति द्वारा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) प्रतिमूर्ति द्वारा
Q.149 निम्नलिखित में से कौनसा रूप गद्य-पाठ के विभिन्न रूपों में से एक नहीं है?
(1) भावात्मक गद्य-पाठ
(2) विचारात्मक गद्य-पाठ
(3) संरचनात्मक गद्य-पाठ
(4) वर्णनात्मक गद्य-पाठ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) संरचनात्मक गद्य-पाठ
Q.150 नाटक शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है –
(अ) मौन वाचन की शिक्षा देना।
(ब) अवसरानुकूल आचरण तथा बातचीत करना सिखाना।
(स) मुहावरे व लोकोक्तियों का ज्ञान देना।
(द) भावाभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करना।
(1) केवल (अ), (ब) और (स)
(2) केवल (ब) और (स)
(3) केवल (अ), (ब) और (द)
(4) केवल (ब) और (द)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (ब) और (द)
The complete solved paper, memory-based questions, and expert solutions will be added here after the exam is over and candidates share the paper details from examination centres.
The Senior Teacher Hindi Answer Key 2026 will help candidates compare answers and estimate their expected marks before the official result declaration.
RPSC 2nd Grade Hindi Answer Key 2026 Overview
| Senior Teacher Hindi Answer Key | Details |
|---|---|
| Exam Name | RPSC 2nd Grade Hindi Exam 2026 |
| Conducting Authority | Rajasthan Public Service Commission |
| Group | Group B |
| Subject | Hindi |
| Exam Date | 13 July 2026 |
| Exam Time | 03:00 PM TO 05:30 PM |
| Category | Answer Key |
| 2nd Grade Hindi Answer Key Release | 28 July 2026 |
| Answer Key Mode | Online PDF |
| Official Website | https://rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC 2nd Grade Hindi Question Paper 2026
The Hindi examination covered questions from Hindi Literature, Grammar, Language Skills, Poetry, Prose, Literary History, and Teaching Methodology. According to candidates, the paper was moderate and a few questions were repeated from previous exam trends.
The complete paper review along with memory-based questions and unofficial solutions will be updated soon. Candidates can also use the Senior Teacher Hindi Answer Key 2026 PDF Download to analyse question difficulty and expected score.
RPSC 2nd Grade Hindi Modal Answer Key 2026 Release Date
THe RPSC Has been Released the RPSC 2nd Grade Hindi Modal Answer Key 2026 on 28 July 2026. The board will first publish the provisional answer key and later release the final answer key after reviewing objections submitted by candidates.
The Senior Teacher Hindi Answer Key 2026 PDF Download link will be activated after the official release on the answer key portal.
How to Download RPSC 2nd Grade Hindi Answer Key PDF
Candidates can follow these simple instructions to download the RPSC 2nd Grade Hindi Answer Key PDF:
- Visit the official RPSC website: rpsc.rajasthan.gov.in
- Open the Answer Key section available on the homepage.
- Click on the Hindi Answer Key 2026 link.
- The answer key PDF will appear on the screen.
- Download and save the PDF for future reference.
RPSC 2nd Grade Hindi Answer Key 2026 Direct Link
Candidates can access the RPSC 2nd Grade Hindi Answer Key 2026 PDF through the official answer key portal after release. The direct download link for Hindi solved paper PDF and official answer key will be activated below.
Direct Link: https://rpsc.rajasthan.gov.in/answerkeys
RPSC 2nd Grade Hindi Final Answer Key 2026
Rajasthan Public Service Commission will publish the RPSC 2nd Grade Hindi Final Answer Key 2026 after checking all objections received from candidates. If any modifications are made in the provisional answer key, the updated answers will be included in the final PDF. Candidates can use the final answer key to estimate their final marks.
The Senior Teacher Hindi Answer Key 2026 will be important for calculating expected scores and preparing the final merit list for Senior Teacher recruitment.
The RPSC 2nd Grade Group B Hindi Answer Key 2026 will be used for calculating final scores and preparing the Senior Teacher result.