RPSC 2nd Grade Group B GK Paper 1 Answer Key 2026 PDF Download in Hindi, Complete Solved Question Paper

The Rajasthan Public Service Commission will soon upload the RPSC 2nd Grade Group B Paper 1 Answer Key 2026 on 28 July 2026 on its official website https://rpsc.rajasthan.gov.in/answerkeys. Candidates who appeared in the 13 July 2026 Group B Paper 1 (General Awareness and General Studies) GK examination can download the answer key PDF in Hindi and check unofficial solutions, solved questions, and detailed paper analysis. The direct PDF link for the RPSC 2nd Grade Group B Paper 1 Answer Key 2026 will be updated here after the official announcement.
The RPSC Senior Teacher Group B Paper 1 examination was conducted for General Awareness and General Studies which is common for all Group B candidates.
RPSC 2nd Grade Group B GK Paper 1 Solved Question Paper 13 July 2026 in Hindi
The RPSC 2nd Grade Group B Paper 1 Exam 2026 was held on 13 July 2026 at different exam centres across Rajasthan. A large number of candidates appeared in the examination and are now looking for the solved paper and unofficial answer key PDF in Hindi.
RPSC 2nd Grade Group B GK Exam Paper Solved in Hindi and English
Q.1 निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर नदी की पहचान कीजिए:
[Identify the river on the basis of the following facts:]
(A) यह बीछामेड़ा से उद्गमित होती है।
(B) गोमती तथा सारनी इसकी सहायक नदियाँ हैं।
(C) यह बेणेश्वर में संगम बनाती है।
(1) सोम
(2) जाखम
(3) साबरमती
(4) माही
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) सोम
Q.2 महान/विशाल सीमा भ्रंश राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में स्पष्टतः दिखाई नहीं देता है?
[The Great Boundary Fault is not seen clearly in which among the following district of Rajasthan?]
(1) कोटा
(2) धौलपुर
(3) चित्तौड़गढ़
(4) चूरू
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) चूरू
Q.3 “राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना 2022” के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements about “The Rajasthan Rural Tourism Scheme 2022”:]
(A) योजना 5 मार्च 2022 को लागू की गई।
(B) 35 लाख ₹ तक के ऋण पर 7% ब्याज सब्सिडी।
(C) न्यूनतम 1 करोड़ ₹ निवेश करने वाली इकाइयों को 10 वर्ष तक SGST का 100% पुनर्भरण।
(1) केवल (A) तथा (C)
(2) (A), (B) तथा (C)
(3) केवल (C)
(4) केवल (B)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) केवल (C)
Q.4 पशुगणना-2019 के अनुसार, राजस्थान में द्वितीय सर्वाधिक कुल गौवंश वाला जिला था:
[According to the Livestock Census-2019, the district having the second highest number of total cattle in Rajasthan was:]
(1) बीकानेर
(2) उदयपुर
(3) जयपुर
(4) जोधपुर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) उदयपुर
Q.5 “माही कंचन” एवं “माही धवल” संकरित किस्में किससे संबंधित हैं?
[“Mahi Kanchan” and “Mahi Dhaval” hybrid varieties are associated with:]
(1) मक्का
(2) ज्वार
(3) गेहूँ
(4) जौ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans.(1) मक्का (Maize)
Q.6 राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से कौनसा उनके सामान्य वार्षिक वर्षा के आरोही क्रम में सही व्यवस्थित है?
[Which of the following districts of Rajasthan is correctly arranged in ascending order as per their annual normal rainfall?]
(1) हनुमानगढ़, जयपुर, बारां, झालावाड़
(2) जयपुर, हनुमानगढ़, बारां, झालावाड़
(3) हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, बारां
(4) हनुमानगढ़, बारां, जयपुर, झालावाड़
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) हनुमानगढ़, जयपुर, बारां, झालावाड़
Q.7 निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
[Consider the following pairs:]
| वन प्रकार (राजस्थान) | विशेषता / अवस्थिति |
|---|---|
| (A) सदाबहार और अर्द्ध-सदाबहार वन | माउंट आबू के आसपास |
| (B) शुष्क सागवान वन | डूंगरपुर, उदयपुर |
| (C) सालार वन | 25-50 से.मी. वार्षिक वर्षा वाले पहाड़ी क्षेत्रों में |
| (D) बाँस के वन | बाँसवाड़ा, उदयपुर, कोटा |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही हैं?
[How many of the above are correct pairs?]
(1) केवल तीन
(2) सभी चार
(3) केवल दो
(4) केवल एक
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) केवल तीन
Q.8 जिलों के किस युग्म में, पर्यावरण संरक्षण और कचरे से संसाधन पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए एक एकीकृत संसाधन पुनर्प्राप्ति पार्क विकसित किया गया है?
[In which pair of districts, an Integrated Resource Recovery Park has been developed to promote environmental protection and resource recovery from waste?]
(1) जयपुर तथा कोटा
(2) दौसा तथा कोटा
(3) बूंदी तथा अलवर
(4) उदयपुर तथा बूंदी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) जयपुर तथा कोटा
Q.9 राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा/से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के रूप में नामित है/हैं?
[Which of the following is/are designated as Particularly Vulnerable Tribal Group (PVTG) in Rajasthan?]
(A) भील
(B) गरासिया
(C) सहरिया
(D) डामोर
(1) केवल (B), (C) और (D)
(2) केवल (C)
(3) केवल (A)
(4) केवल (A) और (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल (C)
Q.10 राजस्थान के निम्नलिखित जिलों पर विचार कीजिए:
[Consider the following districts of Rajasthan:]
(A) अजमेर
(B) टोंक
(C) बूंदी
(D) भीलवाड़ा
निम्नलिखित में से कौनसा उनके जनसंख्या घनत्व-2011 के अनुसार सही अवरोही क्रम में व्यवस्थित है?
[Which of the following is correctly arranged in descending order as per their density of population-2011?]
(1) (D), (A), (C), (B)
(2) (B), (A), (D), (C)
(3) (A), (D), (B), (C)
(4) (A), (B), (D), (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A), (D), (B), (C)
Q.11 निम्नलिखित कथनों को पढ़िए एवं सही विकल्प को चुनिए:
[Read the following statements and choose the correct option:]
(A) फैज़ल अली खान पठान ने 1857 की क्रांति में मुगल बादशाह के पुत्र की सैनिक सहायता की थी।
(B) फैज़ल अली खान पठान डुंडलोद ठिकाने के कामदार थे।
(1) केवल (A) सही है
(2) केवल (B) सही है
(3) (A) और (B) दोनों सही हैं
(4) (A) और (B) दोनों सही नहीं हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A) और (B) दोनों सही हैं
Q.12 ढटकी एवं थाली निम्नलिखित में से किस बोली की उप-बोलियाँ हैं?
[Dhatki and Thali are the sub-dialects of which of the following dialect?]
(1) मेवाती
(2) बागड़ी
(3) मेवाड़ी
(4) मारवाड़ी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) मारवाड़ी
Q.13 बैराठ से प्राप्त सर्वाधिक रजत मुद्राएँ निम्न में से किन शासकों की हैं?
[The maximum number of silver coins found at Bairath belongs to which of the following rulers?]
(1) मौर्य
(2) गुप्त
(3) भारतीय-यूनानी
(4) कुषाण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) भारतीय-यूनानी
Q.14 मण्डन ने कुंभलगढ़ दुर्ग की भौगोलिक परिस्थितियों का उपयोग आत्मनिर्भरता के लिये किस प्रकार किया था?
[How did Mandan utilize the geographical conditions of the Kumbhalgarh Fort to ensure self-reliance?]
(1) उन्होंने सिंचाई हेतु एक कृत्रिम नदी का निर्माण किया।
(2) उन्होंने केवल अनाज के भण्डारण हेतु भूमिगत कक्षों का निर्माण किया।
(3) उन्होंने पहाड़ियों के बीच केवल ऊँचे बुर्ज बनाये ताकि दुश्मन न आ सके।
(4) उन्होंने भूमि के असमान चरित्र का उपयोग जलाशयों के निर्माण एवं वर्षा जल संचयन के लिये किया।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) उन्होंने भूमि के असमान चरित्र का उपयोग जलाशयों के निर्माण एवं वर्षा जल संचयन के लिये किया।
Q.15 प्रसिद्ध साहित्यकार कन्हैयालाल सेठिया के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements about the famous litterateur Kanhaiyalal Sethia:]
(A) महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर, खादी प्रचार और दलितोद्धार का कार्य किया।
(B) देशप्रेम और राष्ट्रीयता से ओतप्रोत काव्य संग्रह ‘वज्र वीणा’ के कारण, इन पर 1942 ई. में राजद्रोह का आरोप लगा।
(C) 2004 में इन्हें पद्मश्री सम्मान प्राप्त हुआ।
(1) केवल (B) और (C)
(2) केवल (A) और (C)
(3) (A), (B) और (C)
(4) केवल (A) और (B)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल (A) और (C)
Q.16 निम्न में से किसने मुगलों के विरुद्ध “कंसारों की पोल की लड़ाई” लड़ी थी?
[Who among the following fought the “Battle of Kansaro ki Pol” against the Mughals?]
(1) राव चन्द्रसेन
(2) महाराणा राज सिंह
(3) महाराणा सांगा
(4) महाराणा प्रताप
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) राव चन्द्रसेन
Q.17 बूंदी के शासक विनय सिंह के सम्बन्ध में निम्नांकित कथनों का अध्ययन कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए:
[Study the following statements about Vinay Singh, the ruler of Bundi and choose the correct option:]
(A) उन्होंने ‘गुलिस्ताँ’ का सुलेखन एवं चित्रांकन करवाया था।
(B) ‘गुलिस्ताँ’ के चित्र बलदेव एवं गुलाम अली ने बनाए थे।
(1) (A) और (B) दोनों सही हैं
(2) केवल (B) सही है
(3) (A) और (B) दोनों सही नहीं हैं
(4) केवल (A) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A) और (B) दोनों सही हैं
Q.18 राजस्थान के एकीकरण में मत्स्य संघ से सम्बन्धित कौनसा कथन असत्य है?
[Which statement regarding the Matsya Union, in the context of unification of Rajasthan, is incorrect?]
(1) मत्स्य संघ के राजप्रमुख, अलवर के शासक तेज सिंह बनाये गये थे।
(2) फरवरी 1948 को, भारत सरकार ने एस.एन. सप्रू को भरतपुर राज्य का प्रशासक नियुक्त किया।
(3) मत्स्य संघ के उद्घाटन का विरोध भरतपुर महाराजा के भाई मान सिंह ने किया था।
(4) के.एम. मुंशी के सुझाव पर ‘मत्स्य संघ’ नाम रखा गया था।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) मत्स्य संघ के राजप्रमुख, अलवर के शासक तेज सिंह बनाये गये थे।
Q.19 निम्नांकित में से कौनसा स्थान लोक देवता मल्लिनाथ जी से सम्बन्धित है?
[Which one of the following places is associated with Lok Devta Mallinath Ji?]
(1) पंचोटा
(2) बेंगटी
(3) खरनाल
(4) तिलवाड़ा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) तिलवाड़ा (बाड़मेर/बालोतरा)
Q.20 माणिक्य लाल वर्मा के सम्बन्ध में निम्नांकित में से कौनसा कथन असत्य है?
[Which of the following statements regarding Manikya Lal Verma is false?]
(1) माणिक्यलाल वर्मा एवं बलवन्त सिंह मेहता ने 1938 ई. में मेवाड़ प्रजामण्डल की स्थापना की।
(2) श्री वर्मा जी ने 1946 ई. में ‘अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद्’ का सातवाँ अधिवेशन उदयपुर में करवाया।
(3) इन्होंने ‘मेवाड़ का वर्तमान शासन’ नामक पुस्तिका का प्रकाशन किया।
(4) इन्होंने काव्य संग्रह ‘गरीबों की आवाज’ का संकलन किया।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) इन्होंने काव्य संग्रह ‘गरीबों की आवाज’ का संकलन किया।
Q.21 निम्न में से कौनसे तथ्य अर्जुन लाल सेठी के विषय में सही हैं?
[Which among the following facts are correct about Arjun Lal Sethi?]
(A) अर्जुन लाल सेठी पर 1912 में गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंकने की योजना बनाने का आरोप लगाया गया।
(B) जयपुर के महाराजा के आदेश से उन्हें 5 वर्ष की कैद हुई।
(C) 1914 से 1920 के मध्य वे अजमेर जेल में रखे गए।
(D) जेल से रिहा होने के पश्चात् उन्होंने अजमेर को अपना राजनैतिक कार्यक्षेत्र बनाया।
(1) केवल (C) तथा (D)
(2) केवल (A), (B) तथा (C)
(3) केवल (A) तथा (B)
(4) केवल (A), (B) तथा (D)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (A), (B) तथा (D)
Q.22 महाराणा प्रताप के पास अकबर द्वारा विभिन्न मुगल अधिकारियों के नेतृत्व में भेजे गए शिष्टमण्डलों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करिए तथा नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही विकल्प चुनिए:
[Arrange in chronological order the delegations which were sent under the leadership of various Mughal officers to Maharana Pratap by Akbar and choose the correct code given below:]
(A) भगवन्त दास
(B) मानसिंह
(C) टोडरमल
(D) जलाल खाँ
(1) (A), (B), (D), (C)
(2) (B), (A), (D), (C)
(3) (C), (A), (D), (B)
(4) (D), (B), (A), (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (D), (B), (A), (C)
Q.23 निम्नांकित में से कौन “नीमड़ा भील सम्मेलन” से सम्बन्धित थे?
[Which of the following was associated with “Neemada Bhil Conference”?]
(1) नानाभाई खाट
(2) गोविन्द गिरि
(3) मोतीलाल तेजावत
(4) मामा बालेश्वर दयाल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) गोविन्द गिरि
Q.24 निम्नांकित में से कौनसा एक लोक वाद्य यन्त्र समूह सुमेलित नहीं है?
[Which one of the following folk musical instrument groups is not matched?]
(1) रावणहत्था, जन्तर, निशान, सतारा
(2) पुंगी, अलगोजा, नड़, मोरचंग
(3) मंजीरा, झांझ, थाली, खड़ताल
(4) मृदंग, चंग, खंजरी, नौबत
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) रावणहत्था, जन्तर, निशान, सतारा
Q.25 निम्नलिखित में से कौनसा/से नेता सिरोही राज्य प्रजामंडल से सम्बन्धित थे?
[Which of the following leader/s was/were associated with Sirohi State Prajamandal?]
(A) गोकुलभाई भट्ट
(B) बाबू टेकचन्द सिन्धी
(C) सौभाग्य मल सिन्धी
(1) (A), (B) और (C)
(2) केवल (A)
(3) केवल (B) और (C)
(4) केवल (A) और (B)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A), (B) और (C)
Q.26 मेवाड़ के गुहिल वंश के निम्नलिखित शासकों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करिए तथा नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए:
[Arrange the following rulers of Guhil dynasty of Mewar in chronological order and choose the right answer with the help of code given below:]
(A) अपराजित
(B) शिलादित्य
(C) अल्लट
(D) नरवाहन
(1) (B), (C), (A), (D)
(2) (A), (D), (C), (B)
(3) (D), (C), (A), (B)
(4) (B), (A), (C), (D)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (B), (A), (C), (D)
Q.27 चित्तौड़ के राजनैतिक और सामरिक इतिहास के संदर्भ में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements in the context of the strategic and political history of Chittor:]
(I) जैत्रसिंह ने तुर्कों के आक्रमण को रोकने के लिए चित्तौड़ को अपनी राजधानी बनाया था।
(II) अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ पर विजय प्राप्त करने के बाद इसका प्रशासन लाखा को सौंप दिया था।
(III) हम्मीर ने वंशवादी क्रांति का लाभ उठाकर चित्तौड़ पर कब्जा किया और सिसोदिया राजवंश की नींव रखी।
(1) केवल (I) और (II)
(2) (I), (II) और (III) सभी
(3) केवल (II) और (III)
(4) केवल (I) और (III)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (I) और (III)
Q.28 निम्नलिखित में से कौनसे त्यौहारों का प्रतिवर्ष भाद्रपद माह में आयोजन होता है?
[Which of the following festivals are celebrated every year in Bhadrapad month?]
(i) रक्षाबन्धन
(ii) बड़ी तीज
(iii) गणेश चतुर्थी
(iv) शरद पूर्णिमा
(1) (i), (ii), (iv)
(2) (ii), (iii)
(3) (i), (iv)
(4) (i), (ii), (iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (i), (ii), (iii)
Q.29 ‘करचोप’ कढ़ाई किसे कहते हैं?
[What is ‘Karchop’ embroidery?]
(1) जैसलमेर में मसनदों एवं छतरियों पर की जाने वाली सोने की कढ़ाई।
(2) बीकानेर की जाट महिलाओं के लाल ऊनी शॉल पर की गई कढ़ाई।
(3) अलवर में मेवों द्वारा की गई महीन कढ़ाई।
(4) शेखावाटी में जाट महिलाओं के घाघरे पर की गई कढ़ाई।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) जैसलमेर में मसनदों एवं छतरियों पर की जाने वाली सोने की कढ़ाई।
Q.30 संत पयहारी स्वामी जी व संत कील्ह दास जी किस सम्प्रदाय से सम्बन्धित संत थे?
[Saint Payahari Swami Ji and Saint Kilha Das Ji were associated with which sect?]
(1) निम्बार्क सम्प्रदाय
(2) पुष्टिमार्ग सम्प्रदाय
(3) गौड़ीय सम्प्रदाय
(4) रामानन्दी सम्प्रदाय
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) रामानन्दी सम्प्रदाय
Q.31 राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का आदर्श वाक्य क्या है?
[What is the motto of the Rajasthan State Legal Services Authority?]
(1) “फेयर लीगल एक्सेस फॉर ऑल”
(2) “जस्टिस विदिन रीच फॉर ऑल”
(3) “एक्सेस टू जस्टिस फॉर ऑल”
(4) “इक्विटेबल लीगल एक्सेस फॉर ऑल”
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) “एक्सेस टू जस्टिस फॉर ऑल”
Q.32 राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 में राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम, 2026 के द्वारा निम्नलिखित में से कौनसा परिवर्तन किया गया है?
[Which of the following amendment has been made in the Rajasthan Municipalities Act, 2009 by the Rajasthan Municipalities (Amendment) Act, 2026?]
(1) कोई व्यक्ति जिसकी दो से अधिक सन्तानें हैं वह किसी नगरपालिका का सदस्य होने के लिए निरर्हित होगा।
(2) अधिनियम में एक नयी धारा 331 अन्तःस्थापित की गई।
(3) अधिनियम में परिभाषित खतरनाक रोग की सूची में कुष्ठ रोग को बाहर कर दिया गया है।
(4) अधिनियम राज्य सरकार को निर्दिष्ट आधारों पर नगरपालिका के सदस्यों को हटाने का अधिकार देता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) अधिनियम में परिभाषित खतरनाक रोग की सूची में कुष्ठ रोग को बाहर कर दिया गया है。
Q.33 राजस्थान में, संभागीय आयुक्त पद की पुनः स्थापना कब की गयी थी?
[In Rajasthan, office of the Divisional Commissioner was re-established in:]
(1) 1987
(2) 1997
(3) 2009
(4) 2007
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 1997
Q.34 राजस्थान न्यायिक सेवा नियम, 2010 (दिनांक 02.04.2024 तक यथा संशोधित) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसा एक कथन सही नहीं है?
[With reference to the Rajasthan Judicial Service Rules, 2010 (as amended upto 02.04.2024), which one of the following statement is not correct?]
(1) राजस्थान न्यायिक सेवा एक राज्य सेवा है, जिसमें जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश और सिविल न्यायाधीश के कैडर शामिल हैं।
(2) जिला न्यायाधीश के लिए नियुक्ति प्राधिकारी राजस्थान के राज्यपाल होते हैं।
(3) इस सेवा में सिविल न्यायाधीश के कैडर के पदों पर भर्ती केवल सीधी भर्ती के माध्यम से की जाती है।
(4) जिला न्यायाधीश के कैडर में पचास प्रतिशत पद पदोन्नति द्वारा भरे जाते हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) जिला न्यायाधीश के कैडर में पचास प्रतिशत पद पदोन्नति द्वारा भरे जाते हैं।
Q.35 राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य किसको सम्बोधित करते हुए अपने हस्ताक्षर से लिखित में त्यागपत्र दे सकता है?
[A member of the Rajasthan Public Service Commission may resign by writing under his hand addressed to whom?]
(1) राष्ट्रपति
(2) मुख्यमंत्री
(3) राज्यपाल
(4) प्रधानमंत्री
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) राष्ट्रपति
Q.36 भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत किसी राज्य में विधान परिषद सृजित अथवा उत्सादित की जा सकती है?
[According to which Article of the Constitution of India, Legislative Council can be created or abolished in any state?]
(1) 159
(2) 179
(3) 169
(4) 189
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) 169
Q.37 राजस्थान के राज्यपाल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding the Governor of Rajasthan:]
(I) यदि उच्चतम न्यायालय में राजस्थान के राज्यपाल के विरुद्ध कदाचार का आरोप सिद्ध होता है, तो भारत की संसद उन्हें उनके पद से हटा सकती है।
(II) राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राजस्थान का राज्यपाल करता है।
(1) कथन (I) गलत है किंतु (II) सही है
(2) कथन (I) सही है किंतु (II) गलत है
(3) दोनों कथन (I) तथा (II) गलत हैं
(4) दोनों कथन (I) तथा (II) सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) दोनों कथन (I) तथा (II) गलत हैं
Q.38 वर्ष 2025 (01.01.2025 से 31.12.2025 तक) के दौरान, राजस्थान राज्य महिला आयोग द्वारा किस प्रकार की शिकायतों के सर्वाधिक प्रकरण दर्ज किए गए?
[During the year 2025 (01.01.2025 to 31.12.2025), the highest number of cases of which kind of complaints were registered by the Rajasthan State Commission for Women?]
(1) सम्पत्ति विवाद
(2) दहेज से संबंधित क्रूरता
(3) हिंसा
(4) कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) दहेज से संबंधित क्रूरता
Q.39 भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा?
[Which Article of the Constitution of India states that the Chief Minister shall be appointed by the Governor?]
(1) अनुच्छेद 165
(2) अनुच्छेद 163(2)
(3) अनुच्छेद 163(1)
(4) अनुच्छेद 164
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) अनुच्छेद 164
Q.40 प्रत्येक पंचायत में अनुसूचित जातियों के लिए स्थान के आरक्षण की बात भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में की गई है?
[In which Article of the Constitution of India is the reservation of seats for Scheduled Castes in every Panchayat mentioned?]
(1) अनुच्छेद 243G
(2) अनुच्छेद 243F
(3) अनुच्छेद 243H
(4) अनुच्छेद 243D
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) अनुच्छेद 243D
Q.41 अप्रैल 2026 में काहिरा (इजिप्ट) में आयोजित आई.एस.एस.एफ. जूनियर वर्ल्ड कप में राजस्थान की किस निशानेबाज खिलाड़ी ने भाग लिया?
[Which shooting player from Rajasthan has participated in the ISSF Junior World Cup held in Cairo (Egypt) in April 2026?]
(1) ख्वाहिश शर्मा
(2) मोना अग्रवाल
(3) बरखा शर्मा
(4) तिशा जिंदल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) ख्वाहिश शर्मा
Q.42 राजस्थान बजट 2026-27 में, राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना में 60 वर्ष से अधिक आयु के अधिस्वीकृत पत्रकारों को सम्मान राशि (प्रतिमाह) एवं दिवंगत अधिस्वीकृत पत्रकार की पत्नी को देय राशि (प्रतिमाह) क्रमशः कितनी करने का प्रावधान किया है?
[In the Rajasthan Budget 2026-27, under the Rajasthan Accredited Journalist Samman Yojana, how much has been provisioned as the honorarium (per month) to the accredited journalists above 60 years of age and the amount payable to the wife of the deceased accredited journalist (per month), respectively?]
(1) ₹22,000 एवं ₹11,000
(2) ₹17,000 एवं ₹8,500
(3) ₹18,000 एवं ₹9,000
(4) ₹16,000 एवं ₹8,000
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) ₹18,000 एवं ₹9,000
Q.43 अप्रैल 2026 में जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय हैंडबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के लिए निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए:
[Consider the following statements and choose the correct option for the All India Inter-University Handball (Men) Championship held in Jaipur in April 2026:]
(A) प्रतियोगिता के फाइनल में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर को 18-12 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीता।
(B) राजस्थान विश्वविद्यालय के हर दयाल को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया।
(1) कथन (A) असत्य है तथा कथन (B) सत्य है
(2) दोनों कथन (A) तथा (B) सत्य हैं
(3) कथन (A) सत्य है तथा कथन (B) असत्य है
(4) दोनों कथन (A) तथा (B) असत्य हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) दोनों कथन (A) तथा (B) सत्य हैं
Q.44 मई 2026 में वी.एस.के. फाउण्डेशन, जयपुर द्वारा आयोजित देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह में सम्मानित पत्रकारों (कॉलम I) एवं उनकी सम्बंधित मीडिया श्रेणी (कॉलम II) को सुमेलित कर सही विकल्प चुनिए:
[Match the journalists honoured (Column I) at the Devarshi Narad Jayanti and Journalist Awards ceremony organized by the VSK foundation, Jaipur in May 2026 and their respective media category (Column II) and choose the correct option:]
| कॉलम-I (सम्मानित पत्रकार) | कॉलम-II (मीडिया श्रेणी) |
|---|---|
| (A) लखबीर सिंह | (i) प्रिंट मीडिया |
| (B) मदन कलाल | (ii) डिजिटल मीडिया |
| (C) राम गोपाल जाट | (iii) इलेक्ट्रॉनिक मीडिया |
(1) (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii)
(2) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(i)
(3) (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(i)
(4) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii)
Q.45 राजस्थान राज्य राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए (राजस्थान सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में जारी विज्ञप्ति के अनुसार):
[Consider the following statements regarding the Rajasthan State Highway Modernization Project (As per the press note released by the Government of Rajasthan in April 2026):]
(A) विश्व बैंक ने इस परियोजना के लिए 225 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।
(B) इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के लगभग 1200 किलोमीटर राजमार्गों का उन्नयन करना है।
(1) दोनों (A) तथा (B)
(2) केवल (A)
(3) न तो (A) ना ही (B)
(4) केवल (B)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल (A)
इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के लगभग 800 किलोमीटर (कुछ विशिष्ट दस्तावेजों के अनुसार 14 राज्य राजमार्गों के लगभग 926 किमी) का उन्नयन करना है, न कि 1200 किलोमीटर का
Q.46 13 मई, 2026 को राजस्थान राज्य ब्रॉडबैंड समिति (Rajasthan State Broadband Committee) की 17वीं बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता किसने की थी?
[The 17th meeting of the Rajasthan State Broadband Committee was held on May 13, 2026. Who chaired it?]
(1) विशिष्ठ शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने
(2) राजस्थान दूरसंचार विभाग के उप महानिदेशक ने
(3) राजस्थान के मुख्य सचिव ने
(4) शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
Q.47 1 मई, 2026 को राजस्थान के कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज़ (सी.ओ.एस.) की बैठक में प्रस्तुत ‘इम्पैक्ट असेसमेंट ऑफ डीरेगुलेशन फेज़-I’ रिपोर्ट के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये एवं सही विकल्प चुनिए:
[Consider the following statements in the context of the ‘Impact Assessment of Deregulation Phase-I’ report presented at the Rajasthan’s Committee of Secretaries (COS) meeting on May 1st, 2026 and choose the correct option:]
(A) रिपोर्ट के अनुसार, उद्योगों के लिए ‘व्हाइट कैटेगरी’ की सूची को 104 से बढ़ाकर 677 कर दिया गया है।
(B) एम.एस.एम.ई. (MSMEs) के लिए सी.टी.ई./सी.टी.ओ. (CTE/CTO) की समय सीमा को 120 दिनों से घटाकर मात्र 51 दिन कर दिया गया है।
(1) कथन (A) सत्य है तथा कथन (B) असत्य है
(2) दोनों कथन (A) तथा (B) असत्य हैं
(3) दोनों कथन (A) तथा (B) सत्य हैं
(4) कथन (A) असत्य है तथा कथन (B) सत्य है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) दोनों कथन (A) तथा (B) सत्य हैं
Q.48 अप्रैल 2026 में, दुर्लभ ‘लाफिंग एपिलेप्सी’ के लिए उन्नत सर्जरी करने वाला राजस्थान का पहला अस्पताल है:
[The first hospital in Rajasthan to perform advanced surgery for the rare condition of ‘laughing epilepsy’ in April 2026 is:]
(1) जे.एल.एन. अस्पताल, अजमेर
(2) एस.एम.एस. अस्पताल, जयपुर
(3) एम्स, जोधपुर
(4) पी.बी.एम. अस्पताल, बीकानेर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) एम्स, जोधपुर
Q.49 ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS), जयपुर शाखा कार्यालय द्वारा भारतीय मानक IS 6455:2025 के अंतर्गत “सिंगल रो डीप ग्रूव बॉल बेयरिंग” के लिए अखिल भारतीय स्तर का प्रथम लाइसेंस प्रदान किया गया। ये लाइसेंस प्रदान किये गये हैं:
[The Bureau of Indian Standards (BIS), Jaipur Branch Office, has granted the first all-India license for “Single Row Deep Groove Ball Bearings” under Indian Standard IS 6455:2025. The licenses have been granted to:]
(1) राजस्थान इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, पाली को
(2) इंडियन इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, ब्यावर को
(3) मरुधरा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अजमेर को
(4) नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जयपुर को
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जयपुर को
Q.50 मई 2026 में नीति आयोग द्वारा प्रसारित ‘स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया : टेम्पोरल एनालिसिस एंड पॉलिसी रोडमैप फॉर क्वालिटी एनहांसमेंट’ रिपोर्ट के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक की एकीकृत शिक्षा उपलब्ध करवाने में संपूर्ण देश की लगभग कितनी हिस्सेदारी राजस्थान की है?
[According to the report ‘School Education System in India: Temporal Analysis and Policy Roadmap for Quality Enhancement’ published by NITI Aayog in May 2026, what is the approximate share of Rajasthan in the entire country in providing integrated education from class 1 to 12?]
(1) 25%
(2) 30%
(3) 20%
(4) 35%
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 25%
Q.51 विभिन्न देशों के निम्नलिखित क्षेत्रों पर विचार कीजिए:
[Consider the following areas of various countries:]
(A) फ्लोरिडा
(B) दक्षिण-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
(C) मध्य चिली
उपर्युक्त में से किन क्षेत्रों में केवल सर्दियों में ही पछुआ पवनें चलती हैं?
[Which of the above areas receive Westerlies only in winter?]
(1) (A), (B) तथा (C)
(2) केवल (A)
(3) केवल (B) तथा (C)
(4) केवल (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) केवल (B) तथा (C)
Q.52 निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिए:
[Consider the following crops:]
(A) कॉफी
(B) रबड़
(C) कोको
(D) गन्ना
उपर्युक्त में से कौनसी रोपण फसलें हैं?
[Which of the above are plantation crops?]
(1) (A), (B), (C) और (D)
(2) केवल (B) और (C)
(3) केवल (B), (C) और (D)
(4) केवल (A), (B) और (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A), (B), (C) और (D)
Q.53 भारत में सितम्बर के महीने में, पूर्वी जेट की सामान्य स्थिति होती है:
[In the month of September in India, the mean position of Easterly Jet remains around:]
(1) 22° उत्तरी अक्षांश के आसपास
(2) 15° उत्तरी अक्षांश के आसपास
(3) 8° उत्तरी अक्षांश के आसपास
(4) 30° उत्तरी अक्षांश के आसपास
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) 8° उत्तरी अक्षांश के आसपास
Q.54 विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शीर्ष दस देशों में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले देश हैं:
[The countries having the highest population density among the top ten most populated countries of the world are:]
(1) ब्राज़ील तथा नाइजीरिया
(2) बांग्लादेश तथा पाकिस्तान
(3) बांग्लादेश तथा भारत
(4) ब्राज़ील तथा भारत
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) बांग्लादेश तथा भारत
Q.55 निम्नलिखित में से कौनसी भौतिक आकृति अफ्रीका महाद्वीप में अवस्थित नहीं है?
[Which among the following physical features is NOT located in Africa Continent?]
(1) कास्केड रेंज
(2) कटंगा पठार
(3) बी पठार
(4) ड्रेकन्सबर्ग पर्वत
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) कास्केड रेंज
Q.56 कृष्णा नदी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[With reference to the Krishna River, consider the following statements:]
(A) यह सबसे बड़ी पूर्व की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय नदी है।
(B) इसका उद्गम सह्याद्रि में महाबलेश्वर के निकट होता है।
(C) कोयना, तुंगभद्रा और भीमा इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
(D) इसके कुल जलग्रहण क्षेत्र का सर्वाधिक भाग कर्नाटक में स्थित है।
(1) केवल (B), (C) और (D)
(2) केवल (A), (C) और (D)
(3) केवल (A) और (B)
(4) केवल (B) और (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) केवल (B), (C) और (D)
Q.57 ग्लोबल एन्वायरनमेंट आउटलुक-7 (GEO-7) के अनुसार, विश्व की कुल अनुमानित आठ मिलियन में से कितनी प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा है?
[As per the Global Environment Outlook-7 (GEO-7), out of the eight million estimated species of the world, how many are threatened with extinction?]
(1) 1.5 मिलियन
(2) 2 मिलियन
(3) 1/2 मिलियन
(4) 1 मिलियन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) 1 मिलियन
Q.58 खारदुंग-ला दर्रा अवस्थित है:
[Khardung-La pass is located in:]
(1) कैलाश श्रेणी में
(2) लद्दाख श्रेणी में
(3) जास्कर श्रेणी में
(4) पूर्वी हिमालय में
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) लद्दाख श्रेणी में
Q.59 निम्नलिखित में से कौनसा “जैव विविधता सम्मेलन (CBD)” के तीन प्राथमिक उद्देश्यों में शामिल नहीं है?
[Which of the following is NOT one of the three primary objectives of the “Convention on Biological Diversity (CBD)”?]
(1) आनुवंशिक संसाधनों से उत्पन्न होने वाले लाभों का निष्पक्ष और समान बंटवारा
(2) जैव विविधता के घटकों का टिकाऊ उपयोग
(3) जैव विविधता का संरक्षण
(4) स्थानीय जनजातियों द्वारा वन संसाधनों के उपयोग की अनुमति
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) स्थानीय जनजातियों द्वारा वन संसाधनों के उपयोग की अनुमति
Q.60 निम्नलिखित में से कौनसी एक उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन की सबसे प्रमुख प्रजाति है?
[Which of the following is the most dominant species of Tropical Moist Deciduous Forest?]
(1) महोगनी
(2) शीशम
(3) सागवान
(4) जामुन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) सागवान
Q.61 पीएम ई-ड्राइव योजना के संबंध में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है?
[Which of the following is not correct regarding PM e-drive scheme?]
(1) यह चार्जिंग अवसंरचना के लिए वित्तपोषण का समर्थन करती है।
(2) यह इलेक्ट्रिक दोपहिया और इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए माँग प्रोत्साहन प्रदान करती है।
(3) यह ई-ट्रकों और ई-एंबुलेंसों को कवर नहीं करती है।
(4) पीएम ई-ड्राइव योजना वर्ष 2024 में शुरू की गई थी।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) यह ई-ट्रकों और ई-एंबुलेंसों को कवर नहीं करती है।
Q.62 वाणिज्य विभाग भारत सरकार की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 के लिए भारत की शीर्षतम दो निर्यात वस्तुएँ थीं:
[As per the Annual Report 2025-26 of Department of Commerce, Government of India, the top two export commodities in the year 2024-25 were:]
(1) पेट्रोलियम उत्पाद, मोती एवं कीमती पत्थर
(2) लोहा एवं इस्पात, स्वर्ण आभूषण
(3) पेट्रोलियम उत्पाद, दूरसंचार (टेलीकॉम) उपकरण
(4) दूरसंचार (टेलीकॉम) उपकरण, मोती एवं कीमती पत्थर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) पेट्रोलियम उत्पाद, मोती एवं कीमती पत्थर
Q.63 आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2023 के प्रतिस्पर्धी औद्योगिक प्रदर्शन के सन्दर्भ में विश्व में भारत का स्थान क्या था?
[As per Economic Survey 2025-26, what was the rank of India globally in terms of Competitive Industrial Performance in the year 2023?]
(1) 39वाँ
(2) 40वाँ
(3) 37वाँ
(4) 34वाँ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 39वाँ
Q.64 भारत सरकार ने निम्न में से किस बजट में न्यूनतम समर्थन मूल्य को उत्पादन की लागत का डेढ़ गुना पर निर्धारित करने के सिद्धान्त की घोषणा की थी?
[In which of the following budget did the Government of India announce the predetermined principle of keeping the minimum support price at 1.5 times the cost of production?]
(1) संघीय बजट 2022-23
(2) संघीय बजट 2017-18
(3) संघीय बजट 2019-20
(4) संघीय बजट 2018-19
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) संघीय बजट 2018-19
Q.65 आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भारत के सेवा क्षेत्र के बारे में निम्न में से कौनसे कथन सही हैं?
[According to the Economic Survey 2025-26, which of the following statements are correct about the service sector of India?]
(i) भारत का सेवा क्षेत्र सकल जोड़े गये मूल्य में आधे से अधिक का योगदान देता है।
(ii) भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा सेवाओं का निर्यातक है।
(iii) वर्ष 2024 में विश्व सेवा व्यापार में भारत का हिस्सा करीब 7.5 प्रतिशत था।
(1) सभी (i), (ii) और (iii) सही हैं
(2) केवल (i) और (iii) सही हैं
(3) केवल (i) और (ii) सही हैं
(4) केवल (ii) और (iii) सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) सभी (i), (ii) और (iii) सही हैं
Q.66 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding Article 74 of Indian Constitution:]
(i) राष्ट्रपति, अपने कार्यों के निष्पादन में मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करेगा।
(ii) मंत्रियों द्वारा दी गई सलाह की न्यायिक जांच की जा सकती है।
(iii) राष्ट्रपति एक बार मंत्रिपरिषद से उसकी सलाह पर पुनर्विचार करने के लिए कह सकता है।
(1) केवल (i) और (ii)
(2) केवल (ii) और (iii)
(3) केवल (i) और (iii)
(4) (i), (ii) और (iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) केवल (i) और (iii)
Q.67 निम्नलिखित (घटनाएँ – वर्ष) युग्मों पर विचार करें:
[Consider the following (Events-Year) pairs:]
(i) संयुक्त राष्ट्र भारत-पाकिस्तान पर्यवेक्षण मिशन – 1965
(ii) भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर हमला न करने का समझौता किया – 1988
(iii) भारत ने भाड़े के सैनिकों द्वारा किए गए तख्तापलट के प्रयास को विफल करने के लिए मालदीव में सैनिक भेजे – 1989
(iv) भारत और श्रीलंका ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए – 1997
(1) (i), (ii), (iii) और (iv)
(2) केवल (ii) और (iii)
(3) केवल (i) और (ii)
(4) केवल (iii) और (iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) केवल (i) और (ii)
Q.68 1935 के भारत शासन अधिनियम की धारा 15 के अनुसार, वित्त से जुड़े किसी भी मामले पर संघीय सरकार (फेडरल गवर्नमेंट) को सलाह किसके द्वारा दी जाती थी?
[According to Section 15 of the Government of India Act, 1935, who advised the Federal Government on any matter related to finance?]
(1) वित्त मंत्री
(2) गवर्नर-जनरल
(3) गवर्नर-जनरल सहित मंत्रिपरिषद
(4) वित्तीय सलाहकार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) वित्तीय सलाहकार
Q.69 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अंगीकृत करने के पश्चात्, भारत की संविधान सभा के अस्तित्व के सम्बन्ध में कौनसा कथन सही है?
[Which of the following statement is correct regarding the existence of the Constituent Assembly of India, after adopting the Constitution on 26 November 1949?]
(1) वह भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अन्तर्गत संघीय कार्यपालिका के रूप में कार्य करती रही।
(2) वह 1952 तक संसद के उच्च सदन के रूप में कार्य करती रही।
(3) वह तुरन्त भंग कर दी गई और उसका अस्तित्व समाप्त हो गया।
(4) वह प्रथम निर्वाचित संसद के गठन तक भारत की अस्थायी संसद के रूप में कार्य करती रही।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) वह प्रथम निर्वाचित संसद के गठन तक भारत की अस्थायी संसद के रूप में कार्य करती रही।
Q.70 भारत के उपराष्ट्रपति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding Vice President of India:]
(I) वह राज्यसभा का पदेन सभापति होता है।
(II) भारत के राष्ट्रपति द्वारा उसे राज्यसभा सभापति पद की शपथ दिलाई जाती है।
(1) न तो (I) ना ही (II) सही है
(2) केवल (II) सही है
(3) (I) व (II) दोनों सही हैं
(4) केवल (I) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (I) सही है
Q.71 राष्ट्रपति के महाभियोग के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा सही है?
[Which of the following statements regarding the impeachment of the President is correct?]
(i) आरोप संसद के किसी भी सदन द्वारा लगाए जा सकते हैं।
(ii) प्रस्ताव प्रस्तुत करने से पूर्व 14 दिन का नोटिस दिया जाना आवश्यक है।
(iii) प्रस्ताव को कुल सदस्य संख्या के पूर्ण बहुमत से पारित किया जाना चाहिए।
(iv) दूसरा सदन आरोपों की जांच करता है।
(1) (i), (ii) और (iv)
(2) (ii) और (iv)
(3) (i) और (iii)
(4) (i), (ii), (iii) और (iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (i), (ii), (iii) और (iv)
Q.72 संसद तथा राज्यों की विधानसभाओं के चुनावों से उत्पन्न संदेहों और विवादों के निपटारे के लिए निर्वाचन न्यायाधिकरण की नियुक्ति करने की निर्वाचन आयोग की शक्ति को भारत के संविधान में किये गए निम्नलिखित में से कौनसे संशोधन द्वारा हटा दिया गया था?
[The power of the Election Commission to appoint an election tribunal for the decision of doubts and disputes arising out of or in connection with elections to Parliament and to the Legislatures of States was omitted by which of the following amendments in the Constitution of India?]
(1) 17वें
(2) 20वें
(3) 19वें
(4) 18वें
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) 19वें
Q.73 भारत की एक्ट ईस्ट नीति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding India’s Act East Policy:]
(i) एक्ट ईस्ट नीति भारत-प्रशांत क्षेत्र में विस्तारित पड़ोस पर केंद्रित है।
(ii) एक्ट ईस्ट नीति का केंद्र आसियान है।
(1) केवल (i) सही है
(2) दोनों (i) तथा (ii) सही हैं
(3) केवल (ii) सही है
(4) न तो (i) तथा ना ही (ii) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) दोनों (i) तथा (ii) सही हैं
Q.74 उच्चतम न्यायालय की कानूनी सहायता समिति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
[Consider the following statements regarding the Supreme Court Legal Aid Committee:]
(i) यदि कोई व्यक्ति समाज के गरीब वर्ग से है, जिसकी वार्षिक आय ₹5,00,000 से कम है, तो वह उच्चतम न्यायालय की कानूनी सहायता समिति से मुफ्त कानूनी सहायता पाने का हकदार है।
(ii) इस सहायता में मामले की तैयारी और बहस के लिए एक अधिवक्ता उपलब्ध कराने के अलावा, मामले की तैयारी और उससे जुड़े सभी आवेदनों की लागत शामिल है।
(1) न तो (i) और ना ही (ii)
(2) केवल (i)
(3) दोनों (i) और (ii)
(4) केवल (ii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) दोनों (i) और (ii)
Q.75 भारत के संविधान के अनुच्छेद 46 में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख नहीं किया गया है?
[Which of the following is not mentioned in Article 46 of the Constitution of India?]
(1) अनुसूचित जातियों का
(2) अन्य दुर्बल वर्गों का
(3) अनुसूचित जन-जातियों का
(4) अन्य पिछड़े वर्गों का
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) अन्य पिछड़े वर्गों का
Q.76 भारत की संविधान सभा में 15 अक्टूबर 1949 की स्थिति में सीटों के आवंटन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
[Which of the following pairs is not correctly matched regarding allocation of seats as on October 15, 1949 in the Constituent Assembly of India?]
(1) हैदराबाद – 16
(2) यूनाइटेड स्टेट ऑफ राजस्थान – 12
(3) मैसूर – 8
(4) भोपाल – 1
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) भोपाल – 1
Q.77 सन् 2025 में, भारत के प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी, शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक में भाग लेने किस देश में गये थे?
[In 2025, to which country did the Prime Minister of India, Narendra Modi, travel to attend the meeting of the Council of Heads of State of the Shanghai Cooperation Organization?]
(1) रूस
(2) कज़ाकिस्तान
(3) जापान
(4) चीन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) कज़ाकिस्तान
Q.78 भारत के संविधान के अनुच्छेद 7 के अन्तर्गत, निम्नलिखित में से किस प्रवासी वर्ग को भारत की नागरिकता से वंचित किया गया है?
[Under Article 7 of the Constitution of India, which category of migrants has been excluded from citizenship of India?]
(1) 1 मार्च 1947 के बाद पाकिस्तान चले गए व्यक्तियों को
(2) 15 अगस्त 1947 के बाद पाकिस्तान चले गए व्यक्तियों को
(3) 18 जुलाई 1948 के बाद पाकिस्तान चले गए व्यक्तियों को
(4) 26 नवम्बर 1949 के बाद पाकिस्तान चले गए व्यक्तियों को
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 1 मार्च 1947 के बाद पाकिस्तान चले गए व्यक्तियों को
Q.79 संसद के जीवनकाल से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding the life duration of the Parliament:]
(I) आपातकाल की अवधि के दौरान संसद द्वारा अपने जीवनकाल को एक बार में छह मास से अधिक अवधि के लिए नहीं बढ़ाया जा सकता।
(II) आपातकाल की उद्घोषणा के प्रवृत्त न रहने के पश्चात्, बढ़ी हुई अवधि एक वर्ष के आगे विस्तारित नहीं की जा सकती।
(1) केवल (I) सही है
(2) दोनों (I) एवं (II) सही हैं
(3) केवल (II) सही है
(4) न तो (I) ना ही (II) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) दोनों (I) एवं (II) सही हैं
Q.80 निम्नांकित शब्दावलियों का अवलोकन कीजिए:
[Peruse the following terminologies:]
(I) वैज्ञानिक दृष्टिकोण
(II) एकात्म मानववाद
(III) ज्ञानार्जन और सुधार की भावना
(IV) राष्ट्रगीत का आदर
उपर्युक्त में से किनका उल्लेख भारत के प्रत्येक नागरिक के मूल कर्तव्यों में हुआ है?
[Which of the above are mentioned in the Fundamental Duties of every citizen of India?]
(1) केवल (I) व (III)
(2) केवल (II) व (III)
(3) केवल (II) व (IV)
(4) केवल (I) व (IV)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) केवल (I) व (III)
Q.81 एक शिक्षक ने विद्यालय में कुछ ऐसी स्थितियां देखीं, जिनमें से कुछ में छात्रों के कुसमायोजन को रोकने के लिए हस्तक्षेप की आवश्यकता थी। निम्नलिखित में से उन स्थितियों का चयन कीजिए:
[A teacher observed certain conditions in school, out of which few needed intervention to restrict the maladjustment of students. Choose those conditions from the following:]
(a) शिक्षक का पर्याप्त प्रशिक्षण
(b) अपर्याप्त पाठ्यक्रम
(c) मनोरंजन सुविधाओं का प्रावधान
(d) शिक्षक-छात्र संबंध में संयम
(1) केवल (b) एवं (c)
(2) केवल (a) एवं (d)
(3) केवल (a) एवं (b)
(4) केवल (b) एवं (d)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) केवल (a) एवं (b)
Q.82 जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के व्यवहार और संवेगों पर इच्छित प्रभाव उत्पन्न करता है, यह किस मनो-सामाजिक प्रेरक को इंगित करता है?
[When a person produces an intended effect on the behaviour and emotions of another person, then this indicates which psycho-social motive?]
(1) संबद्धता की आवश्यकता
(2) अन्वेषण की आवश्यकता
(3) उपलब्धि की आवश्यकता
(4) शक्ति की आवश्यकता
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) शक्ति की आवश्यकता
Q.83 निम्नलिखित में से कौनसा कथन मनोविज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान के अध्ययन क्षेत्र में स्पष्ट अंतर बताता है?
[Which of the following statement clearly discriminates the scope of study of Psychology and Educational Psychology?]
(1) शिक्षा का विज्ञान मुख्य रूप से शिक्षण-अधिगम की समस्याओं से संबंधित है।
(2) शिक्षार्थियों के व्यवहार का उनके शैक्षिक वातावरण के संबंध में अध्ययन करना।
(3) शिक्षार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करना और उनके व्यक्तित्त्व का सर्वांगीण विकास करना।
(4) इसमें सभी जीवित प्राणियों के व्यवहार और उनकी सभी जीवन की गतिविधियों को शामिल किया जाता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) इसमें सभी जीवित प्राणियों के व्यवहार और उनकी सभी जीवन की गतिविधियों को शामिल किया जाता है।
Q.84 नीचे दो कथन दिए गए हैं:
[There are two statements given below:]
कथन (A) : अधिगम व्यवहार में स्थायी परिवर्तन लाता है।
कथन (B) : परिपक्वता की प्रक्रिया के कारण होने वाले परिवर्तन अधिगमित व्यवहार की श्रेणी में आते हैं।
(1) दोनों (A) एवं (B) सत्य हैं
(2) (A) सत्य है, किन्तु (B) असत्य है
(3) दोनों (A) एवं (B) असत्य हैं
(4) (B) सत्य है, किन्तु (A) असत्य है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A) सत्य है, किन्तु (B) असत्य है
Q.85 प्रभावशाली सामाजिक अधिगम सिद्धांत (अल्बर्ट बंडूरा) ने मॉडलिंग को विकास के एक शक्तिशाली स्रोत के रूप में महत्व दिया, लेकिन बाद में इस सिद्धांत ने सामाजिक विकास में …… के महत्व पर बल दिया।
[The influential Social Learning theory (Albert Bandura) emphasised modelling as a powerful source of development, but later this theory stressed the importance of ……….. on social development.]
(1) अनुकरण
(2) अनुप्रयुक्त व्यवहार विश्लेषण
(3) सामाजिक संज्ञान
(4) प्रेक्षणात्मक अधिगम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) सामाजिक संज्ञान
Q.86 मॉस्लो के आवश्यकताओं के पदानुक्रम के अनुसार, यदि कोई विद्यार्थी असुरक्षित महसूस करता है और परिणामस्वरूप उसे अकादमिक अधिगम पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है, तो यह एक उदाहरण है:
[As per Maslow’s Hierarchy of Needs, if a student feels insecure and as a result he/she has trouble focusing on academic learning, this is an example of?]
(1) शारीरिक आवश्यकताएं
(2) संज्ञानात्मक आवश्यकताएं
(3) आत्म-वास्तवीकरण
(4) सुरक्षा और अपनापन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) सुरक्षा और अपनापन
Q.87 ग्राहम वालस के अनुसार, सृजनात्मकता की अवस्थाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?
[Which of the following statements are correct about stages of creativity, according to Graham Wallas?]
(a) वह अवस्था जिसमें व्यक्ति समस्या को समझने का प्रयास करता है, वह तैयारी की अवस्था होती है।
(b) सत्यापन अवस्था वह समय समाप्ति चरण है जिसमें व्यक्ति किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होता है।
(c) उष्मायन अवस्था में व्यक्ति को अचानक समस्या के समाधान के बारे में अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है।
(d) प्रेरणा की अवस्था में नवीन विचार और नई संभावनाएं उभरती हैं।
(1) केवल (a), (c) एवं (d)
(2) केवल (a), (b) एवं (d)
(3) केवल (b) एवं (c)
(4) केवल (a) एवं (d)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (a) एवं (d)
Q.88 निम्नलिखित में से कौनसा कथन अधिगम के सबसे सरल रूप शास्त्रीय अनुबंधन के सिद्धांत के तौर पर अनुपयुक्त है?
[Which of the following statement is a misfit, as a principle of Classical Conditioning being a simplest form of learning?]
(1) अनानुबंधित उद्दीपक, अनुबंधित उद्दीपक से पहले आना चाहिए।
(2) अनुबंधित उद्दीपक आमतौर पर अन्य प्रतिस्पर्धी उद्दीपकों से अलग होता है।
(3) अनुबंधित उद्दीपक और अनानुबंधित उद्दीपक बहुत निकट होने चाहिए।
(4) अनुबंधन होने से पहले तटस्थ उद्दीपक को अनानुबंधित उद्दीपक के साथ कई बार जोड़ा जाना चाहिए।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) अनानुबंधित उद्दीपक, अनुबंधित उद्दीपक से पहले आना चाहिए।
Q.89 नीचे दो कथन दिए गए हैं:
[There are two statements given below:]
कथन (A) : मनोविश्लेषण सिद्धांत हमें बताता है कि मानव व्यवहार का एक बड़ा भाग अवचेतन प्रेरकों द्वारा नियंत्रित होता है।
कथन (B) : व्यक्तित्व आंकलन की प्रत्यक्ष विधियां हमारे व्यवहार के अवचेतन भाग को उजागर कर सकती हैं।
(1) (A) और (B) दोनों कथन गलत हैं
(2) (B) सही किन्तु (A) गलत है
(3) (A) सही किन्तु (B) गलत है
(4) (A) एवं (B) दोनों कथन सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A) सही किन्तु (B) गलत है
Q.90 निम्नलिखित में से कौनसे समालोचनात्मक चिंतन कौशलों के अन्तर्गत अवबोध क्षेत्र में सम्मिलित है?
[Which of the following are included in comprehension domain under critical thinking skills?]
(a) क्रमबद्ध करना
(b) अनुप्रयोग करना
(c) निष्कर्ष निकालना
(d) वर्णन करना
(e) पहचान करना
(f) व्याख्या करना
(1) केवल (a), (d) एवं (f)
(2) केवल (b), (c) एवं (d)
(3) केवल (b), (c) एवं (e)
(4) केवल (a), (b), (d) एवं (e)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) केवल (a), (d) एवं (f)
Q.91 21वीं सदी के कौशलों के संदर्भ में, अधिगम कौशलों के तहत 4Cs का समर्थन किया जाता है। निम्नलिखित में से कौनसा 4Cs के अंतर्गत सार्थक श्रेणी को नहीं दर्शाता है?
[With reference to 21st century skills, 4Cs are advocated under learning skills. Which of the following does not denote a meaningful category within 4Cs?]
(1) आलोचनात्मक चिंतन
(2) सृजनात्मकता और नवाचार
(3) प्रतिस्पर्धा
(4) संप्रेषण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) प्रतिस्पर्धा
Q.92 पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसी संज्ञानात्मक प्रक्रियाएं, बच्चे औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था में प्रदर्शित करते हैं, किन्तु मूर्त संक्रियात्मक अवस्था में नहीं?
[According to Piaget, which of the following cognitive processes, the children display in the formal operational period, but not in the concrete operational period?]
(a) समस्या के सभी संभावित समाधानों के साथ व्यवस्थित विश्लेषण
(b) तार्किक दृष्टिकोण
(c) एकाधिक वर्गीकरण
(d) उच्च क्रम संरचना का उपयोग
(e) वर्ग समावेशन
(1) सभी (a), (b), (c), (d) एवं (e)
(2) केवल (b), (c) एवं (d)
(3) केवल (a), (b), (c) एवं (d)
(4) केवल (a), (b) एवं (d)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (a), (b) एवं (d)
Q.93 निम्नलिखित में से कौनसी क्षमता, मेयर और सेलोवे द्वारा प्रस्तावित संवेगात्मक बुद्धिमत्ता ‘एकीकृत मॉडल’ में शामिल नहीं है?
[Which one of the following is not an ability, which is comprised in ‘Integrative Model’ of Emotional Intelligence proposed by Mayer and Salovey?]
(1) संवेगों को समझना और उनका विश्लेषण करना
(2) संबंधों में संवेगों का आंकलन करना
(3) संवेगों को प्रत्यक्षीकृत करना और अभिव्यक्त करना
(4) विचारों में संवेगों को आत्मसात करना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) संबंधों में संवेगों का आंकलन करना
Q.94 नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
[Two statements are given below, one labelled as Assertion (A) and the other as Reason (R). Read both statements carefully and choose the correct answer from the options given below:]
(A) : पूर्व अनुभव, अन्तर्दृष्टि अधिगम में सहायता करता है।
(R) : अन्तर्दृष्टि अधिगम, संबंधों के प्रत्यक्षीकरण पर निर्भर नहीं करता है।
(1) (A) सत्य है, (R) असत्य है
(2) (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है
(3) (A) असत्य है, (R) सत्य है
(4) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (A) सत्य है, (R) असत्य है
Q.95 नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
[Two statements are given below, one labelled as Assertion (A) and the other as Reason (R). Read both statements carefully and choose the correct answer from the options given below:]
कथन (A) : कोई भी दो व्यक्ति बिल्कुल एक जैसे नहीं होते।
कारण (R) : व्यक्तिगत भिन्नताएं वंशानुक्रम और पर्यावरण के कारण उत्पन्न होती हैं।
(1) (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है
(2) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है
(3) (A) सत्य है, (R) असत्य है
(4) (A) असत्य है, (R) सत्य है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है
Q.96 स्टर्नबर्ग के त्रितंत्रीय बुद्धि सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित बुद्धि के प्रकारों को उनके कार्यों के साथ सुमेलित कीजिए:
[According to Sternberg’s Triarchic Theory of Intelligence, match the following Types of Intelligence with their Functions:]
| बुद्धि का प्रकार | कार्य |
|---|---|
| (a) घटकीय बुद्धि | (i) रोजमर्रा की जिंदगी में सामने आने वाली पर्यावरणीय मांगों से निपटना |
| (b) अनुभवात्मक बुद्धि | (ii) समस्या का समाधान करने के लिए सूचनाओं का विश्लेषण करना |
| (c) संदर्भात्मक बुद्धि | (iii) पूर्व अनुभवों का उपयोग करके नई समस्याओं को रचनात्मक रूप से हल करना |
(1) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i)
(2) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii)
(3) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii)
(4) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i)
Q.97 ‘विकासात्मक पैटर्न में पूर्वानुमानित विशेषताएं होती हैं।’ निम्नलिखित में से कौनसा सिद्धांत इस कथन को सही सिद्ध नहीं करता है?
[‘The developmental pattern has predictable characteristics.’ Which of the following principle does not justify this statement?]
(1) समान विकासात्मक पैटर्न का सिद्धांत
(2) सामान्य से विशिष्ट प्रतिक्रियाओं का सिद्धांत
(3) विभिन्न क्षेत्रों में एकरूप विकासात्मक दर का सिद्धांत
(4) विकासात्मक निरंतरता का सिद्धांत
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) विभिन्न क्षेत्रों में एकरूप विकासात्मक दर का सिद्धांत
Q.98 कक्षा में विद्यार्थियों के अधिगम में अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। निम्नलिखित में से कौनसा कथन विद्यार्थियों के अधिगम संबंधी इन अंतरों का स्पष्टीकरण नहीं है?
[The differences among students in learning are visible in the class. Which one of the following is not an explanation of these learning differences among students?]
(1) अधिगम की एक विधि कुछ विद्यार्थियों के लिए अनुकूल होती है, जबकि अन्य के लिए नहीं।
(2) विद्यार्थियों की अधिगम शैलियां आपस में समरूप होती हैं।
(3) कुछ विद्यार्थी अधिक आसानी से सीख जाते हैं, जबकि कुछ को सीखना कठिन लगता है।
(4) कक्षा का अधिगम वातावरण भी विद्यार्थियों की व्यक्तिगत प्रकृति पर निर्भर करता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) विद्यार्थियों की अधिगम शैलियां आपस में समरूप होती हैं।
Q.99 सूची I में दिए गए रक्षा युक्तियों को सूची II में दिए गए उनके उपयुक्त विवरणों से मिलान कीजिए और सही विकल्प चुनिए:
[Match the Defence Mechanisms given in List I with their appropriate Descriptions in List II and choose the correct option:]
| सूची I (रक्षा युक्ति) | सूची II (विवरण) |
|---|---|
| (a) प्रक्षेपण | (1) पहले के व्यवहार की ओर लौटना |
| (b) प्रतिगमन | (2) अपनी सोच को दूसरों पर आरोपित करना |
| (c) उदात्तीकरण | (3) आवेगों को सामाजिक रूप से स्वीकार्य दिशा में मोड़ना |
| (d) डिनायल | (4) वास्तविकता को अस्वीकार करना |
(1) (a)-(2), (b)-(3), (c)-(1), (d)-(4)
(2) (a)-(1), (b)-(2), (c)-(3), (d)-(4)
(3) (a)-(2), (b)-(1), (c)-(3), (d)-(4)
(4) (a)-(3), (b)-(1), (c)-(2), (d)-(4)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (a)-(2), (b)-(1), (c)-(3), (d)-(4)
Q.100 शैक्षिक मनोविज्ञान के क्षेत्र से संबंधित नीचे दो कथन दिए गए हैं:
[There are two statements given below related to scope of Educational Psychology:]
(A) शिक्षक की अभिक्षमता एवं शिक्षण में किए गए किन्हीं भी नवाचारों के मापन, ‘अधिगम प्रक्रिया मूल्यांकन’ में सम्मिलित किया जाता है।
(B) ‘अधिगम प्रक्रिया के मूल्यांकन’ के अन्तर्गत, तत्काल प्रतिपुष्टि और परिणामों का ज्ञान शिक्षार्थी की प्रेरणा को बढ़ाता है।
(1) कथन (A) असत्य है, किन्तु (B) सत्य है
(2) दोनों कथन (A) एवं (B) सत्य हैं
(3) दोनों कथन (A) एवं (B) असत्य हैं
(4) कथन (A) सत्य है, किन्तु (B) असत्य है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) दोनों कथन (A) एवं (B) सत्य हैं
The complete solved paper, memory-based questions, and expert solutions will be provided here after the exam is completed and candidates share the paper details from exam centres.
RPSC 2nd Grade Group B Paper 1 Answer Key 2026 Overview
| Group B GK Paper 1 Answer Key | Details |
|---|---|
| Exam Name | RPSC 2nd Grade Group B Paper 1 GK Exam 2026 |
| Conducting Authority | Rajasthan Public Service Commission |
| Group | Group B |
| Subject | General Awareness and General Studies |
| Exam Date | 13 July 2026 |
| Exam Time | 10:00 AM TO 12:00AM |
| Category | Answer Key |
| 2nd Grade Group B GK Answer Key Release Date | 28 July 2026 |
| Answer Key Mode | Online PDF |
| Official Website | https://rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC 2nd Grade Group B GK Paper 1 Question Paper 2026
The 2ND Grade Group B Paper 1 examination included questions from General Awareness, General Studies, Rajasthan GK, Current Affairs, History, Geography, Indian Polity, Economy, and Education-related topics. As per candidates, the paper was moderate in difficulty and some questions were similar to previous year trends.
The complete paper review along with memory-based questions and unofficial solutions will be updated shortly.
RPSC 2nd Grade Group B Paper 1 Official Answer Key 2026 Release Date
Rajasthan Public Service Commission is expected to release the RPSC 2nd Grade Group B Paper 1 Official Answer Key 2026 in July 2026. The commission will first issue the provisional answer key and later publish the final answer key after reviewing objections raised by candidates.
How to Download RPSC 2nd Grade Group B Paper 1 Answer Key PDF
Candidates can follow these simple steps to download the RPSC 2nd Grade Group B Paper 1 Answer Key PDF:
- Visit the official RPSC website: rpsc.rajasthan.gov.in
- Go to the Answer Key section available on the homepage.
- Click on the Group B Paper 1 Answer Key 2026 link.
- The answer key PDF will be displayed on the screen.
- Download and save the PDF for future use.
RPSC 2nd Grade Group B GK Paper 1 Answer Key 2026 Direct Link
Candidates can access the RPSC 2nd Grade Group B Paper 1 Answer Key 2026 PDF through the official answer key portal after its release. The direct download link for Group B Paper 1 solved paper PDF and official answer key will be activated below.
Direct Link: https://rpsc.rajasthan.gov.in/answerkeys
RPSC 2nd Grade Group B Paper 1 Final Answer Key 2026
Rajasthan Public Service Commission will release the RPSC 2nd Grade Group B Paper 1 Final Answer Key 2026 after examining all objections received from candidates. If any changes are made in the provisional answer key, the updated answers will be reflected in the final PDF. Candidates can use the final answer key to calculate their estimated marks.