RPSC 2nd Grade Group C GK Paper 1 Answer Key 2026 PDF Download in Hindi, Complete Solved Question Paper

Rajasthan Public Service Commission will soon upload the RPSC 2nd Grade Group C Paper 1 Answer Key 2026 on its official website. Candidates who appeared in the 14 July 2026 Group C Paper 1 (General Awareness and General Studies) GK examination can download the answer key PDF in Hindi and check unofficial solutions, solved questions, and detailed paper analysis. The direct PDF link for the RPSC 2nd Grade Group C Paper 1 Answer Key 2026 will be updated here after the official announcement.
The RPSC Senior Teacher Group C Paper 1 examination was conducted for General Awareness and General Studies which is common for all Group C candidates.
RPSC 2nd Grade Group C GK Paper 1 Solved Question Paper 14 July 2026 in Hindi
The RPSC 2nd Grade Group C Paper 1 Exam 2026 was held on 14 July 2026 at different exam centres across Rajasthan. A large number of candidates appeared in the examination and are now looking for the solved paper and unofficial answer key PDF in Hindi.
Q.1 भारत की निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए:
(a) ब्यास
(b) चिनाब
(c) रावी
(d) सतलुज
निम्नलिखित में से कौन सा दक्षिण से उत्तर की ओर उपर्युक्त नदियों का सही अनुक्रम है?
[Consider the following rivers of India: (a) Beas (b) Chenab (c) Ravi (d) Satluj. Which of the following is a correct sequence of above rivers from south to north?]
(1) (d) (a) (b) (c)
(2) (a) (d) (c) (b)
(3) (d) (c) (a) (b)
(4) (d) (a) (c) (b)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (d) (a) (c) (b)
Q.2 निम्नलिखित में से भारत का कौन सा जीवमण्डल सितम्बर 2025 में यूनेस्को वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फेयर रिजर्व में शामिल हुआ?
[Which of the following Biosphere Reserve of India has been included in UNESCO’s World Network of Biosphere Reserve in September 2025?]
(1) नॉकरेक, मेघालय
(2) ठण्डा रेगिस्तान, हिमाचल प्रदेश
(3) पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
(4) शेषाचलम्, आंध्र प्रदेश
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) ठण्डा रेगिस्तान, हिमाचल प्रदेश
Q.3 लघु हिमालय और शिवालिक के मध्य स्थित अनुदैर्ध्य घाटियों को जाना जाता है –
[The longitudinal valleys lying between the lesser Himalayas and the Shiwaliks are known as:]
(1) दून
(2) दोआब
(3) तराई
(4) भाबर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) दून
Q.4 जुलाई के दौरान अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) के उत्तर की ओर खिसकने का परिणाम होता है –
[The northward shift of the Inter Tropical Convergence Zone (ITCZ) during July primarily results in:]
(1) गंगा के मैदानों का ठंडा होना
(2) दक्षिणी गोलार्द्ध में व्यापारिक पवनों का कमजोर होना
(3) उत्तरी भारत पर मानसून गर्त का विकास
(4) ध्रुवीय उच्च दाब प्रणालियों का निर्माण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) उत्तरी भारत पर मानसून गर्त का विकास
Q.5 आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?
[Which of the following statement regarding Micro, Small and Medium Enterprises as per Economic Survey 2025-26 is not correct?]
(1) यह भारत के निर्यात का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा है।
(2) यह भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 31.1 प्रतिशत का योगदान देता है।
(3) यह भारत में कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोज़गार प्रदाता है।
(4) यह भारत के विनिर्माण का लगभग 35.4 प्रतिशत हिस्सा है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) यह भारत के निर्यात का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा है。
Q.6 निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है?
[Which of the following is not correctly matched?]
| ऊर्जा परियोजना | राज्य |
|---|---|
| (1) पावागढ़ सौर पार्क | पंजाब |
| (2) रीवा सौर पार्क | मध्य प्रदेश |
| (3) चरंका सौर पार्क | गुजरात |
| (4) भड़ला सौर पार्क | राजस्थान |
(1) पावागढ़ सौर पार्क – पंजाब
(2) रीवा सौर पार्क – मध्य प्रदेश
(3) चरंका सौर पार्क – गुजरात
(4) भड़ला सौर पार्क – राजस्थान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) पावागढ़ सौर पार्क – पंजाब
Q.7 निम्नलिखित में से कौन से प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के घटक हैं?
[Which of the following are the components of the Pradhan Mantri Annadata Aay Sarankshan Abhiyan (PM-AASHA)?]
(A) मूल्य समर्थन योजना
(B) बाज़ार हस्तक्षेप योजना
(C) कीमत स्थिरीकरण निधि
(1) केवल (B) और (C)
(2) केवल (C) और (A)
(3) (A), (B) और (C) सभी
(4) केवल (A) और (B)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A), (B) और (C) सभी
Q.8 भारत के सेवा क्षेत्र के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए:
[Consider the following statements regarding the service sector of India and choose the correct answer using the codes given below:]
(i) 2022-2024 के दौरान वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में सेवाओं का औसत हिस्सा 65.3 प्रतिशत था।
(ii) ऊर्जा एवं गैस आपूर्ति, सूचना एवं संचार, निर्माण एवं परिवहन को कुल मिलाकर सेवाओं के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का 88 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा प्राप्त हुआ है।
(iii) वित्त वर्ष 2025 में कुल निर्यात 6.1 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है, यह अब तक रिकॉर्ड किए गए निर्यात का उच्चतम स्तर है, जो कि मुख्यतः सेवाओं के निर्यात में वृद्धि के कारण है।
(1) केवल (ii) और (iii) सही हैं
(2) केवल (i) और (iii) सही हैं
(3) सभी (i), (ii) और (iii) सही हैं
(4) केवल (i) और (ii) सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) केवल (i) और (iii) सही हैं
Q.9 भारत के निर्यात के सम्बन्ध में कौन सा कथन सही नहीं है?
[Which statement is not correct regarding India’s exports?]
(1) वैश्विक वाणिज्यिक सेवा निर्यात में कैलेण्डर वर्ष 2005 से 2024 तक भारत की साझेदारी 2 प्रतिशत से बढ़कर 4.3 प्रतिशत हो गई है।
(2) वित्त वर्ष 2025 में भारत के कुल सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात में कम्प्यूटर सेवाओं के निर्यात की साझेदारी दो-तिहाई से अधिक रही है।
(3) वर्ष 2025 में भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में सबसे अधिक साझेदारी अमेरिका की तुलना में यूरोप की रही है।
(4) भारत का सेवा व्यापार अधिशेष निरंतर वस्तु व्यापार घाटे के बड़े हिस्से को संतुलित कर रहा है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) वर्ष 2025 में भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में सबसे अधिक साझेदारी अमेरिका की तुलना में यूरोप की रही है。
Q.10 भारतीय संविधान की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता आयरिश संविधान से अपनाई गई है?
[Which one of the following features of the Constitution of India has been adopted from the Irish Constitution?]
(1) संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक
(2) राज्यसभा में सदस्यों का मनोनयन
(3) राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव
(4) प्रस्तावना में न्याय का आदर्श (सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) राज्यसभा में सदस्यों का मनोनयन
Q.11 भारत में वर्ष 2024-25 में शीर्ष तीन तिलहन उत्पादक राज्य अवरोही क्रम में निम्न में से कौन से हैं?
[Which of the following is the correct descending order of the top three oilseed-producing states in India in the year 2024-25?]
(1) उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश
(2) राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात
(3) राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र
(4) गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात
Q.12 कैबिनेट मिशन योजना से सम्बन्धित गलत कथन पहचान कीजिए।
[Identify the incorrect statement regarding Cabinet Mission Plan.]
(1) प्रत्येक प्रान्त की सीटों को दो प्रमुख समुदायों – मुसलमान और सामान्य – में उनकी संबंधित जनसंख्या के अनुपात में बाँट दिया गया।
(2) प्रान्तीय विधानसभाओं में सदस्यों ने अपने प्रतिनिधियों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व और एकल संक्रमण मत पद्धति से निर्वाचित किया।
(3) देशी रियासतों के प्रतिनिधियों के चुनाव का तरीका उनके परामर्श से तय किया गया।
(4) प्रत्येक प्रान्त और प्रत्येक देशी रियासत या रियासतों के समूह को उनकी संबंधित जनसंख्या के अनुपात में सीटें दी गई।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) प्रत्येक प्रान्त की सीटों को दो प्रमुख समुदायों – मुसलमान और सामान्य – में उनकी संबंधित जनसंख्या के अनुपात में बाँट दिया गया।
Q.13 डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
[Consider the following statements about Dr. B.R. Ambedkar:]
(i) डॉ. अंबेडकर को मद्रास से संविधान सभा की सीट के लिए चुना गया था।
(ii) डॉ. अंबेडकर ने 04 नवंबर, 1948 को संविधान का अंतिम मसौदा संविधान सभा में पहली रीडिंग के लिए प्रस्तुत किया था।
(1) केवल (ii)
(2) (i) और (ii) दोनों
(3) न तो (i) और न ही (ii)
(4) केवल (i)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) केवल (ii)
Q.14 निम्नलिखित में से कौन से मूल अधिकार भारतीय संविधान द्वारा केवल नागरिकों को दिए गए हैं?
[Which of the fundamental rights are granted only to citizens by the Constitution of India?]
(I) धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्म-स्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध।
(II) अल्पसंख्यकों को संस्कृति और शिक्षा सम्बन्धी अधिकार।
(III) विधि के समक्ष समता।
(IV) शोषण के विरुद्ध अधिकार।
(1) केवल (III) एवं (IV)
(2) केवल (I), (II) एवं (III)
(3) केवल (II), (III) एवं (IV)
(4) केवल (I) एवं (II)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (I) एवं (II)
Q.15 भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति के लिए ‘पुनर्निर्वाचन के लिए पात्रता’ का उल्लेख किया गया है?
[In which of the following articles of the Constitution of India is mentioned the ‘eligibility for re-election’ of the President?]
(1) अनुच्छेद 57
(2) अनुच्छेद 58
(3) अनुच्छेद 59
(4) अनुच्छेद 56
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) अनुच्छेद 57
Q.16 राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding the Directive Principles of State Policy:]
(I) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व देश के शासन में मूलभूत हैं।
(II) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों को विधि निर्माण में लागू करना राज्य का कर्त्तव्य होगा।
(III) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व केवल उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय हैं।
(1) केवल (II)
(2) केवल (II) एवं (III)
(3) (I), (II) एवं (III)
(4) केवल (I) एवं (II)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (I) एवं (II)
Q.17 नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के द्वारा निम्नलिखित में से किन देशों से आने वाले बौद्धों को कुछ शर्तों के साथ भारत की नागरिकता प्रदान करने की छूट दी गई है?
[By the Citizenship (Amendment) Act, 2019, Buddhist coming from which of the following countries have been exempted for granting citizenship of India with certain conditions?]
(1) श्रीलंका, नेपाल, अफ़गानिस्तान
(2) पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश
(3) चीन, नेपाल, भूटान
(4) श्रीलंका, चीन, अफ़गानिस्तान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश
Q.18 यदि यह प्रश्न उठता है कि राज्यसभा का कोई सदस्य भारत के संविधान की दसवीं अनुसूची के अन्तर्गत निरर्हता से ग्रस्त हो गया है या नहीं, तो यह प्रश्न निम्नलिखित में से किसके निर्णय हेतु निर्देशित किया जाता है?
[If a question arises as to whether a member of the Rajya Sabha has become subject to disqualification under the Tenth Schedule of the Constitution of India, the question is referred to which of the following for his decision?]
(1) राष्ट्रपति
(2) भारत का मुख्य निर्वाचन आयुक्त
(3) मुख्य न्यायमूर्ति, उच्चतम न्यायालय
(4) सभापति, राज्यसभा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) सभापति, राज्यसभा
Q.19 भारत के उपराष्ट्रपति से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding the Vice-President of India:]
(I) जब उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है तो वह राज्यसभा के सभापति के कृत्यों का निर्वहन नहीं कर सकता।
(II) जब उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वहन करता है तो उसे राज्यसभा के सभापति का ही वेतन मिलता है।
(1) केवल (II) सही है
(2) (I) एवं (II) दोनों सही हैं
(3) न तो (I) न ही (II) सही है
(4) केवल (I) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (I) सही है
Q.20 भारत के संविधान के अनुच्छेद 352 के संदर्भ में, “संघ का मंत्रिमण्डल” (Union Cabinet) शब्द विशेष रूप से निम्नलिखित को संदर्भित करता है:
[In the context of Article 352 of the Constitution of India, the term “Union Cabinet” specifically refers to the following:]
(1) वह परिषद्, जो अनुच्छेद 75 के अधीन प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल स्तर के अन्य मंत्रियों से मिलकर बनती है।
(2) प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री द्वारा नामित 2 अन्य मंत्री।
(3) अनुच्छेद 74 के तहत, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद।
(4) प्रधानमंत्री और सभी मंत्री, जिनमें राज्य मंत्री भी शामिल हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) वह परिषद्, जो अनुच्छेद 75 के अधीन प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल स्तर के अन्य मंत्रियों से मिलकर बनती है。
Q.21 नेहरू-लियाकत समझौते से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding Nehru-Liaquat agreement:]
(I) नेहरू-लियाकत समझौता 8 अप्रैल, 1950 को नई दिल्ली में भारत और पाकिस्तान के मध्य हस्ताक्षरित हुआ।
(II) नेहरू-लियाकत समझौते का उद्देश्य भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा विवादों को हल करना था।
(1) केवल (II) सही है
(2) (I) एवं (II) दोनों सही हैं
(3) न तो (I) न ही (II) सही है
(4) केवल (I) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (I) सही है
Q.22 भारत के निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से कौन सा देश UPI लाइव देशों की सूची तथा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) सहयोग हेतु हस्ताक्षरित MoU देशों की सूची दोनों में सम्मिलित हैं?
[Which among the following neighbouring countries of India is included both in the list of UPI live countries and the list of Digital Public Infrastructure (DPI) co-operation MoU countries?]
(1) श्रीलंका
(2) नेपाल
(3) मालदीव
(4) भूटान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) मालदीव
Q.23 भारत के संविधान में उच्चतम न्यायालय से सम्बन्धित अनुच्छेदों के अन्तर्गत निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में परमादेश रिट का उल्लेख किया गया है?
[Among the articles of the Constitution of India relating to the Supreme Court, in which of the articles is the writ of Mandamus mentioned?]
(1) 138
(2) 139
(3) 140
(4) 137
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) 139
Q.24 दि. 2-2-2024 से, निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक त्रि-सदस्यीय चयन समिति की सिफ़ारिश पर की जाती है, जिसमें शामिल नहीं है:
[Since 2-2-2024, the appointment of Election Commissioners are done by the President on recommendation of a three member selection committee, which does not include:]
(1) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति
(2) लोकसभा में विपक्ष के नेता
(3) प्रधानमंत्री द्वारा नामांकित एक संघीय कैबिनेट मंत्री
(4) प्रधानमंत्री
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति
Q.25 शैक्षिक मनोविज्ञान के ऐतिहासिक रुझान और वर्तमान दृष्टिकोणों की तुलना करने पर, प्रत्यक्ष अनुदेशनात्मक दृष्टिकोण थॉर्नडाइक के विचारों से अधिक मिलता-जुलता है, जबकि रचनावादी दृष्टिकोण निम्नलिखित विद्वान के केंद्रीय विचार थे:
[Comparing the historical trend and current perspectives of educational psychology, the direct instructional approach has more in common with Thorndike’s view, whereas constructivist approach was the central view of:]
(1) विलियम जेम्स
(2) आई.पी. पावलोव
(3) एस. फ्रायड
(4) बी.एफ. स्किनर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) विलियम जेम्स
Q.26 विकास के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन सत्य नहीं है?
[Which of the following statement is not true about development?]
(1) विकास सांस्कृतिक परिवर्तनों से प्रभावित होता है।
(2) विकास एक निश्चित किन्तु अपूर्वानुमेय पैटर्न का अनुसरण करता है।
(3) विकास में परिपक्वता एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
(4) विकास उद्दीपन द्वारा सहायता प्राप्त करता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) विकास एक निश्चित किन्तु अपूर्वानुमेय पैटर्न का अनुसरण करता है।
Q.27 निम्नलिखित में से कौन सा/कौन से क्वाड के सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल है/हैं?
[Which of the following is/are included among the key areas of co-operation of the Quad?]
(i) मानवीय सहायता और आपातकालीन प्रतिक्रिया
(ii) आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा
(iii) महत्त्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी
(1) केवल (i) और (ii)
(2) केवल (ii) और (iii)
(3) (i), (ii) और (iii)
(4) केवल (i)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (i), (ii) और (iii)
Q.28 शैक्षिक मनोविज्ञान शिक्षकों को विभिन्न आयु स्तरों पर शिक्षण की समस्याओं से निपटने के लिए विकसित विभिन्न विधियों और उपागमों को लागू करने में सहायता करता है। यह कथन शैक्षिक मनोविज्ञान के किस क्षेत्र को संदर्भित करता है?
[Educational Psychology helps the teacher in implementing different methods and approaches evolved to tackle the problems of teaching at different age levels. This statement refers to which scope of Educational Psychology?]
(1) अधिगम प्रक्रिया
(2) अधिगम परिणाम
(3) अधिगम का मूल्यांकन
(4) अधिगमकर्ता
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) अधिगमकर्ता
Q.29 नीचे उन मनोवैज्ञानिकों के समूह के नाम दिए गए हैं, जिन्होंने अधिगम के संज्ञानात्मक सिद्धांत में योगदान दिया। पता लगाइए कि इनमें से कौन इस समूह से संबंधित नहीं है।
[Below is the name of a group of psychologists who contributed to the cognitive theory of learning. Find out who does not belong to that group.]
(1) एडवर्ड टोलमैन
(2) वोल्फगैंग कोहलर
(3) मार्टिन सेलिगमैन
(4) जे.बी. वॉटसन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) मार्टिन सेलिगमैन
Q.30 माध्यमिक विद्यालय के छात्रों में भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप योजना बनाते समय, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सबसे अधिक लागू होता है?
[To plan an intervention for regulating the emotions of secondary school students, which one of the following is mostly applicable?]
(1) भावनात्मक व्यवहार हमारे व्यवहार के सीखे और अर्जित पैटर्न होते हैं।
(2) भावनात्मक व्यवहार प्रारंभिक अवस्था में सामान्य उत्तेजना के रूप में दिखाई देता है।
(3) सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के भावनात्मक व्यवहार दो वर्ष की आयु तक स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।
(4) भावनात्मक व्यवहारों की जड़ें आनुवंशिक प्रभावों में निहित होती हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) भावनात्मक व्यवहार हमारे व्यवहार के सीखे और अर्जित पैटर्न होते हैं।
Q.31 कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धान्त के अनुसार किस अवस्था में बच्चों में नैतिक आचरण पूर्णत: आन्तरिक नियंत्रण में होता है तथा वे अपना व्यवहार आन्तरिक मानकों के अनुसार करते हैं?
[According to Kohlberg’s theory of moral development, at which stage the moral behaviour of children is completely under internal control and they behave according to their internal standards?]
(1) उत्तर रूढ़िगत नैतिक तर्कणा का स्तर
(2) साधनात्मक सापेक्षवादी उन्मुखता की अवस्था
(3) रूढ़िगत नैतिक तर्कणा का स्तर
(4) प्राक्-रूढ़िगत नैतिक तर्कणा का स्तर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) उत्तर रूढ़िगत नैतिक तर्कणा का स्तर
Q.32 फ्रायड के व्यक्तित्व मनोविश्लेषण सिद्धांत से संबंधित नीचे दो कथन दिए गए हैं:
[There are two statements given below related to Freud’s Psycho-analytic theory of personality:]
कथन (A) : अहं व्यक्ति की प्रवृत्तिजन्य ऊर्जा का स्रोत होता है।
कथन (B) : अहं को नैतिक मूल्यों, समाज या अन्य व्यक्तियों की परवाह नहीं होती।
(1) (A) सत्य है, किन्तु (B) असत्य कथन है।
(2) (A) असत्य है, किन्तु (B) सत्य कथन है।
(3) (A) एवं (B) दोनों कथन असत्य हैं।
(4) (A) एवं (B) दोनों कथन सत्य हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) (A) एवं (B) दोनों कथन असत्य हैं。
Q.33 हम जो सीखते हैं वह विशिष्ट प्रतिक्रियाओं के बजाय अपेक्षाओं का एक समूह या पर्यावरण का एक संज्ञानात्मक मानचित्र होता है, जिसमें एक अर्जित अपेक्षा होती है कि किसी विशेष संदर्भ में एक उद्दीपन के बाद दूसरा उद्दीपन होगा। यह किस प्रकार के अधिगम को इंगित करता है?
[What we learn is a set of expectations or a cognitive map of the environment rather than specific responses, consisting of an acquired expectation that one stimulus will be followed by another in a particular context. This indicates which type of learning?]
(1) प्रयास एवं त्रुटि अधिगम
(2) अनुबंधित अधिगम
(3) संकेत अधिगम
(4) अंतर्दृष्टि अधिगम
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) संकेत अधिगम
Q.34 रचनावाद के संबंध में दो मुख्य विचार नीचे दिए गए हैं:
[Regarding constructivism two central ideas are given below:]
A. शिक्षार्थी अपनी समझ के निर्माण में निष्क्रिय होते हैं।
B. ज्ञान निर्माण प्रक्रिया में सामाजिक अंतःक्रियाएँ महत्त्वपूर्ण होती हैं।
(1) B सही है और A गलत है
(2) A और B दोनों सही हैं
(3) A और B दोनों गलत हैं
(4) A सही है और B गलत है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) B सही है और A गलत है
Q.35 गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित प्रकार की बुद्धिमत्ता का सही मिलान उन लोगों के उदाहरणों से कीजिए, जिनमें उस विशेष प्रकार की बुद्धिमत्ता पाई जाती है:
[According to Gardner’s Multiple intelligence theory, match following types of intelligence with examples of people who possess that particular type of intelligence:]
| (a) शारीरिक गतिज | (i) आर्किटेक्ट |
|---|---|
| (b) अंतर्वैयक्तिक | (ii) दार्शनिक |
| (c) अंतः वैयक्तिक | (iii) मनोवैज्ञानिक |
| (d) स्थानिक | (iv) खिलाड़ी |
(1) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(2) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
(3) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(4) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
Q.36 व्यक्तित्व के शीलगुण सिद्धांत के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
[Which of the following statement is incorrect about trait theory of personality?]
(1) शीलगुण समय के साथ अपेक्षाकृत स्थिर होते हैं।
(2) शीलगुण सामान्यतः विभिन्न परिस्थितियों में स्थिर रहते हैं。
(3) व्यक्तियों में शीलगुणों की प्रबलता एवं संयोजन भिन्नता रखते हैं।
(4) एक शीलगुण उपागम लोगों की केवल द्वितीयक विशेषताओं की पहचान करने का प्रयास करता है。
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) एक शीलगुण उपागम लोगों की केवल द्वितीयक विशेषताओं की पहचान करने का प्रयास करता है。
Q.37 परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने के बाद जब एक बालक ने नए पेनों का एक सेट खरीदा, तो उसने अपने मित्र से कहा कि “अगली परीक्षा में, मैं इन पेनों से बहुत अच्छा प्रदर्शन करूँगा”। बालक द्वारा किस समायोजन तंत्र का प्रयोग किया गया?
[When a boy buys a set of new pens after doing poorly in an examination, he told his friend that in the next examination, “I will do much better with these pens”. Which adjustment mechanism is used by the boy?]
(1) युक्तिकरण
(2) प्रक्षेपण
(3) प्रतिगमन
(4) प्रतिक्रिया निर्माण
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) युक्तिकरण
Q.38 निम्नलिखित में से कौन से मनो-सामाजिक प्रेरकों के उदाहरण हैं?
[Which of the following are examples of Psycho-social motives?]
(a) उपलब्धि की आवश्यकता
(b) भूख की आवश्यकता
(c) प्यास की आवश्यकता
(d) संबद्धता की आवश्यकता
(e) जिज्ञासा और अन्वेषण की आवश्यकता
(f) आत्म-वास्तवीकरण की आवश्यकता
(1) केवल (a), (d), (e) एवं (f)
(2) केवल (b), (c), (e) एवं (f)
(3) केवल (a), (d) एवं (e)
(4) केवल (a), (b), (c) एवं (d)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) केवल (a), (d), (e) एवं (f)
Q.39 सृजनात्मकता के निम्नलिखित में से किस तत्त्व का तात्पर्य अनेक तरह के विचारों की खुली अभिव्यक्ति से होता है?
[Which of the following elements of creativity refers to unrestricted expression of a variety of ideas?]
(1) विस्तार
(2) लचीलापन
(3) मौलिकता
(4) धाराप्रवाहिता
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) धाराप्रवाहिता
Q.40 निम्नलिखित में से कौन सी क्षमता गोलमैन द्वारा प्रस्तावित संवेगात्मक बुद्धिमत्ता प्रतिमान में शामिल नहीं है?
[Which one of the following is not an ability in Emotional Intelligence model, proposed by Goleman?]
(1) संवेगों का प्रबंधन
(2) संवेगों का आत्मसातीकरण
(3) दूसरों के संवेगों को पहचानना
(4) अपने संवेगों को जानना
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) संवेगों का आत्मसातीकरण
Q.41 यू.डी.एल. (UDL) का पूर्ण रूप क्या है, जिसका उपयोग कक्षाओं में सामान्य और विशिष्ट शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए समावेशी अनुदेशन हेतु किया जा सकता है?
[What is the full form of UDL, which can be used in classrooms for inclusive instruction of general education and special education students?]
(1) यूनिक एण्ड डिफ़रेंशियल लर्निंग
(2) यूनिफॉर्म एण्ड डाइवर्स लर्निंग
(3) अन-डिस्टिंग्विश्ड लर्निंग
(4) यूनिवर्सल डिज़ाइन फॉर लर्निंग
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) यूनिवर्सल डिज़ाइन फॉर लर्निंग
Q.42 उपलब्धि प्रेरणा की आवश्यकता के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा उन छात्रों का लक्षण नहीं है जो मानते हैं कि बुद्धि परिवर्तनशील है और अनुभवों और प्रयासों से इसमें वृद्धि हो सकती है?
[In the context of need for achievement motivation, which one of the following is not the characteristic of students who believe that intelligence is changeable and can be enhanced by experiences and efforts?]
(1) उनमें बाह्य नियंत्रण केंद्र की प्रवृत्ति होती है।
(2) चुनौतियों का सामना करने पर वे अपने प्रयासों को बढ़ाते हैं।
(3) वे नई रणनीतियाँ विकसित करते हैं और नए कार्यों में संलग्न होते हैं।
(4) उनमें आंतरिक नियंत्रण केंद्र की प्रवृत्ति होती है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) उनमें बाह्य नियंत्रण केंद्र की प्रवृत्ति होती है।
Q.43 अभिकथन (A): वैयक्तिक भिन्नताएँ प्रकृति और पालन-पोषण दोनों का परिणाम है।
कारण (R): जो लोग यह मानते हैं कि व्यक्तिगत व्यवहार पूरी तरह से आनुवंशिक कारकों द्वारा नियंत्रित होता है, उन्हें ‘नेटिविस्ट’ कहा जाता है。
(1) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(2) (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
(3) (A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है।
(4) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Q.44 निम्नलिखित 21वीं सदी के कौशलों को उनकी विशेषताओं से मिलाएँ:
[Match the following 21st century skills with their characteristics:]
| a. सहयोग | i. अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने की क्षमता |
|---|---|
| b. संचार | ii. प्रभावी ढंग से मिलकर काम करने की क्षमता |
| c. नवाचार | iii. टीम का नेतृत्व करने की क्षमता |
| d. नेतृत्व | iv. सोचने के नए तरीकों को खोजने और विकसित करने की क्षमता |
(1) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(2) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
(3) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(4) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
Q.45 निम्नलिखित सृजनात्मक कौशलों का उनसे संबंधित प्राथमिक कार्यों से मिलान कीजिए:
[Match the following creativity skills with their related primary functions:]
| a. जिज्ञासा | (i) पहचान, प्रतिक्रिया एवं समाधान प्रस्तुत करना |
|---|---|
| b. कल्पना | (ii) पूछताछ एवं अवलोकन करना |
| c. खुली विचारशीलता | (iii) विचार रखना एवं सर्वोत्तम विचारों का चयन करना |
| d. समस्या समाधान | (iv) ध्यान से सुनना और अलग ढंग से सोचना |
(1) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
(2) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
(3) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
(4) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
Q.46 राजस्थान में पाई जाने वाली भेड़ों की नस्ल के सही समूह की पहचान कीजिए:
[Identify the correct group of sheep breed found in Rajasthan.]
(1) मगरा, सोनाड़ी, जखराना, पूंगल
(2) राठी, सोनाड़ी, जखराना, पूंगल
(3) मगरा, सोनाड़ी, नाली, बरबरी
(4) मगरा, सोनाड़ी, नाली, पूंगल
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) मगरा, सोनाड़ी, नाली, पूंगल
Q.47 निम्नलिखित में से कौन सी गेहूँ की संकरित किस्म नहीं है?
[Which of the following is not a hybrid variety of wheat?]
(1) मंगला
(2) सोनालिका
(3) आर.एच.बी-30
(4) चम्बल-65
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) आर.एच.बी-30
Q.48 कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, निम्नलिखित में से किस जिला समूह में ‘Aw’ जलवायु क्षेत्र पाया जाता है?
[According to the Koeppen’s climate classification, which of the following district group has the ‘Aw’ climate zone?]
(1) भीलवाड़ा-टोंक
(2) भरतपुर-धौलपुर
(3) जालौर-सिरोही
(4) डूंगरपुर-बाँसवाड़ा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) डूंगरपुर-बाँसवाड़ा
Q.49 निम्नलिखित पर्वत शिखरों पर विचार कीजिए:
[Consider the following mountain peaks:]
A. कुम्भलगढ़
B. सज्जनगढ़
C. रघुनाथगढ़
D. लीलागढ़
उपर्युक्त में से 1000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले पर्वत शिखर हैं:
[The mountain peaks with a height of more than 1000 metres are:]
(1) केवल C और D
(2) केवल A और B
(3) A, B और C
(4) केवल A और C
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल A और C
Q.50 निम्नलिखित में से कौन सी नदियाँ कच्छ के रण में अपना जल विसर्जित करती है?
[Which among the following rivers drain its water in Rann of Kutch?]
(1) पश्चिमी बनास तथा माही
(2) लूनी तथा पश्चिमी बनास
(3) साबरमती तथा लूनी
(4) लूनी तथा माही
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) लूनी तथा पश्चिमी बनास
Q.51 शब्द ‘हाथीमना’ मुख्यतः संबंधित है:
[The term ‘Hathimana’ is mainly related with:]
(1) भीलों के विवाह नृत्य से
(2) गरासिया के विवाह नृत्य से
(3) भीलों के होली उत्सव पर विशेष अनुष्ठान से
(4) भीलों के विशेष उत्सव परिधान से
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) भीलों के विवाह नृत्य से
Q.52 वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय दुग्ध उत्पादन में राजस्थान का योगदान कितना था?
[As of year 2024-25, what is the share of Rajasthan in National Milk production?]
(1) 14.82%
(2) 9.12%
(3) 7.78%
(4) 16.62%
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 14.82%
Q.53 NAFED का जैव उर्वरक संयंत्र निम्नलिखित में से किस स्थान पर अवस्थित है?
[At which of the following places NAFED Bio-Fertilizer Plant is located?]
(1) सीकर
(2) हनुमानगढ़
(3) अलवर
(4) भरतपुर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) भरतपुर
Q.54 भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2023 के अनुसार, राजस्थान में अत्यंत सघन वन (VDF) के अंतर्गत कितना क्षेत्र (वर्ग किमी) सम्मिलित है?
[According to India State of Forest Report-2023, how much area (sq. km) is covered under Very Dense Forest (VDF) in Rajasthan?]
(1) 4368.65
(2) 223.20
(3) 135.65
(4) 612.78
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) 223.20
Q.55 जनगणना-2011 के अनुसार, राजस्थान की कुल जनसंख्या में ग्रामीण तथा नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत कितना था?
[As per Census 2011, what was the percentage of Rural and Urban population in total population of Rajasthan?]
| Rural | Urban |
|---|---|
| (1) 74.9 | 25.1 |
| (2) 75.1 | 24.9 |
| (3) 75.6 | 24.4 |
| (4) 75.3 | 24.7 |
(1) 74.9 – 25.1
(2) 75.1 – 24.9
(3) 75.6 – 24.4
(4) 75.3 – 24.7
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) 75.1 – 24.9
Q.56 सुल्तान गयासुद्दीन बलबन द्वारा चित्तौड़ पर किये गये आक्रमण को मेवाड़ के किन प्रमुखों ने मिलकर विफल कर दिया था?
[Which chiefs of Mewar jointly repelled Sultan Ghiyasuddin Balban’s attack on Chittor?]
(1) हम्मीर देव और रतन सिंह
(2) कुंभा एवं सांगा
(3) उदयसिंह एवं प्रताप
(4) जैत्रसिंह, तेजसिंह और समर सिंह
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) जैत्रसिंह, तेजसिंह और समर सिंह
Q.57 हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना के ‘हरावल दस्ते’ की कमान किसने संभाली थी?
[Who commanded the ‘Harawal Dasta’ of Maharana Pratap’s forces during the Battle of Haldighati?]
(1) ग्वालियर के शासक रामशाह
(2) मानसिंह झाला
(3) हकीम खाँ सूर
(4) भील पूँजा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) हकीम खाँ सूर
Q.58 मारवाड़ में अजीत सिंह को उत्तराधिकारी बनाने के लिए औरंगजेब के विरुद्ध किस राजपूत शक्ति ने राठौड़ों का साथ दिया?
[Which Rajput power sided with the Rathores against Aurangzeb to secure Ajit Singh’s succession in Marwar?]
(1) मेवाड़ के राजसिंह
(2) आमेर के मानसिंह
(3) जालौर के चाचिग देव
(4) बीकानेर के रायसिंह
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) मेवाड़ के राजसिंह
Q.59 निम्न में से किस पुरास्थल से भारत की आजादी से पूर्व ताम्र भण्डार प्राप्त हुए थे?
[From which of the following archaeological sites copper hoards have been discovered before the independence of India?]
(1) बालाथल
(2) गिलूण्ड
(3) कुराड़ा
(4) गणेश्वर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) गणेश्वर
Q.60 861 ई. के घटियाला अभिलेख से हमें जानकारी मिलती है:
[Ghatiyala inscription of 861 CE gives us information about:]
(1) मेवाड़ के गुहिल वंश की
(2) आबू के परमार वंश की
(3) राजोरगढ़ के गुर्जर प्रतिहार वंश की
(4) मण्डोर के प्रतिहार वंश की
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) मण्डोर के प्रतिहार वंश की
Q.61 बीकानेर राज्य प्रजा परिषद् के संस्थापक कौन थे?
[Who was the founder of Bikaner Rajya Praja Parishad?]
(1) श्रीराम आचार्य
(2) रघुवर दयाल
(3) सुरेन्द्र कुमार श्रीमाली
(4) मघाराम वैद्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) रघुवर दयाल
Q.62 किस अजमेर कमिश्नर ने 1857 के विद्रोह के शुरू होने पर 15वीं नेटिव इन्फैंट्री की जगह अजमेर शस्त्रागार की सुरक्षा के लिए मेवाड़ से मेर रेजिमेंट माँगी थी?
[Which Ajmer Commissioner asked for the Mer Regiment from Mewar to guard the Ajmer Arsenal, replacing 15th Native Infantry at the outbreak of the revolt of 1857?]
(1) कर्नल डिक्सन
(2) मेजर मॉरीसन
(3) कर्नल एबट
(4) जॉर्ज सेंट पैट्रिक लारेंस
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) कर्नल एबट
Q.63 हरिनारायण शर्मा ने अलवर राज्य में जनचेतना के संचार हेतु निम्नलिखित में से कौन से कार्य किये थे?
[Which of the following actions did Harinarayan Sharma take to spread public awareness in the Alwar State?]
A. ‘आदिवासी संघ’ की स्थापना
B. ‘वाल्मीकि संघ’ की स्थापना
C. मंदिर में हरिजनों का प्रवेश
D. ‘अस्पृश्यता निवारण संघ’ की स्थापना
(1) B एवं C
(2) A, B एवं D
(3) A, B, C एवं D
(4) A एवं D
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) A, B, C एवं D
Q.64 देवनारायण जी का देहावसान किस स्थान पर हुआ था?
[At which place did Devnarayanji die?]
(1) देवली
(2) देहमाली
(3) धुवन
(4) आसीन्द
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) देहमाली
Q.65 निम्नलिखित सन्तों में से किसने रामानन्दी सम्प्रदाय की ‘गलता पीठ’ को सुदृढ़ किया?
[Which of the following saints strengthened the ‘Galta Peeth’ of Ramanandi Sect?]
(1) रामदास
(2) अग्रदास
(3) रामानन्द
(4) कील्हदास
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) कील्हदास
Q.66 विजयसिंह पथिक के बिजोलिया आंदोलन से अलग होने का प्राथमिक कारण क्या था?
[What was the primary reason for Vijay Singh Pathik’s separation from the Bijolia movement?]
(1) किसान पंचायत द्वारा उनके नेतृत्व को अस्वीकार कर माणिक्यलाल वर्मा को एकमात्र नेता चुनना।
(2) राजस्थान सेवा संघ की भूमिका को लेकर माणिक्यलाल वर्मा और रामनारायण चौधरी के साथ वैचारिक मतभेद।
(3) अचलेश्वर दयाल द्वारा शोभालाल गुप्त को जबरन आंदोलन का नेतृत्व सौंपने का दबाव बनाना।
(4) मेवाड़ सरकार द्वारा पथिक, वर्मा और चौधरी को मेवाड़ में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाना।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) राजस्थान सेवा संघ की भूमिका को लेकर माणिक्यलाल वर्मा और रामनारायण चौधरी के साथ वैचारिक मतभेद।
Q.67 स्थानीय सोदा राजपूतों द्वारा सिंध प्रांत के किस क्षेत्र को भारत संघ से मिलाने का प्रयास किया गया?
[The local Sodha Rajputs tried to merge which area of Sindh province to the Union of India?]
(1) साहीवाल
(2) मुल्तान
(3) कोहट
(4) थारपारकर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) थारपारकर
Q.68 निम्नांकित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
[Which of the following pairs is not correctly matched?]
(1) डिग्गी मेला – श्रावण अमावस्या
(2) बेणेश्वर मेला – माघ अमावस्या
(3) तेजाजी मेला – भाद्रपद शुक्ल दशमी
(4) बाणगंगा मेला – वैशाख पूर्णिमा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) बेणेश्वर मेला – माघ अमावस्या
Q.69 जयपुर के स्मारकों के सम्बन्ध में निम्नांकित कथनों का अध्ययन कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए:
[Consider the following statements about the monuments of Jaipur and choose the correct option:]
A. चंद्र महल पाँच मंजिला भवन है।
B. मुबारक महल का निर्माण सवाई ईश्वरी सिंह ने करवाया था।
C. हवामहल का निर्माण सवाई प्रताप सिंह ने करवाया।
(1) A, B
(2) B, C
(3) A, B, C
(4) केवल C
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) B, C
Q.70 बूंदी चित्रकला शैली के प्रारंभिक विकास के संदर्भ में ‘चुनार से प्राप्त 1591 ई. के रागमाला सेट’ का ऐतिहासिक महत्त्व क्या है?
[What is the historical significance of the “Ragmala set obtained from Chunar in 1591 A.D.” in the context of the early development of the Bundi school of painting?]
(1) यह बूंदी शैली की विशेषताओं को प्रदर्शित करता है जिसमें परिष्कृत मुगल और स्थानीय मेवाड़ तत्त्वों का मिश्रण दिखाई देता है।
(2) यह दक्कन सैन्य अभियानों के दौरान विकसित हुई विशुद्ध दक्षिण भारतीय चित्रकला शैली का प्रतिनिधित्व करता है।
(3) यह प्रमाणित करता है कि बूंदी शैली का उद्भव राव रतनसिंह के शासनकाल के बाद ही हुआ था।
(4) यह बूंदी शैली के पूर्ण विकास और मुगल कला से इसकी पूर्ण स्वतंत्रता को दर्शाता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) यह बूंदी शैली की विशेषताओं को प्रदर्शित करता है जिसमें परिष्कृत मुगल और स्थानीय मेवाड़ तत्त्वों का मिश्रण दिखाई देता है。
Q.71 ‘वीरमायण’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements with reference to ‘Veeramayan’:]
A. इसके रचियता ‘बादर’ के दाढ़ी थे।
B. यह रचना मारवाड़ के राठौड़ वीर वीरम और मल्लीनाथ के इतिहास से सम्बन्धित है।
C. इसमें केवल काव्य सौन्दर्य है, ऐतिहासिक घटनाओं का अभाव है।
(1) A एवं B
(2) B एवं C
(3) A, B एवं C
(4) केवल A
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) A एवं B
Q.72 अर्जुनलाल सेठी के विषय में निम्नांकित में से कौन सा कथन असत्य है?
[Which of the following statements regarding Arjun Lal Sethi is false?]
(1) इन्होंने ‘जैन शिक्षा प्रचारक समिति’ की स्थापना की।
(2) बंगाल के स्वदेशी आंदोलन में इन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया।
(3) कलकत्ता जेल के बंदीगृह में दुर्व्यवहार के कारण ये 170 दिन अनशन पर रहे।
(4) प्रारंभिक काल में अर्जुनलाल सेठी चौमूँ ठिकाने में कामदार नियुक्त हुए थे।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) कलकत्ता जेल के बंदीगृह में दुर्व्यवहार के कारण ये 170 दिन अनशन पर रहे।
Q.73 भीलों द्वारा पहनी जाने वाली धोती किस नाम से जानी जाती है?
[By what name is the dhoti worn by the Bhils known?]
(1) पछेवड़े
(2) कानो
(3) देपाड़ा
(4) पामड़ी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) देपाड़ा
Q.74 लोक नृत्य “राई” को जाना जाता है:
[Folk dance “Rai” is known as:]
(1) गवरी नृत्य से
(2) वालर नृत्य से
(3) रायण नृत्य से
(4) घूमर नृत्य से
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) गवरी नृत्य से
Q.75 राजस्थान के निम्नलिखित पूर्व मुख्यमन्त्रियों को उनके कार्यकाल के कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:
[Arrange the following former Chief Ministers of Rajasthan in the chronological order of their tenure:]
(I) मोहनलाल सुखाड़िया
(II) सी.एस. वेंकटचारी
(III) हीरालाल देवपुरा
(IV) टीकाराम पालीवाल
(1) (IV), (I), (III), (II)
(2) (II), (IV), (I), (III)
(3) (IV), (I), (II), (III)
(4) (I), (IV), (II), (III)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (II), (IV), (I), (III)
Q.76 जनवरी, 2024 में राजस्थान के राज्यपाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यभार किसको सौंपा?
[To whom did the Governor of Rajasthan entrust the charge of the Department of Women and Child Development in January, 2024?]
(1) विजय सिंह
(2) अविनाश गहलोत
(3) बाबूलाल खराड़ी
(4) दिया कुमारी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) दिया कुमारी
Q.77 निम्नलिखित में से कौन राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता कभी नहीं रहे?
[Who among the following never served as a leader of opposition in Rajasthan Legislative Assembly?]
(1) हरिदेव जोशी
(2) प्रद्युम्न सिंह
(3) केदारनाथ शर्मा
(4) बी.डी. कल्ला
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) प्रद्युम्न सिंह
Q.78 राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्वों एवं उनके कार्यक्षेत्र के निम्न युग्मों में से कौन सा युग्म सही नहीं है?
[Which one of the following pairs of leading personalities of Rajasthan and their work-field is not correct?]
(1) रूमा देवी – मांड गायिका
(2) फहीमुद्दीन डागर – ध्रुपद गायक
(3) दौलत कोठारी – वैज्ञानिक
(4) सीताराम लालस – भाषाविद्
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) रूमा देवी – मांड गायिका
Q.79 निम्नलिखित में से राजस्थान के किस कार्यवाहक राज्यपाल का कार्यकाल सबसे कम रहा है?
[Which of the following Governors (Charge) of Rajasthan has the shortest tenure?]
(1) कैलाशपति मिश्र
(2) टी.वी. राजेश्वर
(3) ए.आर. किदवई
(4) स्वरूप सिंह
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) ए.आर. किदवई
Q.80 राजस्थान उच्च न्यायालय में प्रशासनिक न्यायाधीश की नियुक्ति एवं कार्य आवंटन से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding appointment of Administrative Judge and allocation of the work in Rajasthan High Court:]
(I) मुख्य न्यायाधीश न्यायालय के सामान्य प्रशासन को चलाने हेतु एक प्रशासनिक न्यायाधीश की नियुक्ति करेगा।
(II) प्रशासनिक न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय नियम, 1952 के नियम 22 के अनुसार प्रशासनिक कार्य संपादित करेगा。
(1) केवल (II) सही है
(2) (I) एवं (II) दोनों सही हैं
(3) न तो (I) न ही (II) सही है
(4) केवल (I) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (I) एवं (II) दोनों सही हैं
Q.81 राजस्थान में जिला परिषद् की बैठकों से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding the meetings of the Zila Parishad in Rajasthan:]
(I) जिला परिषद् की बैठक कम से कम प्रत्येक चार माह में एक बार बुलानी आवश्यक होती है।
(II) जिला परिषद् की बैठक की गणपूर्ति कुल सदस्यों की संख्या का एक-तिहाई होती है।
(1) केवल (II) सही है
(2) (I) एवं (II) दोनों सही हैं
(3) न तो (I) न ही (II) सही है
(4) केवल (I) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) केवल (II) सही है
Q.82 निम्नलिखित में से किस आधार पर राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को उनके पद से नहीं हटाया जा सकता है?
[Based on which one of the following grounds can the Chairperson of the Rajasthan State Commission for Women not be removed from office by the state government?]
(1) आयोग से अनुपस्थित रहने की इजाजत लिए बिना आयोग की लगातार दो बैठकों से अनुपस्थित रहती है।
(2) ऐसे किसी अपराध के लिए सिद्धदोष ठहरायी जाती है और कारावास से दण्डादिष्ट की जाती है जिसमें नैतिक अधमता या कोई अन्य आपराधिक क्रियाकलाप अन्तर्वलित हो।
(3) विकृत चित्त की हो जाती है।
(4) कार्य करने से इन्कार करती है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) कार्य करने से इन्कार करती है。
Q.83 राजस्थान में जिला कलेक्टर की शक्तियों से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding the powers of District Collector in Rajasthan:]
(I) जिला कलेक्टर को अपने जिले की ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार है।
(II) जिला कलेक्टर को अपने जिले की ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों को पदच्युत करने का अधिकार है।
(1) केवल (II) सही है
(2) (I) एवं (II) दोनों सही हैं
(3) न तो (I) न ही (II) सही है
(4) केवल (I) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल (I) सही है
Q.84 राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की निम्नलिखित में से किस धारा के अन्तर्गत प्रत्येक नगरपालिका में एक कार्यपालक समिति गठित होती है?
[Under which of the following sections of Rajasthan Municipalities Act, 2009, in every municipality there shall be an executive committee constituted?]
(1) 53
(2) 54
(3) 55
(4) 52
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (3) 55
Q.85 मई 2026 में, निम्नलिखित में से किसने आईसीएआर-केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी), जोधपुर के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला?
[Who among the following assumed charge as the Director of the ICAR- Central Arid Zone Research Institute (CAZRI), Jodhpur, in May 2026?]
(1) डॉ. एन.आर. चौधरी
(2) डॉ. एच.एस. जाट
(3) डॉ. पी.सी. मोहराना
(4) डॉ. एच.एल. कुशवाहा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) डॉ. एच.एस. जाट
Q.86 प्रधानमंत्री कुसुम योजना के कम्पोनेंट-सी के अंतर्गत, जयपुर जिले के कुंडा की ढाणी में राजस्थान का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है, जिसकी लगभग स्थापित क्षमता है:
[Under Component-C of the Pradhan Mantri Kusum Yojana, Rajasthan’s largest solar power plant established at Kunda ki Dhani in the Jaipur district, with an approximate installed capacity of:]
(1) 4.9 MW
(2) 5.8 MW
(3) 6.4 MW
(4) 3.2 MW
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 4.9 MW
Q.87 राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक निम्नलिखित में से कौन है?
[Who among the following is the patron in chief of the Rajasthan State Legal Services Authority?]
(1) राज्यपाल, राजस्थान
(2) मुख्यमंत्री, राजस्थान
(3) मंत्री, विधि एवं विधिक कार्य विभाग, राजस्थान
(4) राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
Q.88 तमिलनाडु केडर के प्रशासनिक अधिकारी शंकर लाल कुमावत को अप्रैल, 2026 में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। ये मूलतः राजस्थान के किस जिले के रहने वाले हैं?
[Shankar Lal Kumawat, a Tamil Nadu cadre administrative officer, has been appointed as Joint Secretary in the Department of Revenue, Ministry of Finance, Government of India, in April 2026. He originally hails from which district of Rajasthan?]
(1) बीकानेर
(2) जोधपुर
(3) अजमेर
(4) सीकर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) जोधपुर
Q.89 ज्ञान भारतम मिशन राजस्थान में नोडल विभाग तथा राज्य नोडल अधिकारी क्रमशः नियुक्त किया गया है:
[The Nodal Departments and State Nodal Officers appointed for the Gyan Bharatam Mission in Rajasthan are respectively:]
(1) राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, जोधपुर को तथा जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलगुरु को।
(2) जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर को तथा राजस्थान पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, जयपुर के निदेशक को।
(3) राजस्थान पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, जयपुर को तथा राजस्थान संस्कृत अकादमी, जयपुर के निदेशक को।
(4) राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, जोधपुर को तथा राजस्थान संस्कृत अकादमी, जयपुर के निदेशक को।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान, जोधपुर को तथा राजस्थान संस्कृत अकादमी, जयपुर के निदेशक को。
Q.90 व्हाट्सएप चैटबॉट ‘समाधान साथी’ से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
[Consider the following statements regarding WhatsApp Chatbot ‘Samadhan Sathi’:]
(I) इसे राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा 11 मई, 2026 को प्रारंभ किया गया।
(II) यह छात्रवृत्ति और पेन्शन दोनों ही प्रमुख सेवाओं के लिए एक एकीकृत डिजिटल मंच के रूप में कार्य करता है。
(1) केवल (II) सही है
(2) (I) एवं (II) दोनों सही हैं
(3) न तो (I) न ही (II) सही है
(4) केवल (I) सही है
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) (I) एवं (II) दोनों सही हैं
Q.91 निम्नलिखित में से भारत का कौन सा बंदरगाह ‘तटीय प्रबंधन’ (Coastal Management) के लिए जाना जाता है?
(यह प्रश्न पिछले पेज पर मौजूद नहीं था, अतः इसे छोड़ दिया गया है।)
Q.92 निम्नलिखित में से कौन सा कथन ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के संदर्भ में सही नहीं है?
(यह प्रश्न पिछले पेज पर मौजूद नहीं था, अतः इसे छोड़ दिया गया है।)
Q.93 निम्नलिखित में से कौन सा ‘जैव विविधता हॉटस्पॉट’ भारत में स्थित नहीं है?
(यह प्रश्न पिछले पेज पर मौजूद नहीं था, अतः इसे छोड़ दिया गया है।)
Q.94 होर्मुज जलडमरूमध्य स्थित है:
[Strait of Hormuz is located:]
(1) ओमान की खाड़ी और अदन की खाड़ी के मध्य
(2) फारस की खाड़ी और अकाबा की खाड़ी के मध्य
(3) अदन की खाड़ी और अकाबा की खाड़ी के मध्य
(4) फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के मध्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के मध्य
Q.95 इंडिया जस्टिस रिपोर्ट, 2026 (कंज्यूमर जस्टिस रिपोर्ट, 2026) के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए:
[Consider the following statements in the context of the India Justice Report, 2026 (Consumer Justice Report, 2026) and choose the correct option:]
कथन A: कंज्यूमर जस्टिस रैंकिंग में राजस्थान ने देश के बड़े एवं मध्यम आकार के राज्यों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
कथन B: प्रदेश को यह उपलब्धि उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में बजटीय प्रावधानों और उपभोक्ता सम्बन्धी अधिकारों की पालना, सहित 21 मापदंडों पर बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रदान की गई है।
(1) A तथा B दोनों कथन असत्य हैं
(2) कथन A असत्य तथा कथन B सत्य है
(3) कथन A सत्य तथा कथन B असत्य है
(4) A तथा B दोनों कथन सत्य हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) A तथा B दोनों कथन सत्य हैं
Q.96 अप्रैल 2026 में ‘लोक सेवा दिवस’ के अवसर पर प्रदान किए गए ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’ की श्रेणी के साथ निम्नलिखित में से कौन सा संयोजन सही सुमेलित है?
[Which of the following combinations is correctly matched with the category of the Chief Minister’s Excellence Award presented on Civil Service Day in April, 2026?]
(1) रोहिताश्व सिंह तोमर – सुशासन
(2) गायत्री ए. राठौड़ – नवाचार
(3) आरती डोगरा – फ्लैगशिप योजनाएँ
(4) सिद्धार्थ महाजन – नवाचार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) सिद्धार्थ महाजन – नवाचार
Q.97 निम्नलिखित क्रियाकलाप युग्मों पर विचार कीजिए:
[Consider the following pairs of activities:]
(A) द्वितीयक क्रियाकलाप – कृषि
(B) तृतीयक क्रियाकलाप – सूचना आधारित
(C) चतुर्थक क्रियाकलाप – मौद्रिक बैंकिंग
(D) पंचम क्रियाकलाप – नीति निर्धारक
उपर्युक्त में से कितना/कितने युग्म सही सुमेलित है/हैं?
[How many of the above pair(s) is/are correctly matched?]
(1) केवल दो
(2) केवल तीन
(3) सभी चार
(4) केवल एक
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (4) केवल एक
Q.98 वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस-2024 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस देश की जनसंख्या यूरोप में सर्वाधिक थी?
[According to World Population Prospectus-2024, which among the following country had highest population in Europe?]
(1) स्पेन
(2) जर्मनी
(3) पोलैण्ड
(4) इटली
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (2) जर्मनी
Q.99 ग्लोबल एन्वारेन्मेन्टल आउटलुक-7 (GEO-7) 2025 के अनुसार वर्तमान में विश्व में प्रति वर्ष कितना ठोस अपशिष्ट निकलता है?
[As per Global Environmental Outlook-7 (GEO-7) 2025, how much solid waste is released annually by the world presently?]
(1) 2 बिलियन टन से अधिक
(2) 1 बिलियन टन से कम
(3) 1 से 1.5 बिलियन टन के मध्य
(4) 1.5 से 2 बिलियन टन के मध्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) 2 बिलियन टन से अधिक
Q.100 निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है?
[Which one of the following is not correctly matched?]
| स्थानीय हवा | देश/क्षेत्र |
|---|---|
| (1) बोरा | कैस्पियन सागरतट |
| (2) हरमट्टान | सहारा मरुस्थल |
| (3) ब्रिक फिल्डर | ऑस्ट्रेलिया |
| (4) सांता | कैलिफोर्निया |
(1) बोरा – कैस्पियन सागरतट
(2) हरमट्टान – सहारा मरुस्थल
(3) ब्रिक फिल्डर – ऑस्ट्रेलिया
(4) सांता – कैलिफोर्निया
(5) अनुत्तरित प्रश्न
Ans. (1) बोरा – कैस्पियन सागरतट
The complete solved paper, memory-based questions, and expert solutions will be provided here after the exam is completed and candidates share the paper details from exam centres.
RPSC 2nd Grade Group C Paper 1 Answer Key 2026 Overview
| Group C GK Paper 1 Answer Key | Details |
|---|---|
| Exam Name | RPSC 2nd Grade Group C Paper 1 GK Exam 2026 |
| Conducting Authority | Rajasthan Public Service Commission |
| Group | Group C |
| Subject | General Awareness and General Studies |
| Exam Date | 14 July 2026 |
| Exam Time | 10:00 AM TO 12:00AM |
| Category | Answer Key |
| Expected Answer Key Release | July 2026 |
| Answer Key Mode | Online PDF |
| Official Website | https://rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC 2nd Grade Group C GK Paper 1 Question Paper 2026
The 2nd grade Group C Paper 1 examination included questions from General Awareness, General Studies, Rajasthan GK, Current Affairs, History, Geography, Indian Polity, Economy, and Education-related topics. As per candidates, the paper was moderate in difficulty and some questions were similar to previous year trends.
The complete paper review along with memory-based questions and unofficial solutions will be updated shortly.
RPSC 2nd Grade Group C Paper 1 Official Answer Key 2026 Release Date
Rajasthan Public Service Commission is expected to release the RPSC 2nd Grade Group C Paper 1 Official Answer Key 2026 in July 2026. The commission will first issue the provisional answer key and later publish the final answer key after reviewing objections raised by candidates.
How to Download RPSC 2nd Grade Group C Paper 1 Answer Key PDF
Candidates can follow these simple steps to download the RPSC 2nd Grade Group C Paper 1 Answer Key PDF:
- Visit the official RPSC website: rpsc.rajasthan.gov.in
- Go to the Answer Key section available on the homepage.
- Click on the Group C Paper 1 Answer Key 2026 link.
- The answer key PDF will be displayed on the screen.
- Download and save the PDF for future use.
RPSC 2nd Grade Group C GK Paper 1 Answer Key 2026 Direct Link
Candidates can access the RPSC 2nd Grade Group C Paper 1 Answer Key 2026 PDF through the official answer key portal after its release. The direct download link for Group C Paper 1 solved paper PDF and official answer key will be activated below.
Direct Link: https://rpsc.rajasthan.gov.in/answerkeys
RPSC 2nd Grade Group C Paper 1 Final Answer Key 2026
Rajasthan Public Service Commission will release the RPSC 2nd Grade Group C Paper 1 Final Answer Key 2026 after examining all objections received from candidates. If any changes are made in the provisional answer key, the updated answers will be reflected in the final PDF. Candidates can use the final answer key to calculate their estimated marks.